चच्योट सामुदायिक भवन को डेढ़ लाख

चैलचौक (मंडी)। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने चच्योट और नौण पंचायत का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं तथा कई समस्याओं का निपटारा किया। उन्हाेंने लोगों से 2014 के चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक लीड दिलाने का आह्वान भी किया। विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, इसके लिए नाचन की जनता में उत्साह है। इस मौके पर उन्हाेंने चच्योट के सामुदायिक भवन के निर्माण को डेढ़ लाख देने की घोषणा भी की। इसके अलावा माता चतुर्भुजा ढगवाहण…

Read More

जबाल गांव में चालीस कमरों की चौकी राख

गोहर (मंडी) जंजैहली के जबाल गांव में रविवार रात 40 कमरों का एक मकान (चौकी) जलकर राख हो गया। इसमें दस परिवारों के करीब तीस सदस्य बेघर हो गए। इस भयंकर अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने इसमें एक करोड़ के नुकसान की पुष्टि की है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज करके कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी ने घटना की पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से हर परिवार को दस-दस हजार, बर्तन, प्रति परिवार तीन तिरपाल, तीन कंबल…

Read More

निकाय कर्मचारियों की मांगों पर फैसला 5 को

मंडी।(ओम प्रकाश) निकास कर्मचारी महासंघ की पांच मार्च को प्रधान सचिव (शहरी विकास) के साथ वार्ता होगी। प्रधान सचिव शहरी विकास ने महासंघ को वार्ता के लिए शिमला बुलाया है। इस दौरान प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मियाें की समस्याआें और मांगों पर चर्चा होगी। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय निकाय कर्मियाें को महीनाें से वेतन और पेंशन नहीं मिल रही थी। महासंघ ने सरकार को मांगपत्र भेज रखा था। गत दिवस महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री…

Read More

मांगों की अनदेखी पर होमगार्ड जवान खफा

मंडी(ओम प्रकाश) आल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन मांगों की लगातार हो रही अनदेखी से नाराज है। इस पर एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि लोस चुनाव में उसी पार्टी को समर्थन दिया जाएगा जो होमगार्ड वेलफेयर की नियमितिकरण की मांग को चुनाव घोषणापत्र में स्थान देगी। बैठक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसोसिएशन ने दोनों दिग्गज दलाें कांग्रेस और भाजपा के परिपेक्ष में यह फैसला लिया है। विजय शर्मा ने कहा कि देश में छह लाख के करीब होमगार्ड जवान विभिन्न विभागों और महत्वपूर्ण लोगों…

Read More

पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने बिखेरा आवाज का जादू

मंडी।(ओम प्रकाश) अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने खूब धमाल मचाया। इसके अलावा हिमाचल के लोक कलाकारों ने भी पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने साढ़े आठ बजे मंच संभाला। उन्होंने ‘ओ मेरे लुक दे मर दी सी मैं उदे लक दे मरदा सी’ से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके अलावा ‘जीने दियां गाड़ियां ते रेड बत्ती’, ‘तूसी सिडनी शहर पढ़ियां’ कढ़ के पंजीरो लाल रंग दी, मुड़े गेड़ियां न मार दे, आदि…

Read More

यहां रथ से भी पहचाने जाते हैं देवी-देवता

मंडी।(ओम प्रकाश) अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव भव्य देव समागम के लिए विख्यात है। जनपद के ग्रामीण अंचलाें से अपने- अपने रथों पर सवार होकर शिवरात्रि में आने वाले देवी देवताआें की विविध तरह की रथ शैलियां मेले का प्रमुख आकर्षण हैं। करीब दो सौ देवी और देवता हजारों देवलुओं के साथ पड्डल मैदान में हर रोज कतारबद्ध होकर बैठते हैं। यहां रथ शैलियों के दर्शन भी शिवरात्रि के दौरान होते हैं। बल्ह घाटी की रथ शैली के देवी तथा देवताओं में देव सायरी, कांढी बाला कामेश्वर, देव टिक्कर, भगवती मनसा, कोयला…

Read More

एटीएम पिन बताते ही खाते से उड़ाए हजारों

चैलचौक (मंडी)।(ओम प्रकाश) हेलो- हेलो… मैं आपके एटीएम ऑफिस मुंबई से बात कर रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। एटीएम से संबंधित जानकारी चाहिए। एटीएम नंबर और पिन बताएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो एटीएम बंद कर दिया जाएगा। क्षेत्र के देवधार निवासी झाबे राम के मोबाइल पर ऐसी ही कॉल आई। उसे बताया गया कि आपका एटीएम कार्ड अपडेट किया जा रहा है। जानकारी देने पर शातिर झाबे राम को हजारों का चूना लगा गए। झाबे राम ने बताया कि उसे 91-80848-56573 नंबर से…

Read More

स्वास्थ्य के लिए 1050 करोड़ : कौल

मंडी।(ओम प्रकाश) स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आगामी वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र में 1050 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नसलोह में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ करने के बाद ठाकुर ने स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नसलोह तथा ग्राम पंचायत बिजणी तथा तुंग में नए खोले गए उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नए खोले गए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 17 लाख 75 हजार का बजट का प्रावधान कर दिया…

Read More

ट्राले से टकराई कार, दो युवकों की मौत

रचौक (मंडी)। बल्हघाटी के गुटकर में सड़क किनारे खड़े ट्राले से कार टकरा गई। हादसे में दो युवकाें की मौत हो गई। घटना देर रात हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुआ। कार मंडी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार गुटकर के पास पहुंची सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई। इसमें कार में सवार निखिल सूद (27) पुत्र…

Read More

खड्ड में समाया टिप्पर, बाप-बेटे की मौत

बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र के चवाली माता मंदिर के समीप टिप्पर अनियंत्रित होकर तीर्थन खड्ड में जा गिरा। हादसे में बाप-बेटे की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। रविवार शाम को टिप्पर चवाली माता मंदिर के समीप करीब 60 मीटर की गहरी खाई से लुढ़क गया। खड्ड का पानी गहरा होने के कारण राहत कार्यों…

Read More