सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की रोसो खड्ड पर डेढ़ दशक बाद भी पुल नहीं बन पाया। लाखों खर्च कर बनाई गई सड़क महीनाे से बंद पड़ी है। लोगाे के लिए समस्या आज भी वैसी की वैसी है। थोड़ी सी बारिश हुई नहीं की सड़क पर यातायात ठप। लोगाे को भारी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सधोट पंचायत के रोसो गांव को बारह माह यातायात से जोड़े रखने के लिए इस पुल की सख्त दरकार है। इसका निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पुल का शिलान्यास…
Read MoreCategory: Mandi
सरकाघाट कांग्रेस के उपाध्यक्ष को नोटिस
सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस, पार्टी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों को लेकर सख्त हो गई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि गलत बयानबाजी की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस ने इस तरह के मामलों को सख्ती से निपटाना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत सरकाघाट एवं ब्लॉक के उपाध्यक्ष लूदर सिंह नेगी पर इसकी गाज गिर गई है। ब्लॉक कांग्रेस ने उपाध्यक्ष की प्रेस के नाम की गई बयानबाजी को गलत ठहराते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्लॉक अध्यक्ष…
Read Moreनेर में आग लगने से मकान जलकर स्वाह
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के नेर में आग लगने से एक स्लेटनुमा मकान की ऊपरी मंजिल जलकर स्वाह हो गई है। आगजनी में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को पांच हजार और तिरपाल फौरी राहत के तौर पर दिए हैं। जानकारी के अनुसार नेर निवासी चित राम के मकान में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इसमें ऊपरी मंजिल में रखा सामान और अनाज जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।…
Read Moreसस्ता होगा प्याज और टमाटर
मंडी। दीपावली और भैयादूज के त्योहार के दौरान टमाटर और प्याज सस्ता होगा। कृषि उपज मंडी समिति हजारों लोगों को यह तोहफा देने जा रही है। टमाटर और प्याज की दरों में बिना कमीशन लिए दुकानदारों को थोक रेट वाला दाम ही वसूलने का फरमान जारी किया है। इससे लोगों को प्याज और टमाटर पंद्रह से बीस रुपये सस्ता मिल सकता है। वर्तमान में प्याज 80 और टमाटर 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। जिला कृषि उपज एवं मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष हरेंद्र सेन ने कहा कि त्योहारी सीजन…
Read Moreपार्किंग के लिए जमीन तलाशें अधिकारी
मंडी। डीसी देवेश कुमार ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मंडी के सात वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा इकट्ठा करने की योजना चल रही है। इसमें लोग योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मंडी में बनाए जाने वाले पार्किंग कम कमर्शियल कांप्लेक्स की प्रक्रिया भी तेज करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही शहर में अन्य स्थानों पर जमीन तलाश करने को कहा है ताकि वहां पार्किंग बनाई जा सके।…
Read Moreसर्किट कोर्ट के विरोध में हड़ताल का ऐलान
मंडी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर शुरू हुए सर्किट कोर्ट के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते अधिवक्ता बुधवार और वीरवार को अदालती कामकाज का बहिष्कार करेंगे। उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायालय स्तर के न्यायालयों के उपमंडलों में सर्किट बेंच चलाने से अधिवक्ता खफा हैं। जिला बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य देशराज शर्मा…
Read Moreजमीन खरीद में स्थिति स्पष्ट करें कौल : ठाकुर
मंडी। जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने कहा कि एचपीसीए की जमीन को लेकर राजस्व मंत्री स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि इस बारे में कांग्रेस के अन्य मंत्रियों और कार्यकर्ताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है। लेकिन किसी संस्था को चलाने के लिए क्या निजी भूमि खरीदना गुनाह है। ऐसा है तो राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बताए कि कांग्रेस नेताओं ने भी इस तरह की जमीनों की खरीद फरोख्त की है उस बारे में राज्य सरकार का क्या स्टैंड है? जवाहर ठाकुर ने इस बारे श्वेतपत्र जारी…
Read More16290 वेतनमान की जंग लड़ेगी पीटीएफ
मंडी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अब वेतन विसंगति से जूझ रहे जेबीटी अध्यापकों को 16290 रुपये का वेतनमान दिलाने की जंग लड़ेगा। संघर्ष मंच एवं पीटीएफ की सामूहिक बैठक में शिक्षक संघ ने मंच को समर्थन दिया है। बैठक में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष लाल चंद मेहता, प्रदेश सचिव संजय अत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला मंडी पीटीएफ प्रधान इंद्र भारद्वाज और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 16290 वेतनमान संघर्ष मंच की तरफ से राज्य अध्यक्ष अरुण धीमान, राज्य सचिव राजेश शर्मा, प्रमुख सलाहकार श्याम लाल,…
Read Moreफ्रेंड्स और रमण एकादश की शानदार जीत
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही प्रथम देवेंद्र बर्की क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। फ्रेंड्स एकादश तथा रमन एकादश ने जीत दर्जकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मैच फ्रेंड्स एकादश तथा ओटा गुटकर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फ्रेंड्स एकादश ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवराें में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन की विशाल चुनौती पेश की। इसमें राकेश ने शानदार 58 जबकि गगन ने 50 रन की पारी खेली। जवाब में ओटा गुटकर 8 विकेट खोकर 124…
Read Moreवकीलों ने किया अदालत का बहिष्कार
मंडी। उपमंडल स्तर पर जिला एवं सत्र न्यायालय के सर्किट कोर्ट लगाने के विरोध में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन ने सांकेतिक हड़ताल करके अदालतों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने सर्किट कोर्ट का विरोध करते हुए मूलभूत सुविधाएं जुटाने तक इन्हें बंद करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप अदालतों के कामकाज में भाग नहीं लिया। इससे प्रौक्सी अधिवक्ताओं के माध्यम से अदालतों के कार्य का निपटारा किया गया। अधिवक्ताओं ने शनिवार सुबह से ही न्यायालय परिसर में सर्किट कोर्ट के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। परिसर…
Read More