कटौला (मंडी)। दी कमांद वैली डवेलपमेंट सोसाइटी की बैठक में कमांद में निर्माणाधीन आईआईटी में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को देने की मांग की है। सालगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता द्रंग कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। इसमें क्षेत्र की सात पंचायतों के प्रतिनिधियों और लोगों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चरचा की गई। स्थानीय लोगों ने कमांद में निर्माणाधीन आईआईटी में 70 प्रतिशत रोजगार देने, श्रमिकों का शोषण रोकने के अलावा निर्माण कार्य में लेबर, मशीनरी की सप्लाई में…
Read MoreCategory: Mandi
गांवों को सड़क से जोड़ना प्राथमिकता
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भड़वाहण के सरौंझ, पंचायत कुफरी, बड़ीधार के पदवाहन,कुन्नू, पधर, उरला, सिलग, पाली और टांडू का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के सम्मान रूप से विकास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने के कार्य को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊपरी सरौंझ सड़क को शीघ्र तैयार कर…
Read Moreनवलाया के पारनू में भीषण अग्निकांड
मंडी। सदर तहसील के तहत पंचायत नवलाया के पारनू गांव में सोमवार रात को भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों की 155 भेड़ बकरियां जलकर मर गई। साथ ही गौशाला में रखा अन्य सामान भी जलकर स्वाह हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने अग्निकांड से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान आंका है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब दो बजे…
Read Moreसहकारी बैंक की क्लर्क परीक्षा पर बवाल
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर जवाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को हुई राज्य सहकारी बैंक की क्लर्क परीक्षा में बैंक प्रबंधन की पोल खुलकर सामने आ गई। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा हाल के बाहर समय पर सूची नहीं लगाई गई थी। इस कारण उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इस कारण अभ्यर्थियों ने कुछ देर तक यहां खूब हल्ला मचाया। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। इस कारण परीक्षा करीब बीस मिनट देरी से शुरू हुई। राज्य सहकारी बैंक की क्लर्क पद की परीक्षा के…
Read Moreबृजलाल श्री माता मुरारी देवी समिति के प्रधान बने
सुंदरनगर (मंडी)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता मुरारी देवी सेवा समिति के चुनाव में बृजलाल प्रधान चुने गए हैं। रविवार को सेवा समिति के चुनाव डीसी मंडी के निर्देशानुसार बीडीओ सुंदरनगर करतार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रभारी धर्मपाल अवस्थी और टिहरी पंचायत के उपप्रधान ब्रेस्तुराम की अध्यक्षता में हुए। इसमें कमेटी के करीब करीब 150 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में उपप्रधान के पद पर गुलाब सिंह, राम कृष्ण और ख्याली राम को चुना गया। महासचिव पद पर रमेश शर्मा की नियुक्ति की है। हुक्म…
Read Moreडेटशीट के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
मंडी। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी बीए प्रथम वर्ष की डेटशीट को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने सोमवार को वल्लभ कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इकाई सचिव अजय चंदेल और जिला संयोजक योगेश ठाकुर ने कहा कि विवि की ओर से जारी डेटशीट में एक ही दिन में दो परीक्षाएं दर्शाई हैं। इससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी होगी। विद्यार्थी एक ही दिन में दो परीक्षाएं नहीं दें पाएंगे और न ही अगली परीक्षा…
Read Moreतनिहार पंचायत में पेयजल आपूर्ति ठप
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र की तनिहार पंचायत के पांच वार्डों में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। इसके चलते ग्रामीणों को मीलों दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, अमर सिंह, बहादुर सिंह, ज्ञान चंद, बीरबल सिंह, वार्ड सदस्य युद्घवीर सिंह, हेमा देवी, कौशल्या देवी, बीना देवी, फुला देवी, त्रिलोक चंद, राजमल, महाजन सिंह, भीखम राम, देवराज और हुक्म चंद ने बताया कि पहले चरण की नौण उठाऊ पेयजल योजना से आपूर्ति न होने से विभाग द्वारा ग्रामीणों को द्वितीय चरण की…
Read Moreट्राउट के शिकार पर फरवरी तक प्रतिबंध
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्र की नदियों में ट्राउट फिश के शिकार पर पांच माह के लिए प्रतिबंध लग गया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसे में अगली साल फरवरी तक यहां कोई भी ट्राउट का शिकार नहीं कर सकेगा। ब्रीडिंग सीजन के चलते मत्स्य विभाग ने ट्राउट के शिकार पर पाबंदी लगा दी है। आदेशाें का उल्लंघन करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ब्रीडिंग सीजन के चलते पहली नवंबर से बरोट मत्स्य फार्म की ट्राउट हैचरी में प्रजनन का कार्य शुरू हो गया…
Read Moreअत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पीएचसी सुधार
बरोट/पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने रविवार को चौहारघाटी के सुधार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हाइटेक सुविधाओं से लैस करने का ऐलान किया है। द्रंग के दुर्गम क्षेत्र का यह पहला अस्पताल है। यहां एक्सरे, रेफ्रिजरेटर और अल्ट्रासाउंड की आधुनिक सुविधाएं निकट भविष्य में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यहां निशुल्क मल्टी हेल्थ चेकअप कैंप के शुभारंभ पर जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने में कृत संकल्प है। इसके लिए चिकित्सकों और…
Read Moreबदलेगा 100 करोड़ की पेयजल योजना का प्रारूप
मंडी। मंडी शहर के लिए प्रस्तावित 100 करोड़ की ऊहल पेयजल योजना के प्रारूप में बदलाव होगा। कमांद से मंडी तक ग्रेविटी के माध्यम से 24 घंटे पानी मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग की ओर से 100 करोड़ की योजना तैयार कर केंद्र को मंजूरी के लिए भेजी थी। बजट अधिक होने पर इस योजना को आउट सोर्स करने का सुझाव केंद्र की ओर से राज्य सरकार को मिला है। इसके चलते अब इस महत्वकांक्षीयोजना के आउट सोर्सिंग को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बल्हघाटी में…
Read More