आईटीआई मंडी को आल ओवर बेस्ट का खिताब

सुंदरनगर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंडी की टीम को ऑल ओवर बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर मंडी आईटीआई के खिलाड़ियों ने ऑल ओवर बैस्ट का खिताब हासिल किया है। जोगिंद्रनगर के ललित कुमार को बेस्ट एथलीट की ट्राफी मिली। चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले की दस सरकारी और एक निजी आईटीआई के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को ऊंची कूद प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर आईटीआई के अक्षय…

Read More

पानी का दुरुपयोग किया तो कटेगा कनेक्शन

मंडी। गर्मी के मौसम में पीने के पानी का दुरुपयोग करना महंगा पड़ेगा। ऐसा करने वाले उपभोक्ताआें से विभाग सख्ती से निपटेगा। आईपीएच विभाग ने गर्मी के सीजन में विभाग द्वारा सप्लाई पीने का पानी व्यर्थ न गंवाने की हिदायत दी है। साथ ही पीने के पानी का निर्माण एवं अन्य कार्याें में इस्तेमाल न करने का आग्रह किया है। विभाग ने पानी की टंकीयों की सफाई और ओवरफ्लो से बचने के भी निर्देश दिए हैं। अवहेलना पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें नोटिस देने के बाद संबंधित व्यक्ति…

Read More

हाउस टैक्स वसूलने की कवायद तेज

मंडी। नगर परिषद मंडी ने गृहकर की बकाया राशि को वसूल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके चलते गृहकर न भरने वाले डिफाल्टरों से एकमुश्त टैक्स वसूला जाएगा। नगर परिषद कर्मचारियों को वेतन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नप अपने आय के स्रोतों को भी बढ़ा रही है। अप्रैल माह के दौरान नप ने करीब तेरह लाख रुपये का हाउस टैक्स डिफाल्टरों से वसूला है। इसमें करीब चार लाख रुपये का गृहकर एक ही व्यक्ति ने भरा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के प्रयासों…

Read More

चुनाव आयोग की जांच से भाजपा नाखुश

सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागाें के करीब तीन दर्जन सरकारी कर्मचारियाें की एक राजनीतिक सभा में हिस्सा लेने की शिकायत पर जांच प्रक्रिया से भाजपा नाखुश है। चुनाव आयोग की टीम ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर उन सभी कर्मचारियाें के बयान दर्ज कर लिए हैं जिनके नाम शिकायत पत्र में शामिल थे। लेकिन दूसरी ओर शिकायतकर्ता पक्ष यानि विपक्षी दल भाजपा जांच प्रक्रिया से खुश नहीं। चुनाव आयोग की टीम ने कर्मचारियाें के कार्यालयों में जाकर उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है…

Read More

रसीला सेब खूब बरसाएगा इस बार नोट

गोहर (मंडी)। भरपूर बारिश और बर्फबारी से बगीचों की मिट्टी में पसरी नमी ने सेब की बंपर पैदावार होने की उम्मीद जगा दी है। उपमंडल की कमरूघाटी के सेब के बागीचों में फ्लावरिंग के बाद सेब की बंपर सेटिंग हुई है। इससे बागवान गदगद हैं। बागवानों को इस बार बंपर क्राप की उम्मीद है। पिछले वर्ष घाटी के किसानों को ओलावृष्टि से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार मौसम के साथ देने और ओलावृष्टि से सेब बागीचों के सुरक्षित रहने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।…

Read More

सरकाघाट में विवाहिता के साथ गैंगरेप

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की एक विवाहिता के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने आईपीएच की धारा 376 डी के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसका पति मजदूरी का काम करते हैं। 22 अप्रैल को उसके साथ काम करने वाले दो युवकों ने कहा कि ठेकेदार ने दूसरे गांव में निर्माणाधीन भवन की…

Read More

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समक्ष नप ने रखा पक्ष

मंडी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों को मंडी शहर में कारगर तरीके से लागू करने को लेकर नगर परिषद ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। बैठक में नगर परिषद के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने नप की गतिविधियां बताईं। गौरतलब है कि नगर परिषद मंडी में ठोस कूड़ा-कचरा संयंत्र को लेकर एक सीपीसी फंडिंग प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके प्रथम चरण में 1.8 करोड़ मंजूर हुए थे। इस राशि को नगर परिषद ने खर्च कर उपयोगिता प्रमाणपत्र भी जमा कर दिया है। अब इसका…

Read More

रूट चार्ट से चकाचक होगा मंडी शहर

मंडी। स्वच्छ मंडी स्वस्थ मंडी की मुहिम को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था चकाचक करने के लिए नगर परिषद पूरे शहर का रूट चार्ट बनाएगी। रूट चार्ट में सफाई व्यवस्था से संबंधित सारी जानकारी मौजूद रहेगी। इसमें नगर परिषद की गाड़ी और आटो कब, कहां तथा किस मुहल्ले में होगा, किस वार्ड में कौन-कौन सफाई कर्मचारी होंगे पूरी जानकारी होगी। तहसीलदार सदर एवं नप कार्यकारी अधिकारी अजय पराशर ने लोगाें से आग्रह किया कि वे अपने घर और दुकान से कूड़ा कर्कट यहां वहां न फेंके। बताया कि रूट चार्ट…

Read More

और फोटो खिंचवाने के चक्‍कर में चली गई युवक की जान

बस से उतरकर खिंचवाने लगे फोटो मंडी में बनाला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तपती गर्मी के चलते आजकल प्रदेश में सैलानियों की भरमार है। शनिवार को पंजाब के मुक्‍तसर जिले के चार युवक मनाली घूमने जा रहे थे। इस दौरान मनाली रोड पर पड़ने वाले स्टेशन बनाला के पास बस रूकी। यहां साथ ही व्‍यास नदी बहती है। चारों युवक बस से उतरे और नदी के पास जाकर फोटो ‌खिंचवाने लगे। पैर फिसला और नदी में जा गिरा इस दौरान एक युवक का पैर फिसला और…

Read More

डीपी ने रची थी प्रधानाचार्य को फंसाने की साजिश

मंडी। सच न कभी दबा, न ही ईमानदारी कभी जाया गई। चरस के आरोप में साजिश के तहत फंसाए प्रधानाचार्य के मामले में भी एक बार फिर यह लाइनें सच साबित हुई हैं। पुलिस टीम ने साजिश के रचे इस भंवरजाल को उधेड़ दिया है। परत दर परत खंगालने के बाद अब प्रधानाचार्य को क्लीन चिट दे दी है। साजिश रचने वाला अब पुलिस हिरासत में है। गौरतलब है कि गाड़ागुशैणी के प्रधानाचार्य कमलेश गुप्ता को कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उनकी कार से चरस बरामद कर गिरफ्तार किया था।…

Read More