पंजाब की तर्ज पर मासिक वेतन मांगा

मंडी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में मांगों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता यूनियन राज्य उपाध्यक्ष राजकुमारी ने की। जबकि, अन्य पदाधिकारियों सहित सीटू राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। यूनियन ने सरकार से मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका को पंजाब की तर्ज पर पांच हजार एवं तीन हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। यूनियन राज्य उपाध्यक्ष ने कहा कि 27 मई को शिमला में रैली के दौरान वेतन मसले पर सरकार को मांग पत्र भी सौंपा था, लेकिन सरकार अभी…

Read More

एक किलो 2 सौ ग्राम चरस समेत दो गिरफ्तार

गोहर (मंडी)। उपमंडल के अंतर्गत चैलचौक और जंजैहली के लंबाथाच में गोहर पुलिस ने गश्त के दौरान एक किलो दो सौ ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चैलचौक के समीप जासण में प्रोबेशनर एसएचओ निर्मल सिंह ने रविवार सुबह करीब पांच बजे नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चैलचौक से बग्गी की ओर जा रहे एक व्यक्ति डोला राम निवासी शिल्हीबागी को संदेह के आधार…

Read More

बैठकों में न आने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

नेरचौक (मंडी)। बल्ह ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बल्ह के प्रभारी डा. जय कुमार आजाद ने की। बैठक में पिछले लोकसभा चुनाव में प्राप्त वोटों की बढ़त को बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। रविवार को आयोजित बैठक में ब्लॉक के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि 26 अक्तूबर को कांग्रेस की राज्यस्तरीय बैठक शिमला में होगी। जिसमें प्रदेश के सभी मंडलों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महामंत्रियों, डीसीसी तथा पीसीसी सदस्यों की उपस्थिति…

Read More

अक्षम माता-पिता ने संवार दी बेटों की जिंदगी

पंडोह (मंडी)। कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है अक्षम माता-पिता ने। अक्षमता भी उनके मजबूत इरादों को तोड़ नहीं पाई। दिन-रात मेहनत कर अपने लाडलों को उन बुलंदियों पर पहुंचा दिया, यहां हर मां-बाप अपने बेटों को देखना चाहते हैं। उनके भविष्य को ऐसे संवारा कि यह दंपति दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। पंडोह के बीबीएमबी कालोनी में रहने वाले माता-पिता ने अक्षमता से लड़ कर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने…

Read More

परिवहन निगम की बस पलटी, 29 जख्मी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की सवारियों से भरी बस सड़क से करीब साठ फुट नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार सभी 29 यात्री घायल हो गए। हालांकि, किसी भी यात्री के हताहत होने का समाचार नहीं है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। चालक-परिचालक समेत घायल अन्य सभी यात्री नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भर्ती है। इस हादसे से घटनास्थल पर अफरातफरी मच…

Read More

हादसों के लिए खटारा बसें जिम्मेवार : भाजयुमो

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के रिस्सा गांव के खत्री रा टापू में हुई बस दुर्घटना पर भाजयुमो ने परिवहन मंत्री जीएस बाली पर निशाना साधा है। भाजयुमो ने निगम की खटारा बसाें को सड़क हादसाें के लिए जिम्मेवार ठहराया है। घायलाें का हालचाल पूछने आए भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के सरकाघाट डिपो की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। बसें मरम्मत बिना बीच रास्ते में कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। जनता परिवहन निगम की बसाें में जान जोखिम में डालकर…

Read More

बरसात ने किसानों को चिंता में डाला

पधर (मंडी)। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। बारिश से हाल ही में निकाली गई मक्की की फसल सड़ने के कगार पर है। धान की फसल भी खराब होने लगी है। अन्य नगदी फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं हुई हैैैं। इन दिनों किसान मवेशियों के लिए सर्दियों का चारा जुटाने के लिए अपनी घासणियों में हरा घास काट रहे हैं, यह भी वर्षा के पानी से खराब होने लगी है। पिछले दो दिन से पशुपालकों ने चारा कटाई के कार्य पर रोक लगा…

Read More

आईआईटी को दिए कॉलेज भवन पर बनेगी रणनीति

मंडी। अभिभावक-अध्यापक संघ वल्लभ कॉलेज मंडी में आईआईटी को दिए गए कॉलेज भवन और रूसा प्रणाली के चलते कक्षाएं लगाने में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर 26 अक्तूबर को बैठक आयोजित करेगा। पीटीए अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष कुलदीप गुलेरिया, सह सचिव लक्ष्मण सिंह, सदस्य भूपेंद्र सिंह, परमानंद आजाद, नवीन गुलेरिया, सलाहकार हेम सिंह वर्मा ने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। जिस कारण बहुत सी कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। जबकि, रूसा प्रणाली के तहत विषयों की अधिकता…

Read More

सीएचसी के लिए मांगी जीवन रक्षक दवाएं

लडभड़ोल (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम जोगिंद्रनगर किशोरी लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के अतिरिक्त विधायक ठाकुर गुलाब सिंह भी उपस्थित रहे। मीटिंग में चिकित्सालय से संबंधित सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सुविधाओं की कमी के चलते निर्णय लिया गया कि अस्पताल में ईसीजी, एक्स-रे मशीन की मरम्मत एवं फर्नीचर की कमी क ो पूरा करना जरूरी है। प्रस्ताव पारित किया गया कि कई दिन से खाली चल रहे सफाई कर्मचारी और तकनीशियन पदों को…

Read More

क्रिकेट अकादमी पर एसोसिएशन से मांगा जवाब

मंडी। एचपीसीए के बाद मंडी के पड्डल ग्राउंड में चल रही क्रिकेट अकादमी पर भी शिकंजा कसने लगा है। खेल विभाग ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन से अकादमी चलाने के लिए परमिशन लेने के बारे में पत्र जारी कर जवाब मांगा है। दो माह पहले एचपीसीए के सहयोग से जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने युवा क्रिकेटरों को तराशने के लिए अकादमी शुरू की थी। जिसमें मौजूदा समय में मंडी के 50 युवा खिलाड़ी निशुल्क प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। मंडी के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल की बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए…

Read More