मंडी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इसमें परिषद कार्यकर्ताआें ने भारी संख्या में भाग लेकर सेमेस्टर सिस्टम का विरोध जताया। परिषद ने विवि प्रशासन पर छात्र विरोधी फैसले लेेने का आरोप लगाया। रूसा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं को अभाविप के जिला संयोजक योगेश ठाकुर और इकाई अध्यक्ष कमलेश सेन ने भी संबोधित किया। योगेश ठाकुर ने कहा कि रूसा सिस्टम प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में नहीं है। इसके फायदे कम और नुकसान अधिक हैं। इससे छात्रों…
Read MoreCategory: Mandi
आचार संहिता से पहले होगी तोहफे की बरसात
मंडी। लोक सभा चुनाव से पहले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में मंडी वासियों को सरकार इस बार कई तोहफे देने की फिराक में है। करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन योजनाओं को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत केंद्र के दो मंत्रियों के दौरों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पहले 24 फरवरी को मंडी आने का कार्यक्रम बन रहा था, लेकिन अब वे 27 फरवरी को मंडी आएंगे और तीन मार्च तक मंडी में अनेक सरकारी संस्थानों…
Read Moreपीजीटी पदनाम प्राध्यापकों को मंजूर नहीं
सुंदनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ की जिला मंडी इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किया गया। संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल प्राध्यापकों का पद नाम पहले की तरह लेक्चरर ही रखा जाए। पीजीटी पदनाम प्राध्यापकों को मंजूर नहीं है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला सुंदरनगर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक ठाकुर ने की। संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूली प्राध्यापकों का पदनाम पहले की तरह लेक्चरर रखने का आग्रह किया है। पीजीटी पदनाम प्राध्यापकों को…
Read Moreबर्फ बनी आफत, बिजली-पानी बंद
बरोट/पांगणा (मंडी)। जिला में बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। कई स्थानाें में भारी बर्फबारी ने लोगाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फ प्रभावित कई गांवों में अभी भी बिजली, पानी और दूरसंचार सेवा ठप है। सेवाआें को सही करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन कई स्थानों पर गिरी दो से तीन फुट बर्फबारी बाधा बन रही है। हालांकि रविवार को यातायात के लिए बंद कई मार्गों को बहाल कर दिया गया। जिला के कई संपर्क मार्ग अभी भी बाधित हैं। चौहारघाटी को जाने…
Read Moreगोहर क्षेत्र की 700 किलोमीटर सड़कें बंद
गोहर (मंडी)। बर्फबारी के कारण दो दिन से लोनिवि की करीब 700 किलोमीटर सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। सराजघाटी में रविवार को बर्फबारी के बाद लगभग 30 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई है। सराज और नाचन विस क्षेत्रों की करीब 70 पंचायतों का संपर्क शेष जिला से कट गया है। सराजघाटी में आधा दर्जन निगम की बसें दो दिन से बर्फ में फंसी हुई हैं। अनेक पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जहां बर्फ के पानी से लोगों को गुजारा करना पड़ रहा हैं। सराज…
Read Moreकसारला पंचायत के जनरल हाउस में हंगामा
नेरचौक (मंडी)। कसारला पंचायत के जनरल हाउस में रविवार को पंचायत भवन को लेकर हंगामा हो गया। जनरल हाउस में पंचायत भवन बनाने के मुद्दे को लेकर दो पक्षाें में मतभेद पैदा हो गया। इस पर जनरल हाउस में घमासान छिड़ गया। आखिर, इस विवाद को शांत करवाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हालांकि दोनों पक्षाें में हाथापाई नहीं हुई, लेकिन पक्षाें में तीखी नाेंक-झोंक और कड़े विरोध को देख पंचायत प्रधान को पुलिस बुलानी पड़ गई। इसके बाद पुलिस की देखरेख में वोटिंग हुई। इसके बाद बहुमत…
Read Moreपठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को रेड सिगनल
चौंतड़ा (मंडी)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को इस बार भी रेल बजट में महत्व ने देने से इस रेल ट्रैक के अस्तित्व को झटका लगा है। इस रेल लाइन को लंबे अरसे से ब्राडगेज होने का इंतजार है, लेकिन हर बार केंद्रीय रेल बजट में इसकी अनदेखी ही होती रही है। इस रेल ट्रैक को ब्राडगेज करने की मांग प्रदेश की सरकारों ने कई बार रेल मंत्रालय के समक्ष रखी। पठानकोट (पंजाब )से कांगड़ा होते जोगिंद्रनगर तक पहुंचने वाले 120 किलोमीटर लंबी दूरी वाली इस रेल लाइन को आज तक ब्राडगेज…
Read Moreसरकारी स्कूलों के आधे से ज्यादा बच्चे बीमार
मंडी। जिला के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे कई तरह के रोगाें से पीड़ित हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इस बात का खुलासा हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत जिला भर में 1,32,021 छात्र-छात्राआें का स्वास्थ्य जांचा गया। चिकित्सीय जांच में 84,344 बच्चों में खून की कमी सहित दंत रोग तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और विकार पाए गए। इसमें सर्वाधिक बच्चे एनीमिया और दंत रोगाें से ग्रस्त पाए गए हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों की ओर से स्कूल स्तर पर बच्चाें के स्वास्थ्य की…
Read Moreधर्मपुर में खुलेगा पुलिस थाना
धर्मपुर / सरकाघाट(मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने 6.68 करोड़ की लागत से धर्मपुर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद 50 लाख से निर्मित पुलिस चौकी धर्मपुर के भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने सरकाघाट कालेज में कंप्यूटर लैब के लिए 10 लाख देने और धर्मपुर में पुलिस थाना खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने संधोल में डिग्री कालेज भवन व स्टेडियम की आधारशिला रखी। इसके…
Read Moreशिक्षा को 4282 करोड़ का प्रावधान
नगवाईं (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में शिक्षा के लिए 4282 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। जो पिछले वर्ष से 449 करोड़ अधिक है। पनारसा स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में प्रदेश के सभी पटवार सर्कलों में पटवारियों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टकोली-बांधी सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग को 46 लाख की राशि उपलब्ध करवाई गई है। थलाकनधार-बांधी पेयजल योजना के निर्माण…
Read More