50 फीसदी पंचायतों में भी कोरम पूरा नहीं

मंडी। जिला मंडी की अधिकांश पंचायतों में कोरम पूरा न होने से ग्राम सभाएं स्थगित करनी पड़ीं। इससे खाद्य सुरक्षा बिल के तहत पात्र लोगों का चयन, सोशल ऑडिट और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाई। स्थगित ग्राम सभाएं अब 15 दिसंबर को दोबारा हागी। जिला मंडी की 473 पंचायतों में रविवार को ग्राम सभाएं रखी गई थीं लेकिन इनमें लोगों की भागीदारी कम होने के कारण कोरम पूरा नहीं हुआ। इससे ग्राम सभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कोरम के अभाव में ग्राम सभाओं में आए लोगों…

Read More

शहीद राजीव की याद में बनेगी सड़क

सरकाघाट (मंडी)। सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए राजीव कुमार की याद में उनके गांव तक सड़क का निर्माण होगा। सड़क का नाम शहीद राजीव कुमार के नाम पर रखा जाएगा। दरकोहल गांव का यह वीर सपूत अमर रहेगा। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने शहीद राजीव कुमार के नाम पर उनके गांव तक सड़क बनाने की घोषणा की है। विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने राजीव कुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनाें को सांत्वना दी। उन्हाेंने राजीव कुमार के परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।…

Read More

तीन भाइयों का आशियाना बना राख का ढेर

बालीचौकी (मंडी)। सराजघाटी की दूरदराज ग्राम पंचायत सोमनाचनी के डमसेहड़ गांव मे तीन मंजिला मकान अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणाे का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुई। अग्निकांड की भेंट चढ़े तीन मंजिला मकान में तीन भाई संयुक्त रूप से रहते थे। रविवार सुबह 9 बजे के आसपास डमसेहड़ गांव में मकान से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट…

Read More

पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत समसौह की उर्मिला देवी (26) ने दर्ज करवाई है। पुलिस को दिए बयान में विवाहिता ने बताया है कि सोमदत्त के साथ उनकी वर्ष 2010 में शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद उसके पति ने उस पर दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू…

Read More

बीएसएनएल को हर्जाना अदा करने के दिए आदेश

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने दूरसंचार कंपनी को ब्राडबैंड के मॉडम की कीमत 20 दिन में अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा बीएसएनएल की सेवाओं में कमी से उपभोक्ता को हुई मानसिक यंत्रणा के बदले 5 हजार रुपये हर्जाना और तीन हजार शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा तथा लाल सिंह ने सदर तहसील के बिंद्रावणी निवासी एसपी परमार पुत्र सोहन सिंह परमार की शिकायत को स्वीकारते हुए मंडी बीएसएनएल के जनरल मैनेजर, एसडीओ, जेटीओ…

Read More

बकारटा पंचायत से नाबालिग का अपहरण

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की बकारटा पंचायत के एक गांव से नाबालिग के अपहरण होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना की पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती घर से पानी लाने गई थी। मां की शिकायत के मुताबिक उसके बाद लड़की घर नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार युवती गत शाम घर से पानी लाने निकली थीं। हैंडपंप घर से नजदीक ही है। लेकिन युवती वापस घर नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने पर भी जब लड़की नहीं आई तो परिजनाें ने आसपड़ोस और अन्य…

Read More

106 करोड़ से आएगी खेतों में हरियाली

मंडी। जिले की 128 पंचायतों में केंद्र सरकार की एकीकृत जलागम प्रबंधन कार्यक्रम योजना को लागू किया जाएगा। 106 करोड़ की इस परियोजना का मकसद बूंद-बूंद पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाना है। साथ ही पहाड़ों की ढलानों पर बहने वाले नालों के पानी को चेकडैम के माध्यम से रोककर जल संग्रहण टैंकों में एकत्रित करना है। स्प्रिंकल सिंचाई योजना से खेतों की सिंचाई कर सब्जियां और अन्य नकदी फसलें पैदा की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में भूमि तथा जल प्रबंधन के प्रयोजन के लिए क्षेत्र के विकास…

Read More

सरकाघाट में गंदगी की समस्या का हल नहीं

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय पर गंदगी की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। समस्या लोगाें के लिए जी का जंजाल बन गई है। लेकिन प्रशासन और विभाग कोई सुध नहीं ले रहा। आलम यह है कि कई सरकारी भवनों में बने सीवरेज के सेप्टिक टैंक लीकेज कर रहे हैं। गंदगी रास्तों तक फैल रही है। इससे प्रदूषण एवं सड़ांध के मारे बीमारियाें का खतरा बढ़ गया है। लेकिन प्रशासन की लापरवाही लोगाें पर भारी पड़ रही है। स्थानीय वमापा सरकाघाट, पुलिस स्टेशन और नागरिक अस्पताल की गंदे…

Read More

भाजपा ने कराया क्षेत्र का विकास : गुलाब

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ने क्षेत्र के मकरीड़ी में सात पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी छोटे और बड़े गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा है। द्राहल, निचला भडयाड़ा, कुठेहड़ा, पीपली, धार, द्रुब्बल और त्रैंबली आदि अधिकांश गांवों को सड़क सुविधा मिल चुकी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित हो रही सड़क मकरीड़ी-खिल-छातरी-गरलोण दो करोड़ की लागत से और देवी का नाला-जोन-जरल सड़क का निर्माण डेढ़ करोड़ से…

Read More

नेशनल ड्राइविंग स्कूल का कार्य ठप

सरकाघाट (मंडी)। पपलोग पंचायत मुख्यालय पर बन रहे राष्ट्रीय स्तर के ड्राइविंग स्कूल भवन का कार्य अधर में लटक गया है। ड्राइविंग स्कूल के भवन का कार्य धन की कमी के चलते पूरा नहीं हो पाया है। भवन का निर्माण कार्य हिमुडा करवा रहा है। लेकिन धन की कमी के चलते हिमुडा ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। भाजपाइयों ने इसका ठीकरा सरकार के सिर फोड़ा है। ड्राइविंग स्कूल के भवन का वर्ष 2011 में पूर्व परिवहन मंत्री एवं धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिलान्यास किया था।…

Read More