मंडी शहर में हरी सब्जियों का टोटा

मंडी। रेट लिस्ट लगाने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर कारोबार बंद रखा। शहर के लोगों को दूसरे दिन भी हरी सब्जियां नहीं मिल पाईं। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं से वार्ता में कोई नतीजा न निकलने पर सेरी मंच पर किसानों को सीधे अपने उत्पाद बेचने की अनुमति दी थी लेकिन बुधवार को सेरी मंच पर कोई भी किसान सब्जी बेचने नहीं पहुंचा। साथ ही शहर के चौहटा में हर रोज की भांति गांव से सब्जी लेकर आने वाले किसान भी…

Read More

उपतहसील कार्यालय से तकसीम की फाइल गुम

बालीचौकी (मंडी)। उप तहसील कार्यालय से तकसीम की फाइल गायब होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरटीआई से इसका खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक दर्जन परिवारों ने चार साल तक चली प्रक्रिया के बाद संबंधित विभाग से तरीका तकसीम रिपोर्ट पर जानकारी लेनी चाही। लेकिन उपतहसील में तैनात कर्मी उन्हें कई माह तक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आरटीआई कार्यकर्त्ता एवं समाज सेवक संतराम के माध्यम से इस बाबत आवश्यक सूचना मांगी। 15 दिन…

Read More

चोलगढ़ में सप्ताह में दो दिन होता है उपचार

टिहरा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलगढ़ सप्ताह में दो दिन ही खुलता है। अन्य दिनों में स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहता है। दो सालों से स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डाक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, दाई, चपरासी और सफाई कर्मचारी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संधोल से एक फार्मासिस्ट को डेपुटेशन पर सप्ताह में दो बार यहां भेजा जाता है। कून, टोरखोला और भदहेड़ पंचायत के हजारों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने वाले पीएचसी चोलगढ़ में मरीजों की नब्ज देखने के लिए न तो डाक्टर है…

Read More

राजकीय अध्यापक संघ की कार्यकारिणी तय

सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश महाजन ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर बली राम को मुख्य संरक्षक और बेसरू राम को संरक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रकाश चंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केपी सैनी, सुरेश कुमार, जय सिंह सकलानी और जगजीत सिंह राणा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिलक नायक महासचिव, तिलक राम वित्त सचिव, पवन वर्मा अतिरिक्त वित्त सचिव, टेकचंद और पुष्पराम को कार्यालय सचिव बनाया गया। तेज सिंह ठाकुर चेयरमैन एक्शन कमेटी, विनोद कुमार मुख्य सलाहकार, विद्यासागर राव, लाला राम, भगत सिंह को…

Read More

सब्सिडी पर नहीं मिल रहा आलू बीज

नेरचौक (मंडी)। कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर दिया जाने वाला आलू बीज न मिलने से बल्ह घाटी के किसानों ने बुधवार को कृषि विभाग के ब्लॉक कार्यालय के बाहर रोष प्रकट किया। किसानों का कहना है कि वे आलू बीज के लिए कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें बीज नहीं दिया जा रहा। बुधवार को बल्ह क्षेत्र के गलमा, बाल्ट, सोयरा, मैरामसीत, नागचला, बुशैहर, ढांगू, ट्रोह, रत्ती, मलथेड़ और भंगरोटू के किसानों ने कृषि विभाग बल्ह ब्लॉक के कार्यालय के बाहर आलू बीज न…

Read More

राजपूत कल्याण बोर्ड की घोषणा का किया स्वागत

मंडी। श्री राजपूत सभा जिला मंडी के अलावा पंचायत स्तर पर गठित इकाईयों ने प्रदेश में राजपूत कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। सभा के जिला प्रधान कर्नल महेंद्र कुमार मंडयाल, सचिव सीताराम शर्मा, बाल्ट से भोलानाथ ठाकुर, चेतराम, केहड़ी से कैप्टन देवी सिंह, बैरी से सूबेदार दिला राम, सूबेदार परमानंद डोगरा, कोठी से भीष्मदेव राणा, लेदा से मेहर सिंह, पैड़ी से सूबेदार खेम चंद, नागचला से खेमचंद ठाकुर, गुटकर से धनीराम ठाकुर, बगला से गोपाल सिंह, कैहनवाल से कमल सिंह…

Read More

थल्टुखोड़ स्कूल के होनहारों को पुरस्कार

बरोट (मंडी)। चौहारघाटी क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थल्टुखोड़ में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वार्षिक समारोह में शिक्षा, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें छठी कक्षा में प्रिंस ठाकुर, शकुंतला देवी, सुमना देवी, सातवीं के विनय कुमार, अविनाश, जगदीश कुमार, नरेंद्र, सुरेंद्र, आठवीं से प्रिया…

Read More

पेंशनर समाज का समारोह 17 को

सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश पेंशनर समाज अंतरराष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर 17 दिसंबर को मंडी में राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह को न्योता दिया गया है। यह जानकारी पेंशनर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ई. एजी शेख ने दी। कहा कि पूर्व की सरकार के समय पेंशनरों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया। इस कारण पेंशनरों में रोष है।

Read More

समारोह में सुंदरनगर के मेधावी बच्चे पुरस्कृत

सुंदरनगर (मंडी)। चौगान स्थित ऐंजलस पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर रंग जमाया। समारोह में श्री अनिश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सरु कौशल ने सालाना रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में साक्षी शर्मा, सेजल, अक्षिता, सार्थक, दक्ष, कोमल, मन्नत, आयूष, कृतिका, दिव्यांश, अमीषा, अभिषेक गुप्ता, भास्कर गुलेरिया, ललिता ठाकुर, एंजल चंदेल, जसविंद सिंह, त्रिनभ, तवेशा, हिमांशु, आंचल, मुनीश, अर्चित शर्मा, मानव, अपूर्वा और शगुन शामिल रहे। आदित्य जसवाल, आदित्य…

Read More

अब घर-घर से कूड़ा उठाएंगे सफाई कर्मी

मंडी। नगर परिषद मंडी की डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना के तहत अब शहरवासियाें की मर्जी नहीं चलेगी। शहर के प्रत्येक घर को कूड़ा देना पड़ेगा। पहली दिसंबर से इस प्रक्रिया को आवश्यक तौर पर लागू किया जा रहा है। नगर परिषद का कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करेगा। इसकी एवज में प्रति घर से एक रुपये प्रतिदिन जबकि प्रति माह तीस रुपये वसूल किए जाएंगे। भुगतान न करने पर भारी भरकम जुर्माना अदा करना पड़ेगा। दिसंबर तक पूरे शहर को डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना के तहत लाया जाएगा। इसके लिए…

Read More