किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई तक होगा पूरा, पीएम मोदी आ सकते है उद्धघाटन के लिए

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई तक होगा पूरा, पीएम मोदी आ सकते है उद्धघाटन के लिए

हिमाचल प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण परियोजना किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई को पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मंडी के परियोजना निदेशक ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है। परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी भी उनके साथ मौजूद रह सकते हैं। हालांकि अभी उद्घाटन शेड्यूल तय होने में वक्त लगेगा। केंद्रीय मंत्रालय की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही तय होगा कि उद्घाटन के लिए कौन आएगा।…

Read More

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भरी मात्रा में चरस बरामद, तस्कर की एक करोड़ की सम्पति अटैच

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भरी मात्रा में चरस बरामद, तस्कर की एक करोड़ की सम्पति अटैच

बालीचौकी में गाड़ी से 11.584 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी कालीदास की पुलिस ने एक करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। पुलिस ने वीरवार रात बल्ह क्षेत्र के ढाबण निवासी कालीदास की गाड़ी से 11 किलो 584 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने कालीदास के साथ बंजार निवासी को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने कालीदास की संपत्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। उसकी करीब एक करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। उसके साथ बंजार के एक अन्य…

Read More

मंडी और धर्मशाला में साइबर थाने बहाल, अधिसूचना जारी

मंडी और धर्मशाला में साइबर थाने बहाल, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मंडी और धर्मशाला रेंज में साइबर अपराध थाने बहाल कर दिए हैं। जयराम सरकार के एक अप्रैल 2022 के बाद के फैसलों की समीक्षा के सुक्खू सरकार के फैसले के बीच यह थाने बंद किए गए थे। राज्य सरकार के प्रधान सचिव गृह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। प्रदेश में अब तीन साइबर थाने होंगे। इनमें से दक्षिण रेंज में साइबर पुलिस थाना शिमला में पहले से ही है। इसके तहत शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और बद्दी साइबर पुलिस स्टेशन होंगे।…

Read More

भूस्खलन के पूर्वानुमान की मिलेगी सटीक जानकारी : वैज्ञानिक

भूस्खलन के पूर्वानुमान की मिलेगी सटीक जानकारी : वैज्ञानिक

मंडी  आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों की ओर से एआई एल्गोरिथ्म की तकनीक को विकसित किया गया है। संस्थान की ओर से विकसित एआई एल्गोरिथ्म का भूस्खलन के लिए परीक्षण किया गया है। अब भूस्खलन के पूर्वानुमान की अधिक सटीक जानकारी मिल पाएगी। इससे भूगर्भीय आपदा और प्राकृतिक आपदाओं का सटीक अनुमान लगाया जाएगा और कम नुकसान होगा। इसके लिए आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों की ओर से एआई एल्गोरिथ्म की तकनीक को विकसित किया गया है। संस्थान की ओर से विकसित एआई एल्गोरिथ्म का भूस्खलन के लिए परीक्षण किया गया है।…

Read More

व्यवस्था परिवर्तन के सकारात्मक प्रभाव का साक्षी बना अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

व्यवस्था परिवर्तन के सकारात्मक प्रभाव का साक्षी बना अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

सरकार के सकारात्मक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में व्यवस्था परिवर्तन का प्रभाव नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में जिला प्रशासन मंडी ने इस बार शिवरात्रि महोत्सव में राज्य सरकार की तर्ज पर पुरानी व्यवस्था में नई जान भरने की नवीन पहल की है। प्रदेश सरकार ने मंडी शिवरात्रि मेले की प्राचीन प्रथा तथा संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पड्डल मैदान की जगह ऐतिहासिक सेरी मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने…

Read More

प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीरभूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि…

Read More

प्रदेश में बढ़ रहा साइबर अपराध, सरकार ने बंद कर दिए दो थाने

प्रदेश में बढ़ रहा साइबर अपराध, सरकार ने बंद कर दिए दो थाने

 शिमला   सरकार ने धर्मशाला और मंडी में खोले गए नए साइबर थाने बंद कर दिए हैं।  वर्ष 2017 में 1,723, वर्ष 2019 में 3,057, 2020 में 6,451 और वर्ष 2022 में 9,110 लोगों को साइबर अपराधियों ने ठगा है।                                      फाइल फोटो हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुक्खू सरकार ने धर्मशाला और मंडी में खोले गए नए साइबर थाने ही बंद…

Read More

एसजेवीएनएल करेगा जोगिंद्रनगर की सौ मेगावाट विद्युत परियोजना का निर्माण

एसजेवीएनएल करेगा जोगिंद्रनगर की सौ मेगावाट  विद्युत परियोजना का निर्माण

जोगिंद्रनगर (मंडी)।  मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की सौ मेगावाट ऊहल तृतीय पन विद्युत परियोजना का निर्माण सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएनएल) को सौंपने की कवायद प्रदेश विद्युत बोर्ड और सरकार ने शुरू कर दी है। सतलुज जल विद्युत निगम हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की सौ मेगावाट ऊहल तृतीय पन विद्युत परियोजना का निर्माण सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएनएल) को सौंपने की कवायद प्रदेश विद्युत बोर्ड और सरकार ने शुरू कर दी है। ऐसे में ऊहल परियोजना का निर्माण अब व्यास वैली कॉरपोरेशन के अधीन नहीं रहेगा। इसका…

Read More

हिमाचल आएगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

हिमाचल आएगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री,  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे  बैठक

 सुंदरनगर (मंडी) भाजपा महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि इसके बाद केंद्रीय मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया 27-28 जनवरी को मंडी के दौर पर आ रहे हैं। वह 27 जनवरी को सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ से मंडी पहुंचेंगे। 11:00 बजे मंडी में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिरकत करेंगे। भाजपा महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने…

Read More

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी, नेशनल हाईवे सहित 793 ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी, नेशनल हाईवे सहित 793 ट्रांसफार्मर ठप

शिमला चुराह उपमंडल की बौदेड़ी पंचायत के कुलाला गांव में डेढ़ फिट हिमपात हुआ है। – फोटो हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।  सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 262 सड़कें अवरुद्ध हैं। रोहतांग दर्रा नेशनल हाईवे-03, जलोड़ी दर्रा नेशनल हाईवे-305 और ग्रांफू से लोसर नेशनल हाईवे-505 पूरी तरह अवरुद्ध हैं।  लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 139 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 92, कांगड़ा में 2, कुल्लू…

Read More