संविधान अनुच्छेद 35 ए पर की चरचा

सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद सरकाघाट इकाई की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संविधान के अनुच्छेद 35ए और सीआरपीसी की धारा 91 तथा आईपीसी की धारा 133 पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में 14 से 15 दिसंबर तक शिमला में होने वाली बैठक के बारे में रणनीति बनाई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, मनोहर लाल, विजय ठाकुर और विजय विशाल ने विचार रखे।

Read More

भरडवाणू में जेसीबी से गिरा दिया मकान

मंडी। सुंदरनगर तहसील के भरडवाणू (कनैड) गांव में एक महिला का मकान जबरन तोड़ने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने कार्यवाही न करने पर जिला पुलिस अधीक्षक से जांच की गुहार लगाई थी। भरडवाणू की नागरू देवी पत्नी स्वारू राम ने अपनी नानी की जमीन पर करीब 6 माह पहले टीन की छत वाला दो कमरों का मकान बनाया था। वह 5 महीनों से इस निर्माणाधीन मकान में रह रही थी। मकान के साथ ही महिला ने टीन का ही एक खोखा नुमा स्टोर भी बनाया था।…

Read More

जंग लड़ने की तैयारी में भामसं

मंडी। भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर नौ दिसंबर को रैली निकाल कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। भामसं की जिला कार्यकारिणी की बैठक भीमाकाली मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भामसं से संबंधित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की । इसमें संघ की मांगों के प्रति प्रशासन के नकारात्मक रुख को देखते हुए नौ दिसंबर को मंडी में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। वहीं पर भामसं से संबंधित संगठन सेरी चानणी पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसमें…

Read More

रावमापा हवाणी में एनएसएस शिविर शुरू

सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वमापा हवाणी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनीता वर्मा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी कर्ण सिंह और दीपा कुमारी ने बताया कि शिविर में 52 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर के चलते स्वयंसेवी स्कूल परिसर, फूलवारियाें सहित पेयजल स्रोतों की सफाई और गोद लिए गांव लूणी में श्रमदान करेंगे।

Read More

2.74 करोड़ से तैयार की जाएगी टाली सड़क

सुंदरनगर (मंडी)। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार शिक्ष के सुदृढ़ीकरण, सुधारीकरण और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। वे वीरवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंधार में सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से 5.70 लाख रुपये से निर्मित दो कमरों का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2.74 करोड़ रुपये की लागत से भवाणा टाली सड़क का कार्य प्रगति पर है और 13 लाख से उप स्वास्थ्य केंद्र बोबर के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की…

Read More

पुलिस रिमांड पर भेजे चरस तस्कर

गोहर (मंडी)। मंडी जंजैहली सड़क मार्ग पर बगस्याड़ के पास पकड़े गए चरस तस्करों को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। दोनों युवक बल्ह क्षेत्र से संबंध रखते हैं। बुधवार को पुलिस ने बगस्याड के पास नाके पर दोनों को गिरफ्तार किया था। बाइक चालक के कब्जे से पुलिस को 1 किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई थी। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने चरस के आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मिलने की पुष्टि की है।

Read More

कीपड़ एकादश ने माहुंनाग को हराया

मंडी। सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को कीपड़ एकादश, नागराज और आईआईटी मंडी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दिन का पहला मैच माहुंनाग एकादश और कीपड़ एकादश के बीच खेला गया। कीपड़ एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 77 रन बनाए। इसमें अजु ने 23 और आशु ने 8 रनों का योगदान दिया। माहुंनाग के गेंदबाज रमेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में पांच विकेट चटकाए। माहुंनाग की टीम 60 रनों…

Read More

सीटू और आंगनबाड़ी यूनियन में बढ़ी तकरार

पधर (मंडी)। आंगनबाड़ी यूनियन इंटक और सीटू के बीच तकरार हो गई है। इंटक संबंधित आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान ललिता शर्मा, चंद्रावती और प्रोमिला ने सीटू पर आधारहीन बयानबाजी का आरोप लगाया है। इस पर यूनियन तल्ख हो गई है। आंगनबाड़ी यूनियन इंटक ने आंगनबाड़ी यूनियन सीटू के कुछ कार्यकर्ताओं का हवाला देकर सीटू को पहले अपने गिरेबान में झांकने की हिदायत दी है। इंटक जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में 37 हजार के करीब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी वर्करों की बीस वर्षों से अनदेखी…

Read More

टिक्करी-मुशैहरा सड़क की बहाली पर प्रदर्शन 14 को

जोगिंद्रनगर (मंडी)। टिक्करी मुशैहरा में अवैध रूप से बंद की गई सड़क को खोलने में की जा रही देरी के विरोध में किसान सभा और प्रभावित ग्रामीण 14 दिसंबर को चौंतड़ा में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चे भी शामिल रहेंगे। किसानसभा के जिला सचिव कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में टिक्करी में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में जोगिंद्रनगर कमेटी के उपाध्यक्ष किशोरी लाल, नौजवान सभा के सुनील बरवाल और छात्र नेता संजय जमवाल ने शिरकत की। बैठक में स्थानीय किसान संजीत कुमार,…

Read More

मंडी शहर के 200 होनहार पुरस्कृत

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला मंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही बटोरी। बुधवार को आयोजित वार्षिक समारोह में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। एकेडमिक में छठी कक्षा में अभिषेक, अमन, अशोक कुमार, सातवीं में जितेंद्र कुमार, अंकित राणा, मोहित, आठवीं में दीक्षांत, मुकेश, सचिन, नौंवीं में मोहिनेश वैद्य, देवेंद्र कुमार, आकाश और दसवीं…

Read More