सेवा आनलाइन नेट का कनेक्शन ही नहीं

पधर (मंडी)। निकायों में स्थापित कंप्यूटर सुविधा नेट कनेक्शन के अभाव में हांफती नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में थ्री जी सेवा के शुरू न होने से भी इसका असर सेवाओं पर पड़ रहा है। पंचायतों में बीएसएनएल की ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा उपलब्ध न होने से भी इसका असर सेवाओं पर पड़ा है। राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी पंचायतों को कंप्यूटर सिस्टमों के साथ जोड़ दिया है। पंचायतों का तमाम रिकार्ड सिस्टमों में फीड करने के बाद सेवाओं को आनलाइन करने का प्रावधान इंटरनेट सुविधा के अभाव में…

Read More

बिना लाइसेंस स्कूलों में नहीं पकेगा खाना

मंडी। प्रदेश में लागू नए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लाइसेंस बनाने होंगे। बगैर लाइसेंस के कोई भी खाद्य पदार्थ नहीं परोसा जा सकता। चार फरवरी के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। जिले में हजारों स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अभी ऐसे हैं जिन्होंने लाइसेंस बनवाने को आवेदन तक नहीं किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशाें पर न तो स्कूल और केंद्र तथा न ही संबंधित विभाग गौर कर रहे हैं। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र लाइसेंस बनाने में ढील बरत रहे हैं। एक…

Read More

सौंदर्यीकरण को तरस रही रिवालसर झील

रिवालसर (मंडी)। जिले की तीन धर्मों की पवित्र एवं ऐतिहासिक झील सौंदर्यीकरण को तरस रही है। लाखाें खर्च करने के बाद भी झील का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। ऐतिहासिक रिवालसर झील की अनदेखी से जहां स्थानीय लोग दुखी है वहीं पर्यटन कारोबार को भी बट्टा लग रहा है। जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय सहित पर्यटन विभाग के अब तक के प्रयास सफल साबित नहीं हो सके हैं। गुरु पद्मसंभव की तपोस्थली एवं पवित्र झील के सौंदर्यीकरण के लिए बौद्ध सर्किट योजना के तहत 2005 में करीब 54 लाख रुपये…

Read More

मिनी सचिवालय को 50 हजार का बजट : जवाहर

मंडी। जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2013 हिमाचल और मंडी वासियों के लिए निराशाजनक रहा। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद विकास की दृष्टि से मंडी जिला पिछड़ गया है। जिले से तीन-तीन मंत्री होने के बावजूद भी विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पधर में 10 करोड़ के मिनी सचिवालय का शिलान्यास तो कर दिया लेकिन इसके लिए बजट मात्र 50 हजार रुपये ही दिया। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री के जिला के…

Read More

दैनिक भत्ता न मिलने एसएमसी सदस्य खफा

बालीचौकी (मंडी)। आरएमएसए कार्यक्रम के तहत बालीचौकी के थाची कलस्टर में स्कूल प्रबंधन समिति के 39 सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान दैनिक भत्ता न मिलने से एसएमसी सदस्य भड़क उठे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थाची के एसएमसी प्रधान शेर सिंह और अन्य सदस्यों शेषराम, गीतानंद, तुले राम, चंद्रमणी तथा वीर सिंह ने इस बारे डाइट मंडी के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। प्रशिक्षणार्थियों का कहना है कि शीत लहर और बर्फबारी में विभागीय कर्मियों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण के दौरान 120 रुपये के हिसाब से दैनिक भत्ता…

Read More

देवदार की लकड़ी की तस्करी में तीन को कैद

मंडी। देवदार के 180 नग चोरी करने के मामले के तीन आरोपियों को अदालत ने एक-एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपियों को जुर्माना राशि भी अदा करने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता के न्यायालय ने आरोपी पंकज कुमार, रामपाल और हरी सिंह के खिलाफ अभियोग साबित होने पर क्रमश: एक साल और 6 महीने के साधारण कारावास और क्रमश: 5000 रुपये और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में आरोपियों को क्रमश: तीन माह…

Read More

बल्ह के हजारों किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

मंडी। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी के किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द हल होगा। सुकेती खड्ड के तेज बहाव और सिल्ट से होने वाली समस्या से किसानों को निजात मिलेगी। सुकेती खड्ड के तटीयकरण की कवायद तेज हो गई है। स्वां नदी की तर्ज पर सुकेती खड्ड के तटीयकरण का मॉडल तैयार करने को एकमात्र रिसर्च सेंटर पुणे सेंटर वाटर पावर रिसर्च सेंटर में अध्ययन के लिए भेज दिया है। करीब दो-तीन माह में मॉडल तैयार होने के आसार हैं। आईपीएच विभाग उपमंडल…

Read More

सीएम के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

मंडी/सरकाघाट। मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपाें को लेकर भाजपा उग्र हो गई है। मंगलवार को भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताआें ने जगह-जगह मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे इस्तीफा मांगा। मंडी में भाजपाईयाें ने चौहट्टा बाजार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। वहीं सरकाघाट मुख्य चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मंडी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा कार्यकर्ताआें ने कथित भ्रष्टाचार में वीरभद्र सिंह की संलिप्तता को लेकर उनसे त्यागपत्र की…

Read More

ट्रांसपोर्टर को 38 हजार का जुर्माना

सरकाघाट (मंडी)। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए हमीरपुर जिले के एक ट्रांसपोर्टर से 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। आबकारी एवं कराधान कार्यालय सरकाघाट अब तक पांच लाख से अधिक का जुर्माना वसूल चुका है। टैक्स चोरी पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी एवं करधान विभाग ने ईटीओ की शक्तियां बढ़ाकर अपने क्षेत्र से बाहर दूसरे जिलों में चेकिंग करने का अधिकार दिया है। इसके बाद सरकाघाट आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने फेस्टिवल सीजन के दौरान जिला हमीरपुर में…

Read More

वाहनों की भिड़ंत में एक घायल

चैलचौक (मंडी)। चैलचौक के गणेश चौक में एक बाइक और नैनो की टक्क र में बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक चैलचौक से बगस्याड जा रही नैनो कार और चैलचौक की ओर आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। गणेश चौक निवासी विजय कुमार, हरीश कुमार, लाल सिंह, मुरारी लाल, गंगा सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक चालक ने सिर पर हेलमेट पहना था। जिस कारण सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। घायल बाइक चालक गगन कुमार…

Read More