टिहरा (मंडी)। डेढ़ माह बाद टिहरा क्षेत्र में हुई घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडरों का वजन एक से दो किलोग्राम कम है। स्थानीय निवासी जगजीवन, बबलू, ओमकार, इंद्र सिंह, केहर सिंह और सतपाल आदि ने बताया कि अधिकतर गैस सिलेंडरों का वजन कम पाया गया। पंचायत प्रधान प्रवीण बंधू ने कहा कि मामले की पुष्टि होने पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर न लेने की सलाह दी गई। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पंकज कुमार का…
Read MoreCategory: Mandi
करसोग में आया ‘वायरल’
करसोग (मंडी)। मौसम बदलते ही बीमारियों ने दस्तक दे दी है। खांसी, जुकाम, वायरल फीवर ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। मरीज उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर शुष्क मौसम का ज्यादा असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने भी लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य केंद्रों में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। करसोग के केलोधार, नराश, महावन, पोखी, सरत्यौला, भंथल, शंकर देहरा, पुन्नी, कलाशन, चुराग में वायरल…
Read Moreशतक के करीब प्याज, मटर अस्सी पर अड़ा
मंडी। प्याज ने फिर रुला दिया है। रविवार को यह 80 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। एक हफ्ते से प्याज 60 और 70 रुपये के बीच बिक रहा था। रविवार को फिर से दाम बढ़ गए। प्याज स्लॉद से तो गायब ही था अब तड़का भी नहीं लग रहा है। सब्जियों का स्वाद भी लोग भूल चुके हैं। रविवार को प्याज के दाम बढ़े तो उपभोक्ता किलो नहीं पाव के हिसाब से खरीदारी करते नजर आए। लोग अनुमान लगा रहे थे कि प्याज…
Read Moreद्रंग के नमक से फिर होगी चांदी
पधर (मंडी)। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी द्रंग और गुम्मा खान को फिर से शुरू करने की कवायद से लोगों को रोजगार की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने फिर नमक खानों को चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रियासत काल से लेकर मंडी-पठानकोट पर स्थित दोनों नमक खानों में नमक उत्पादन होता रहा है। अस्सी के दशक में द्रंग नमक खान में खनन कार्य किन्हीं कारणों से बंद हो गया। इसके बार भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान साल्ट माइन लिमिटेड ने…
Read Moreसड़कें दे दी, बसें बंद कर दी
संधोल (मंडी)। क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर निगम की बसों की कमी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले तीन माह में क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन रूटों पर बसें बंद हैं। निगम की तीन बसें हमीरपुर तथा मंडी जिले की सीमा पर बने बक्कर खड्ड पुल से लौट जाती हैं। वहीं, चार बसें कांगड़ा तथा मंडी जिले के बीच बने हारसीपतन पुल से वापस हो जाती हैं। जबकि मनाली-धर्मपुर-संधोल, पठानकोट-संधोल-धर्मपुर, चंबा-संधोल-धर्मपुर, हरिद्वार-संधोल-मढ़ी, कटड़ा-धर्मपुर-संधोल, पालमपुर-संधोल-नेरवा, मंडी-धर्मपुर-संधोल तथा फरीदाबाद-कक्कड़-संधोल बस सेवाआें को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र के…
Read More339 करोड़ से शांत होगी सुकेती खड्ड
नेरचौक (मंडी)। सुदरनगर से मंडी तक सुकेती खड्ड का चैनेलाइजेशन किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक डीपीआर आईपीएच विभाग ने तैयार कर ली है। इस पर करीब 339 करोड़ की राशि खर्च किया जाना प्रस्तावित है। चैनेलाइजेशन 23 किलोमीटर तक होगा। इस प्रोजेक्ट में 15 नालों को भी शामिल किया गया है। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के दिशानिर्देश के चलते चीफ इंजीनियर आरपी टंडन, अधीक्षण अभियंता आरके मल्होत्रा, अधिशासी अभियंता केआर कुल्वी, एसडीओ रमेश ठाकुर और अन्य सदस्यों ने इस प्रारंभिक डीपीआर को तैयार किया है। अधिशासी अभियंता आरके कुल्वी…
Read Moreथर्ड आईआरबी ने बाबा क्लब पधर को हराया
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही स्व. देवेंद्र वर्की मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आईआरबी और आईआईटीए ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। पहला मैच थर्ड आईआरबी पंडोह और बाबा क्लब पधर के बीच खेला गया। थर्ड आईआरबी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 20 आवरों में 151 रन बनाए। इसमें विक्रम ने 35 और राजेश ने 26 रनों का योगदान दिया। बाबा क्लब की ओर से लेखराज ने चार ओवर में चार विकेट चटकाए। विजय ने चार ओवर में…
Read Moreप्रवीण ठाकुर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
पधर (मंडी)। जिला भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में जिला कार्यकारिणी और सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्तियां की गईं। बैठक जिला संयोजक कैप्टन हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पधर में हुई। बैठक में लड़भड़ोल से हवलदार प्रवीण शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। जोगिंद्रनगर से कैप्टन खजान सिंह, मोहन घाटी से कैप्टन प्रभात सिंह, रोपड़ी से हवलदार रोशन लाल, गुम्मा से सूबेदार ज्ञान सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र के रंधाड़ा से उत्तम सिंह, सकलानका से कृष्ण चंद, बनौण से राम सिंह,…
Read Moreवैट फार्म न भरने पर एक लाख जुर्माना
सरकाघाट (मंडी)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने सरकाघाट उपमंडल और हमीरपुर सीमा के साथ लगते स्थानों पर छापेमारी कर टैक्स चोरी के मामले में एक ट्रक को कब्जे में लिया है। इसमें विभागीय टीम ने व्यापारी से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला। विभागीय अधिकारी पिछली तिमाही में सरकाघाट उपमंडल और सीमा से लगते हमीरपुर जिले में छापेमारी करके करीब दस लाख का राजस्व वसूल चुके हैं। इसी अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ईटीओ प्रीतपाल सिंह की अगुवाई में हमीरपुर के चंदरूही कस्बे में विभागीय…
Read Moreहजारों की नकदी और गहने उड़ाए
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत चौंतड़ा के भटेहड़ गांव में दिनदहाड़े मकान में सेंधमार कर चोर नकदी तथा चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। भटेहड़ गांव निवासी अर्जुन बिष्ट के घर चोरों ने दिनदहाड़े सेंध लगाई। घर में घुसकर चोरों ने सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। सात हजार की नकदी तथा दो सौ ग्राम चांदी के गहने उड़ा कर ले गए। अर्जुन बिष्ट किसी काम से घर से बाहर गए थे। पत्नी तथा…
Read More