बलद्वाड़ा (मंडी)। मनरेगा के तहत रोजगार कमाने के 15 दिन बाद नियमानुसार मजदूरी भुगतान का प्रावधान है लेकिन नवाणी पंचायत में एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कामगारों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। भुगतान न होेने से कामगारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक दर्जन कामगार एक साल से मजदूरी भुगतान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। नवाणी पंचायत की कांता देवी, सुमा देवी, तारा देवी, नैण सिंह, रिखी राम, दिला राम, रूप लाल और नत्थू ने बताया कि उन्हाेंने जनवरी…
Read MoreCategory: Mandi
ज्वेलरी-नकदी लेकर भागा चोर गिरफ्तार
मंडी(ओमप्रकाश)शहर के सौली खड्ड में दिनदहाड़े एक चोर घर में घुस गया। आरोपी घर से 26 हजार की नकदी सहित सोने के कीमती जेवरात भी ले उड़ा। हालांकि चोरी करने के बाद भागते हुए छत से छलांग लगाने से वे घायल हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान नाम मेहराजदीन जिला डोडा (जम्मू)के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर ने सौली खड्ड निवासी एचआरटीसी…
Read Moreभयाणा से नाबालिग अगवा
पांगणा (मंडी)। करसोग उपमंडल के अंतर्गत बही सरही पंचायत के भयाणा गांव की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला सामने आया है। पांगणा चौकी पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर अगवा करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बही सरही पंचायत के भयाणा गांव से दो दिन से एक नाबालिग घर से लापता है। नाबालिग का जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पांगणा पुलिस चौकी में केस दर्ज करवाया। नाबालिग की मां…
Read Moreहर घर पहुंचाएं सरकारी योजनाएं
नेरचौक (मंडी)। बल्ह कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चरचा की गई। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने की। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं चुनावों को लेकर गठित कार्यकारिणी से क्षेत्रवार फीडबैक ली गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सामाजिक और जनहितकारी योजनाओं को अपने क्षेत्र में घर-घर तक पहुंचाए और भाजपा की ओर…
Read Moreरंगोली स्पर्धा में रोहित ग्रुप जीता
मंडी।(ओमप्रकाश)अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में अभिलाषी ग्रुप के सौजन्य से आयोजित रंगोली स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रोहित ग्रुप ने पहला स्थान झटका। स्पर्धा में रंगीला ग्रुप ने दूसरा और रेनबो ग्रुप ने तीसरा स्थान पाया। मुख्यातिथि चीफ कंजरवेटर फारेस्ट अर्चना सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। पहले स्थान पर रहने वाले रोहित ग्रुप को ट्रॉफी के साथ पांच हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर रहने वाले रंगीला ग्रुप को ट्राफी के साथ 35 सौ रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले रेनबो ग्रुप को ट्रॉफी…
Read Moreबैहना में खरीदकर पानी पी रहे हैं लोग
मंडी।(ओमप्रकाश)गर्मियों की दस्तक से पहले ही बल्हघाटी की उठाऊ पेयजल योजना टिक्कर – बैहना – घोड़ीधार हांफ गई है। इससे क्षेत्र की दो पंचायतों बैहना और भड़याल के हजारों लोगों को करीब एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा। इस पेयजल योजना के हांफने से बैहना और भड़याल पंचायत के रोपा, टिक्कर, रठोआ, बैहना-2 और छछोल आदि गांवों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने से विभागीय नलके भी शोपीस बने हुए हैं। लोगों को पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। लोगों का…
Read Moreसंधोल केंद्रीय विद्यालय पर श्रेय लेने की होड़
संधोल (मंडी)। यूपीए सरकार ने चुनाव से ठीक पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत संधोल और सलोह (ऊना) में दो केंद्रीय विद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी। संधोल में खुलने वाले इस सेंट्रल स्कूल को लोस चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा में श्रेय लेने की होड़ लगी है। धर्मपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा और धूमल के पूर्व ओएसडी रहे संजीव कटवाल ने बताया कि प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए 30 जून 2012 को संधोल स्कूल में हुई जनसभा में पहली बार इसकी घोषणा की थी।…
Read Moreअधीक्षक और प्रधानाचार्य पर पथराव
पधर (मंडी)। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटूखोड़ में बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकल पर शिकंजा कसने पर कुछ शरारती तत्वों ने परीक्षा संचालन के लिए आए अधीक्षक और प्रधानाचार्य पर रात के अंधेरे में हमला बोल दिया। घटना शुक्रवार रात को उस समय घटी जब दस जमा दो कक्षा की राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा होने के बाद जोगिंद्रनगर की पाठशाला से परीक्षा ड्यूटी पर आए अधीक्षक और प्रधानाचार्य वन विश्राम गृह थलटूखोड़ में ठहरे थे। रात करीब सवा सात बजे कुछ शरारती युवकों…
Read Moreजोगिंद्रनगर में लागू न हो टाउन एंड प्लानिंग : सिंह
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधायक एवं पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र के पंद्रह मोहालों में जमीन की खरीद फरोख्त को शहरी एवं नगर नियोजन विभाग के दायरे में लाने का कड़ा विरोध किया है। विधायक के मुताबिक यहां जमीन खरीदने और बेचने पर इस विभाग की अनुमति लेना जरूरी कर दी है। वे यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनमाने ढंग से इसे यहां की गरीब जनता पर थोपा है। यह जनता के साथ न्यायसंगत नहीं है। कहा कि लोस चुनाव से पहले…
Read More50 करोड़ से और सुंदर होगा सुंदरनगर
सुंदरनगर (मंडी)(ओम प्रकाश) मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर में रहने वालों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए किसी प्रकार की धन की कमी आड़े नहीं आएगी। मंगलवार को सुंदरनगर के भोजपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नप द्वारा 60 लाख से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग और दस लाख से नगौण खड्ड पर बने वाहन योग्य पुल का सोहन लाल ठाकुर ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर को विकास का मॉडल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू…
Read More