डिप्टी मैनेजर के खाते से निकाले 13,400 रुपये

सुंदरनगर (मंडी)। एटीएम और क्रेडिट कार्ड चोर गिरोह ने एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर रजत शर्मा के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 13,400 रुपये की राशि निकाल ली। पैसे निकालने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। रजत शर्मा की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में रजत शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर आईओबी बैंक से उनके खाते से 13,400 रुपये निकाल लिए। रजत शर्मा को…

Read More

वनों को बचाने का लिया प्रण

सुंदरनगर (मंडी)। वन विभाग में हाल ही में भर्ती हुए वन रक्षकों के प्रशिक्षण कोर्स के 21वें बैच का शुभारंभ मंगलवार को वानिकी प्रशिक्षण केंद्र एवं रेंजर कॉलेज सुंदरनगर में मुख्य अरण्यपाल आरके गुप्ता ने किया। आरके गुप्ता ने प्रशिक्षु वनरक्षकों को कड़ी मेहनत करने और वन भूमि, वृक्षों और वन्य जीवों की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने वानिकी प्रशिक्षण संस्थान और रेंजर कॉलेज में चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया तथा कई कार्यों के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सभी प्रशिक्षु वन रक्षकों ने वनों को बचाने…

Read More

लोस चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश

मंडी। सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक गांधी भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया ने की। सदर कांग्रेस के प्रभारी महेश राज विशेष रूप से उपस्थित हुए। मीटिंग में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्याें, पंचायत प्रधानों आदि ने हिस्सा लिया। नारायण सिंह गुलेरिया ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश दिए। जिससे 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों…

Read More

बाल विज्ञान मेले में छाए नन्हे साइंसटिस्ट

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। मेले के समन्वयक प्रभु दयाल सिंह ठाकुर ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ शहरी वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। जबकि, रावमापा सरकाघाट दूसरे और दयानंद आदर्श विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में रावमापा सरकाघाट प्रथम और मॉडल इंस्टीट्यूट देवधार दूसरे स्थान पर रहा। विज्ञान क्रियाकलाप में रावमापा लौंगणी की आशा कुमारी प्रथम, धर्मपुर की मृदुल दूसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग विज्ञान प्रश्नोत्तरी में…

Read More

मांगों पर सिर्फ आश्वासन का मरहम

मंडी। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष संतोख सिंह वैद्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के सचिव सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बैठक में पेंशनरों ने रोष जताया कि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के बकाये का न तो भुगतान किया गया है और न ही सेवानिवृत्ति के अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। उन्हें मात्र पेंशन लागू की जा रही है। संगठन बार-बार इन समस्याओं को निगम…

Read More

पुलिस ने 88 ग्राम चरस बरामद की

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बीएसएल थाना पुलिस और बल्ह पुलिस ने सोमवार रात को तीन विभिन्न स्थानों पर 88 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने तीनों मामलों में संलिप्त आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सुंदरनगर की बीएसएल थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब नौ बजे नरेश चौक पर नाके के दौरान बस में सवार बिहार निवासी अभिषेक सिंह के पास से 33 ग्राम चरस बरामद की। दूसरे मामले में पुलिस ने रात करीब दस बजे…

Read More

साक्षी, उल्लास, खुशहाल ने मारी बाजी

रिवालसर (मंडी)। सरस्वती उच्च विद्यालय रिवालसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले का समापन जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने किया। प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ने बताया कि मेले में पांच स्कूलों से करीब डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। मॉडल प्रदर्शनी के विभिन्न वर्गों में करसोग से साक्षी कपूर, सरकाघाट के उल्लास और खुशहाल मंडी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में करसोग के मनीष ठाकुर, सुंदरनगर के रितिक, करसोग के अमित, सरकाघाट की सिमरन, किशोर वर्ग में सुंदरनगर के आदित्य, करसोग के सिद्धांत शर्मा, सुंदरनगर के गौरव,…

Read More

खाली सिलेंडर लेकर आते हैं, खाली ही ले जाते हैं

सरकाघाट/धर्मपुर/करसोग। त्योहारी सीजन में रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया। सरकाघाट, धर्मपुर और करसोग के कई क्षेत्रों में उपभोक्ता परेशान हैं। सरकाघाट उपमंडल के दो दर्जन गांवों में रसोई गैस संकट चल रहा है। उपमंडल के करनोहल, कौहण, कोट, गदोहल, बिड्डी, बल्ह, रोसो, रंघोड़, मरोतन, बाहरू, धनराशि, डरवाड़, गरली, घरवासड़ा, साहण, कसैण, भड्डू, चस्वाल, छतरैण, अनस्वाई, गदयाड़ा, रटकैल, सज्जाओपिपलू, ग्रौहू, भेड़ी, जोढण, चौकी में संकट चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है पिछले दो माह से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला है। हर रोज खाली सिलेंडर लेकर सड़क किनारे…

Read More

मटरू के प्रशांत दौड़े सबसे तेज

सरकाघाट (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बरच्छवाड़ में अंडर-14 छात्रों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ में रावमापा टिक्कर के अजय कुमार प्रथम, नबाही के संतोष कुमार द्वितीय और गोपालपुर के यश राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर की दौड़ में मिडिल स्कूल बरच्छवाड़ के नरेश प्रथम, रोपड़ी के हरीश द्वितीय और नबाही के संतोष तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में रावमापा मटरू के प्रशांत प्रथम, सुनील दत्त द्वितीय और दिव्यांश तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में मझारनू के अमन प्रथम, ऐहजू…

Read More

पेंशनरों ने मांगी सीएसडी कैंटीन की सुविधा

पधर (मंडी)। पेंशनर कल्याण संघ द्रंग खंड इकाई की बैठक प्रधान एमसी चौहान की अध्यक्षता में वन विश्राम गृह द्रंग में हुई। बैठक में खंड के पेंशनरों ने समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग रखी। संघ ने रोष जताया कि विभिन्न विभागों की ओर से पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। इस कारण पेंशनरों को भारी परेशानी हो रही है। चौहान ने कहा कि सरकार ने सभी विभागों को समय पर पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान करते हुए बजट भी जारी…

Read More