पीलिया के बैक्टीरिया का पता नहीं

मंडी(ओमप्रकाश)दो सप्ताह पहले आईजीएमसी भेजे गए पीलिया रोगियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। जोनल अस्पताल मंडी में हर रोज पीलिया से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आने वाले हर पीलिया मरीज का ब्लड सैंपल विभाग जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेज रहा है। ताकि, यह पता लग सके कि किस बैक्टीरिया से लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। सबसे पहले मंडी शहर में पीलिया के मामले आमने आने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीलिया…

Read More

32 कमरों का मकान राख, 55 लाख क्षति

गोहर (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पंजाई के बहलीधार गांव में रविवार रात भीषण अग्निकांड में 32 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से करीब 55 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। चार परिवारों के इस मकान में अधिकतर किरायेदार रहते थे। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। रात को बहलीधार गांव निवासी रेवती राम, ठाकर दास, दिलेराम और तेज सिंह के 32 कमरों के रिहायशी मकान में अचानक…

Read More

शहर को निखारने में सहयोग करें अफसर

मंडी(ओमप्रकाश)डीसी देवेश कुमार ने कहा कि अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल बनाकर मंडी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करें। वे सोमवार को प्रशासन में दक्षता लाने संबंधी विषय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में गैर कानूनी खनन पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मंडी शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा इकट्ठा करने की योजना चल रही है। नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर…

Read More

तूफान और ओलों से नकदी फसलें तबाह

गोहर (मंडी)। मौसम बिगड़ने के बाद रविवार आधी रात को गोहर में भयंकर तूफान चलने से गुठलीदार फलों, गेहूं की फसल और सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं तेज हवाओं से कई घरों और गौशालाओं की छतें तक उड़ गईं। सोमवार को सेब उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने से बागवान काफी चिंतित है। ओलों और बारिश से सेब की फ्लावरिंग प्रभावित होने से बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कमरूघाटी में रविवार रात को आंधी तूफान ने कोहराम मचाया। जिले की जंजैहली घाटी, ज्युणी…

Read More

रामस्वरूप शर्मा सशक्त उम्मीदवार : चंद्रसेन

मंडी(ओमप्रकाश)मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रसेन और सह प्रभारी अजय राणा की अध्यक्षता में मंडी जिले के सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों में चुनाव प्रचार के बारे में टिप्स दिए। चंद्र सेन ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा सालों से संगठन से जुडे़ रहे हैं। वो पार्टी के एक सशक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में चल रही है और मंडी संसदीय क्षेत्र से भी लोग रामस्वरूप को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे। सह प्रभारी अजय राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा…

Read More

नहर में डूबकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू-बग्गी मार्ग पर शनिवार को इंजीनियरिंग के एक प्रशिक्षु छात्र की बाइक समेत नहर में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर वहां पर लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा उन्होंने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार नेरचौक स्थित अभिलाषी कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का प्रशिक्षु छात्र विशाल (21) शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बग्गी से…

Read More

दुकान से 5 हजार मिलीमीटर शराब बरामद

गोहर (मंडी)। जंजैहली के जरोल गांव में एक चाय की दुकान से गोहर पुलिस ने पांच हजार मिलीमीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकान मालिक लायक राम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी आरएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी नवीन झालटा अपनी टीम सहित गश्त पर थे। जरोल में एक चाय की दुकान में पुलिस ने जब छापा मारा तो दुकान से शराब की खेप बरामद की गई। एसपी आरएस नेगी ने…

Read More

नेरचौक से दिनदहाड़े लाखों के गहने चोरी

नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के मुख्य व्यवसायी कस्बे नेरचौक में दिनदहाड़े चोराें ने एक घर में सेंधमारी कर लाखाें के गहने उड़ा लिए। शनिवार को दिन के उजाले में हुई लाखाें की इस चोरी से लोग सकते में हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोराें ने मुकेश कुमार पुत्र सिद्धू राम के घर पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। चोर घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी और…

Read More

यूपीए सरकार ने दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। शनिवार को विस क्षेत्र के चुनावी दौरे पर निकले विधायक ने कोट, बारी और समैला पंचायताें के प्लासी, धुरखड़ी, मटियारा, घोड़ी मतौली, बांरी, फटोह, कारनी तथा जमनौण गांवाें में नुक्कड़ सभाआें को संबोधित किया। उन्होंने यूपीए सरकार को आजादी के बाद की सबसे निक्कमी सरकार बताया। कांग्रेस को उखाड़ फेंकना हर देशभक्त मतदाता का कर्त्तव्य है। कांग्रेस शासित यूपीए-1 और यूपीए-2 की दस वर्षों से चली आ रही सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेईमानी…

Read More

छात्र ने फंदा लगा दी जान

करसोग (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगती पंचायत ममेल में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकशी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करसोग पुलिस के अनुसार उपतहसील निथर के साथ लगते बगैला गांव के 22 वर्षीय दिनेश पुत्र तेगी राम ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। मृतक दिनेश करसोग कालेज मेें बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ उसकी बहन भी रहती थी। बहन वार्षिक परीक्षा देने के बाद अपने घर चली गई थी।…

Read More