एक हजार की पगार में कैसे होगा गुजारा

पधर (मंडी)। शिक्षा खंड द्रंग दो के मिड डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर के खेल मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता सीटू के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रविकांत ने की। बैठक में 130 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण करती आ रही हैं। सरकार मिड डे मील कार्यकर्ताओं को मात्र 1000 रुपये मासिक पगार दे रही हैं। महंगाई के इस दौर में आंशिक धनराशि से दोपहर का भोजन…

Read More

मजदूरी का भुगतान न होने से मजदूर परेशान

मंडी। सराज क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों में मनरेगा के तहत काम करने वाले लोगों को मजदूरी का भुगतान न होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में एकमात्र राज्य सहकारी बैंक की शाखा का एफएससी कोड न होने से मनरेगा मजदूरी की आनलाइन पेमेंट में दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बैंक प्रबंधक से मिलकर शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान पूर्ण चंद, मोती राम, कृष्ण कुमार और पुष्पराज ने कहा…

Read More

भारी बर्फबारी से जिले में थमी जिंदगी

बरोट/कटौला/गोहर/पांगणा (मंडी)। मौसम में बदलाव के बाद रातभर हुई भारी बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जिंदगी की रफ्तार थम गई है। बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से परिवहन निगम की करीब एक दर्जन से अधिक बसें विभिन्न रूटों में फंसी पड़ी हैं। पेयजल और बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को मौसम खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी से बंद रूटों को बहाल करने के लिए लेबर लगा दी है। चौहारघाटी और छोटा भंगाल…

Read More

शिकारी देवी में बर्फ में फंसे चौदह लोग

गोहर (मंडी)। मंडी जिले की जंजैहली घाटी की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी में शुक्रवार रात भारी बर्फबारी में सरकाघाट के खलारडू गांव से देवी का रथ लेकर गए 14 लोग बर्फ में फंस गए। बर्फ में फंसे लोगों में छह पुरुष, छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बर्फ में फंसे सभी श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों, प्रशासन और पुलिस की मदद से जंजैहली के समीप कटारू स्थान सुरक्षित पहुंचा दिया है। श्रद्धालुओं के रथ को भी सुरक्षित कटारू में पहुंचाया गया है। सभी 14 श्रद्धालुओं में दो महिलाओं और…

Read More

1.95 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

सुंदरनगर (मंडी)। चरस तस्करों के खिलाफ सुंदरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वीरवार देर शाम को सुंदरनगर पुलिस ने सलापड़ में नाके के दौरान परिवहन निगम की बस में सवार एक यात्री के कब्जे से करीब दो किलो चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार सलापड़ में वीरवार शाम को पुलिस ने एएसआई बृज लाल के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर सलापड़ में नाका लगा रखा था। इस दौरान मनाली की ओर से आ रही परिवहन निगम की एक बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस…

Read More

चरस तस्करी के दोषी को दस साल की कैद

मंडी। चरस और अफीम के साथ पकडे़ आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख तीस हजार रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। मामले के सह आरोपी के खिलाफ अफीम बरामद होने पर उसे तीन साल के कठोर कारावास और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीपी रांटा की विशेष अदालत ने जिला बिलासपुर की उपतहसील नैना देवी के कलारी (नकराना) गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ मादक…

Read More

टिपर से कुचलकर पूर्व प्रधान की मौत

गोहर (मंडी)। मौवीसेरी के मरींटी में सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की टिपर की चपेट में आने से मौत हो गई। टिपर चालक अपना टिपर बैक कर रहा था। पिछले टायर की चपेट में वृद्ध आ गया और उसकी टायर के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 80 वर्षीय शरण दास निवासी मौवीसेरी के रूप में हुई है। मृतक मौवीसेरी पंचायत का पूर्व प्रधान भी था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर टिपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू…

Read More

आठ साल वालों को नियमित करे सरकार

सुंदरनगर (मंडी)। जिला पैरा टीचर एसोसिएशन के प्रधान भीमदेव गौतम ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि वह 31 दिसंबर को दस साल पूरा कर चुके पैरा टीचरों को तत्काल नियमित करने के आदेश जारी करें। शुक्रवार को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसोसिएशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चरचा की गई। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि वह चुनाव घोषणापत्र जिसमें उसने आठ साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को…

Read More

लोगों को उचित दाम पर मिलेंगी सब्जियां

पधर (मंडी)। जिला प्रशासन के आदेश पर उपमंडल प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को फल और सब्जियां उचित दाम पर बेचने का फरमान जारी किया है। प्रशासन के आदेश पर उपमंडल स्तर पर भी सब्जी विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर रेट लिस्टें लगाना शुरू कर दी हैं। प्रशासन की इस मुहिम के बाद फल और सब्जियां उचित दाम पर मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बीते सप्ताह जिला प्रशासन ने सभी उपमंडल अधिकारियों को उपमंडल मुख्यालयों में जिला मुख्यालय की तर्ज पर फलों और सब्जियों के दाम तय…

Read More

चरस के आरोपी को 10 साल कैद

मंडी: चरस और अफीम सहित पकड़े जाने के आरोपी को अदालत ने 10 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। मामले के सह आरोपी के को अफीम बरामद होने पर 3 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीपी रांटा की विशेष अदालत ने जिला बिलासपुर की उपतहसील नैना देवी के कलारी (नकराना) गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 18…

Read More