मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार की जमा दो कक्षा की छात्रा दीपिका का चयन एनएसएस स्वयंसेवियों के पांच दिवसीय प्री रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्रंग में 7 से 11 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र धीमान ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशक शिमला के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार इस कैंप में प्रदेश की विभिन्न पाठशालाओं के 300 स्वयंसेवी भाग लेंगे। धार स्कूल की वालंटियर दीपिका भी इसमें भाग लेंगी। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र धीमान,…
Read MoreCategory: Mandi
सब्जी कारोबार को लाखों रुपये की चपत
मंडी (महादेव)। रेट लिस्ट को लेकर उपजा विवाद अभी तक नहीं थम पाया है। वीरवार को मंडी शहर के सब्जी और फल विक्रेताओं ने तीसरे दिन भी हड़ताल कर कारोबार बंद रखा। सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों की हड़ताल से जिले की कांगणी और धनोटू सब्जी में लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है। मंडी शहर में सब्जी के लिए लोग काफी परेशान है। हालांकि दोपहर बाद चौहटा और सेरी मंच के पास किसानों ने सब्जी बेची। जिला प्रशासन और कृषि उपज एवं विपणन समिति की ओर से रेट लिस्ट लगाने तथा…
Read Moreसरकार अब कर भी दो खोलानाल का उद्धार
मंडी। सराज क्षेत्र की दुर्गम एवं पिछड़ी पंचायत खोलानाल, नलबागी और कशौड़ के लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पंचायतों को जोड़ने के लिए हनोगी के पास पुल बनाने की मांग की है। पुल निर्माण की मांग को लेकर पंचायत के लोग क्रमिक अनशन भी कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी मांग पर गौर नहीं किया जा रहा। नलबागी पंचायत के प्रधान जीवन लाल ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, चमन लाल ठाकुर, टहलदास ठाकुर, मनी राम, खूबे राम, केसर सिंह, शेर सिंह, ओमी चंद, पूर्ण चंद, दिनेश गोयल, धर्म सिंह,…
Read Moreबीपीईओ दफ्तर घेरेगा प्राथमिक शिक्षक संघ
चैलचौक (मंडी)। खंड शिक्षा कार्यालय चच्योट-प्रथम की कार्यप्रणाली से नाखुश प्राथमिक अध्यापक संघ दो दिसंबर को कार्यालय का घेराव करेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान हेमराज ठाकुर ने बताया कि शिक्षा खंड कार्यालय के कुछ कर्मचारियों का व्यवहार शिक्षकों के प्रति सही नहीं है। इस कारण शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिला उपनिदेशक कार्यालय मंडी से शिक्षकों के 4-9-14 के वित्तीय लाभ 110 अध्यापकों को देने के आदेश सितंबर में हुए हैं। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी शिक्षकों को वित्तीय…
Read Moreघटासणी में बीएसएनएल का टावर ठप
पधर (मंडी)। उपमंडल के घटासणी (कधार) में स्थापित बीएसएनएल का मोबाइल टावर उपभोक्ताओं के लिए आफत बन गया है। हालत यह है कि टावर के अधीन आने वाले क्षेत्रों घटासणी में जहां टावर स्थापित है, वहां पर भी पर्याप्त सिग्नल नहीं मिल रहा। ऐसे में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को एक दूसरे से संपर्क साधने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली गुल होने या मौसम खराब होने पर टावर का नेटवर्क साथ छोड़ देता है। नेटवर्क समस्या से परेशान उपभोक्ताओं को मजबूरन अन्य कंपनियों के सिम कार्ड…
Read Moreसुंदरनगर में परचून विक्रेता हड़ताल पर
सुंदरनगर (मंडी)। रेट लिस्ट लगाने और फुटकर फल एवं सब्जी बेचने पर 25 प्रतिशत लाभ का प्रावधान करने के विरोध में सुंदरनगर के परचून सब्जी विक्रेता भी हड़ताल पर उतर गए हैं। वीरवार को विक्रेताओं ने दुकानें नहीं लगाईं। इस कारण उपमंडल में कहीं भी सब्जी का कारोबार नहीं हुआ। परचून विक्रेताओं की हड़ताल से धनोटू सब्जी मंडी में किसानों की करीब 50 हजार की सब्जी नहीं बिक सकी। परचून विक्रेताओं के हड़ताल पर जाने से धनोटू मंडी में वीरवार को कोई कारोबार नहीं हुआ। फल एवं सब्जी विक्रेताओं के…
Read Moreबरोटी के बच्चों ने संवारे पेयजल स्रोत
मंडी। धर्मपुर क्षेत्र के तहत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटी के सात दिन के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को समाजसेवा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में 52 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य देशराज वर्मा ने बताया कि शिविर एनएसएस प्रभारी अजय कुमार लखनपाल की देखरेख में लगाया गया। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने पाठशाला प्रांगण में सफाई की और आसपास के कई पुराने जल स्रोतों को संवारा। शिविर के दौरान लवनपुर, लंगेहड़, बारल और ठाणा गांवों को जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया गया। प्रभारी…
Read Moreशिविर में न लगाएं शिक्षकों की ड्यूटी
सरकाघाट (मंडी)। वार्षिक परीक्षाओं के लिए कम समय बचा होने से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इन दिनों उपमंडल सरकाघाट के अधिकतर सरकारी स्कूलों के अध्यापक प्रशिक्षण शिविर में व्यस्त हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि वार्षिक परीक्षाओं के समय शिक्षकों की ड्यूटी प्रशिक्षण और अन्य कार्यों में न लगाई जाए। वार्षिक परीक्षाओं के निकट आने पर अध्यापकों के सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा खंडों के मुख्यालयों पर प्रशिक्षण शिविर लगे हैं। उपमंडल के अधिकतर स्कूलों…
Read Moreमांडल में सेंट्रल जेल बनाने की योजना!
मंडी। मंडी में सेंट्रल जेल बनाने की कवायद तेज हो गई है। जेल में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने में पेश आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए सेंट्रल जेल बनेगी। इसके लिए जेल विभाग प्रपोजल तैयार करने में जुटा है। विभाग की मांडल में भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। डीसी की मंजूरी मिली तो प्रपोजल सरकार को भेजी जाएगी। विभाग की मांडल में सेंट्रल जेल बनाने की योजना है। यहां माकूल भूमि जमीन मिलती है तो विभाग जल्द ही प्रपोजल सरकार को अंतिम मंजूरी के लिए…
Read Moreरोहांडा सीएचसी में न डाक्टर न ही स्टाफ
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के रोहांडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो डाक्टर है न ही अन्य स्टाफ। लैब और एक्सरे तकनीशियन न होने से मरीजों को उपचार के लिए दूर दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है। गंभीर बीमारी की हालत में मरीजों को उपचार के लिए मीलों सफर तयकर सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों को घरद्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के सरकार के दावे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा में हवा होकर रह गए। पूर्व की वीरभद्र सरकार के शासनकाल में…
Read More