फाइनेंस कंपनी को लाखों का चूना लगा गए ‘नटवर लाल’

नेरचौक (मंडी)। गुटकर स्थित एक ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी को तीन शातिरों ने लाखों का चूना लगा दिया। तीनाें ने मिलीभगत कर एक ही वाहन फिर से रिफाइनेंस कर दिया। कंपनी के प्रबंधक ने तीनाें के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी से उक्त तीनों ने वाहन फाइनेंस करवाया था, लेकिन किस्त जमा नहीं करवाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किस्त न भरने पर जब कंपनी वाहन को कब्जे में लेने गई तो…

Read More

चरस तस्कर को पांच साल कठोर कारावास

मंडी। चरस सहित पकडे़ जाने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी के निश्चित समय में जुर्माना न अदा करने पर उसे एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला की विशेष अदालत ने थुनाग तहसील के बागा चनौगी निवासी ओम प्रकाश पुत्र राम के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 में अभियोग साबित होने पर उक्त सजा का फैसला सुनाया है। अभियोजन पक्ष…

Read More

प्रतिभा सिंह ही हों मंडी से प्रत्याशी’

मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मंडी लोस सीट से प्रतिभा सिंह को टिकट देने की पैरवी की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि आगामी लोस चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को ही पार्टी का टिकट दिया जाए। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर जिला कमेटी की मासिक बैठक सुचारु रूप से हो रही हैं। सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा अग्रणी संगठनों को निर्देश दिए कि 2014 में होने वाले चुनाव के लिए यूपीए…

Read More

दाल-तेल गायब, चीनी का संकट

vमंडी/सुंदरनगर/सरकाघाट/ धर्मपुर/पांगणा। त्योहारी सीजन में लोगों को सस्ती राशन की दुकान से राशन नहीं मिल रहा। दालें, तेल और चीनी गायब है। लोग बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा। उपभोक्ताओं को महंगाई के दौर में बाजार से दाल, तेल तथा चीनी खरीदनी पड़ रही है। मंडी सहित सुंदरनगर, सरकाघाट और धर्मपुर के कई क्षेत्रों में यह समस्या चल रही है। लोग परेशान हैं, प्रशासन और सरकार खामोश है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर विकास खंड में 33 तथा धर्मपुर विकास खंड…

Read More

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक परिवार सहित चोटिल

पंडोह (मंडी)। नेशनल हाईवे-21 पर पंडोह के पास सुकीबाई में एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। कार में सवार उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और उनके परिवार के सदस्य चोटिल हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है। बुधवार को कार (एचपी 07 सी-707) कुल्लू से शिमला जा रही रही। कार पंडोह में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इसमें सवार उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास सूद, उनकी पत्नी और दो बच्चे चोटिल हो गए। कार को…

Read More

डिप्टी मैनेजर के खाते से निकाले 13,400 रुपये

सुंदरनगर (मंडी)। एटीएम और क्रेडिट कार्ड चोर गिरोह ने एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर रजत शर्मा के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 13,400 रुपये की राशि निकाल ली। पैसे निकालने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। रजत शर्मा की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में रजत शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर आईओबी बैंक से उनके खाते से 13,400 रुपये निकाल लिए। रजत शर्मा को…

Read More

बीएसएल जलाशय में बहता मिला युवक का शव

सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल नहर में बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। कुछ लोगों ने जब शव को बहते हुए देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना आसपास के थानों को दी। सूचना मिलने पर बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त गोपी चंद (32) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी चुनाहन के रूप में हुई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया शव को बल्ह…

Read More

देसी घी की शुगर फ्री मिठाई बेचेगा मिल्कफेड

गोहर (मंडी)। मिल्कफेड दिवाली परदेसी घी की शुगर फ्र ी मिठाई को पूरे प्रदेश में बेचेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध एकत्रित करने वाली सोसाइटियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की बिक्री की जाएगी। मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेत राम ठाकुर ने कहा कि त्योहार पर मिठाइयां तैयार कर मुनाफ ा कमाना उद्देश्य नहीं है। बल्कि, लोगाें को बाजार से सस्ते दाम पर शुद्ध और अच्छी किस्म की मिठाई उपलब्ध करवाना है। मिल्क फेड पहले 5 हजार से 12 हजार लीटर प्रतिदिन दूध एकत्र करता था। अब पूरे प्रदेश…

Read More

मौवीसेरी में खोली जाएगी पीएचसी

गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के गोहर में दो पेयजल स्कीमों के शिलान्यास के अलावा तीन भवनों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर का दर्जा बढ़ा कर 50 बिस्तरों का अस्पताल करने, बग्गी हाईस्कूल को जमा दो करने और मौवीसेरी में पीएचसी खोलने की घोषणा की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने 3.71 करोड़ से बनने वाली जबाल-सरोआ पेयजल स्कीम और 3.70 करोड़ से मौवीसेरी पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा 80 लाख से निर्मित लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय,…

Read More

मौवीसेरी में खोली जाएगी पीएचसी

गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के गोहर में दो पेयजल स्कीमों के शिलान्यास के अलावा तीन भवनों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर का दर्जा बढ़ा कर 50 बिस्तरों का अस्पताल करने, बग्गी हाईस्कूल को जमा दो करने और मौवीसेरी में पीएचसी खोलने की घोषणा की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने 3.71 करोड़ से बनने वाली जबाल-सरोआ पेयजल स्कीम और 3.70 करोड़ से मौवीसेरी पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा 80 लाख से निर्मित लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय,…

Read More