महादेव (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डोलधार क्षेत्र में हजारों ग्रामीण पीने के पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं। क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने वाली पचास वर्ष पुरानी एकमात्र घीड़ीनालू पेयजल योजना ठप पड़ गई है। करोड़ों की लागत से बनी इस योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। पंचायत की ओर से कई बार प्रस्ताव पारित कर विभाग से स्कीम की रिपेयर करवाने की मांग की जा चुकी है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के…
Read MoreCategory: Mandi
शिक्षा विभाग में सरप्लस कर्मियों का विरोध
मंडी। ग्रामीण अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार संघ ने मांगाें की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। संघ ने दो टूक चेताया है कि मांगाें पर जल्द गौर नहीं किया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। ग्रामीण अंशकालीन जलवाहकों और सेवादारों ने मंगलवार को मंडी में रैली निकाली। रैली राज्य अध्यक्ष भुट्टू राम की अगुवाई में भ्यूली से शुरू हुई और डीसी दफ्तर तक पहुंची। इस बीच संघ ने मांगाें को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। जिलाभर के शिक्षा खंडों के जलवाहकों, प्रधानों एवं सचिवों ने रैली में…
Read Moreबदले की भावना से काम कर रही सरकार : राकेश
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के सुंदरनगर जिला के अध्यक्ष राकेश जंबाल ने प्रदेश की वीरभद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रात के अंधेरे में सरकार ने धर्मशाला, नादौन और शिमला के स्टेडियमों तथा खेल अकादमियों पर कब्जा किया है वह निंदनीय है। सरकार की इस कार्यवाई से जहां प्रदेश के हजारों खेल प्रेमियों का दिल टूटा है वहीं क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों में भी सरकार के प्रति रोष है। जंबाल ने कहा कि जब से प्रदेश में वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने है…
Read Moreमहंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामदल लामबंद
मंडी। सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वाम संगठन लामबंद होने लगे हैं। मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों और आम जनता की मांगों को लेकर सीटू, हिमाचल किसान सभा, हिमाचल सेब उत्पादक संघ, एसएफ आई जनवादी महिला समिति और नौजवान सभा 12 नवंबर को शिमला में राज्य स्तरीय विशाल जन प्रदर्शन करेंगे। नवंबर से पहले प्रदेश भर में जत्थे चलाए जाएंगे। मंगलवार को सीटू, हिमाचल किसान सभा, एसएफ आई जनवादी महिला समिति एवं नौजवान सभा के भूपेंद्र सिंह, कुशाल भारद्वाज, परस राम, राजेश शर्मा, जयवंती, संदीप…
Read Moreफैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत पर जांच आदेश
मंडी। उपमंडल गोहर की किलिंग और छम्यार पंचायत के लोगों ने जल प्रदूषण रोकने की फरियाद लगाई है। पंचायत के लोगों ने इस बारे डीसी से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। शिकायत पर डीसी ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनाें पंचायतों की सीमा पर एक फैक्टरी लगी है। लोगों का आरोप है कि फैक्टरी की वजह से साथ लगते नाले का पानी प्रदूषित हो रहा है। नाले के पानी से किसानाें बीघा भूमि की सिंचाई की जाती है। पशुओं के लिए पीने का…
Read Moreतो क्या और महंगा मिलेगा आलू
चैलचौक (मंडी)। पहाड़ी आलू की डिमांड अब बाहरी राज्यों में बढ़ने लगी है। इससे किसानों को आलू के अच्छे दाम मिल रहे हैं। एक सप्ताह पहले आलू 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था अब अचानक कीमत बढ़ गई है। क्षेत्र के ज्युणी और सराज घाटी का आलू किसानों के खेतों से ही 22 से 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उठ रहा है। यहां से आलू की सप्लाई प्रदेश की सब्जियों मंडियों के अलावा बाहरी राज्यों में ग्रेड के हिसाब से 28 से 42 रुपये किलो तक…
Read Moreलोगों के झगड़ों से अटकी करोड़ों की योजना
करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र की दुर्गम पंचायतों की करीब 20 हजार आबादी के लिए निर्माणाधीन करोड़ों रुपये की पेयजल योजना लोगों के आपसी झगड़ों से अधर में लटक गई है। क्षेत्र की गत्तू, बगड़ा और धरेड़ पंचायतों के 45 गांवों के लिए बगड़ा थाच उठाऊ पेयजल योजना का काम नौ सालों से अधर में लटका पड़ा है। इस योजना के पूरे होेने से सराड, खादरा, नागडी नाला, थुहा, करगाणू, रेस्टा थाच, नढान, घिस्टा और थीन सहित करीब 45 से अधिक गांवों के 20 हजार लोगों को पेयजल सुविधा मिलनी है।…
Read Moreबीएसएल विस्थापितों के नाम करें जमीन
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर में साठ-सतर के दशक में राष्ट्र निर्माण को समर्पित बहुउद्देशीय 990 मेगावाट ब्यास-सतलुज लिंक परियोजना के (बीएसएल) विस्थापितों ने बैठक कर मांगों पर चरचा की। तय हुआ कि लंबित पड़ी मांगों को लेकर विस्थापित बीबीएमबी के अध्यक्ष से मिलेंगे। रोपा विस्थापित संघ के अध्यक्ष निकू राम सैनी ने कहा कि करीब चार दशक बीत जाने के बाद भी बीबीएमबी प्रबंधन और सरकार परियोजना विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में नाकाम रही है। उन्होंने मांग की कि दशकों पहले परियोजना विस्थापिताें द्वारा कब्जाई गई भूमि को बिलासपुर…
Read Moreमंत्रों को मिटाने की प्रक्रिया से लोग खफा
मंडी। ग्रीन ट्रिब्यूनल बैंच के आदेशों पर धार्मिक त्रिवेणी रिवालसर में धार्मिक मंत्रों पर चढ़ाए रंगों को हटाने के कार्य पर लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगाें का कहना है कि पत्थराें पर लगे रंग को अवैज्ञानिक तरीके से मिटाया जा रहा है। इससे इन ऐतिहासिक स्थलों के स्वरूप बदलने और नष्ट होने का खतरा है। शुक्रवार को इस बारे लोगों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस बाबत ज्ञापन भेजा। गुरुदास नेगी, कुमार सिंह नेगी, थुप तेन, तारा चंद नेगी और दुर्गा दास ने बताया कि धार्मिक मंत्रों…
Read Moreपेंशनर कल्याण संघ की बैठक 29 को
मंडी। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बल्ह इकाई की बैठक 29 अक्तूबर को ग्राम पंचायत डडौर में होगी। संघ के प्रधान मंगत राम चौधरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चरचा की जाएगी। संघ के मुख्य संरक्षक लालमन शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश संरक्षक एवं जिला प्रधान कृष्ण चंद्र आर्य, जिला महासचिव भगत राम आजाद, नानक चंद सैणी, खेम चंद ठाकुर, महेंद्र पाल, जय राम नायक, ललित कुमार मौजूद रहेंगे।
Read More