मंडी। मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा नेे बीबीएमबी प्रबंधन को नहर के किनारे मिट्टी डंप करने के बजाय स्टील की फेंसिंग करवाने की मांग की है। मोर्चा के संयोजक लक्ष्मेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के सहयोग से स्थापित इस जल विद्युत परियोजना के एमओयू की शर्तों के अनुसार जनहित में लोकल एरिया डवेल्पमेंट अथॉरिटी अर्थात पंचायती क्षेत्र के प्रतिनिधियों को साथ लेकर उनकी राय के अनुसार सुरक्षा मानकों पर ध्यान दिया जाए। चिकनी मिट्टी के ढेर के डंप करने के बजाय लोहा…
Read MoreCategory: Mandi
हत्या के बाद नेरचौक में स्थिति तनावपूर्ण
नेरचौक (मंडी)। दुर्घटना के बाद चालक राकेश की हत्या से भंगरोटू और चाक का गोहर दोनों कस्बों में स्थिति तनाव पूर्ण है। दोनों गांवों में पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं होती तब तक जवान तैनात रहेंगे। पुलिस के मुताबिक निक्का राम (80) के गांव चाक का गोहर में चालीस पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। इसमें दस महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं। वहीं चालक राकेश कुमार (28) के भंगरोटू कस्बे में तीस पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। पुलिस कर्मियों को…
Read Moreमंडी हादसाः सरकार ने लिया सबक, ऐसे अलर्ट होंगे सैलानी
प्रदेश में दाखिल होते ही मैसेज करेगा अलर्ट लारजी हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने सबक लेते हुए देश विदेश से आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करते ही पर्यटकों के मोबाइल पर अलर्ट की सूचना आ जाएगी। मैसैज के माध्यम से उन्हें सुझाव दिया जाएगा कि कृपया आप नदी और नालों के किनारे न जाएं। नदी और नालों से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में ऊर्जा महकमे के अफसरों की सभी मोबाइल कंपनियों…
Read Moreपानी के दुरुपयोग पर कटे कनेक्शन
मंडी। आईपीएच विभाग पीने का पानी व्यर्थ में गंवाने वालाें पर सख्त हो गया है। विभाग ने पानी के दुरुपयोग पर सख्ती से शिकंजा कसते हुए कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कार्रवाई अमल में लाते हुए मंडी शहर में विभाग ने चार उपभोक्ताआें के कनेक्शन काट दिए। विभाग के एसडीओ आरके सैनी ने कनेक्शन कट करने की पुष्टि की है। गर्मी के सीजन में पीने के पानी को व्यर्थ गंवाना लापरवाह उपभोक्ताआें को भारी पड़ेगा। विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते हुए पड्डल में…
Read Moreचैलचौक के लोगों को भरपूर मिलेगा पानी
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। चैलचौक के लिए स्वीकृत ढाई करोड़ की ज्यूणी खड्ड चैलचौक पेयजल योजना का काम अब अंतिम दौर में है। इसके लिए विभाग के ठेकेदारों को काम अवार्ड हो गए हैं और पाइप लाइन बिछाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत वर्षों पुरानी ज्वाल-चैल पेयजल योजना का नेटवर्क भी सुधारा जाएगा। पेयजल उपभोक्ता तथा पेयजल कनेक्शन की बढ़ती संख्या के कारण यह योजना अब छोटी हो गई थी तथा…
Read Moreगर्भवती होने पर तीस हजार देने के आदेश
मंडी। स्टेरिलाइजेशन आपरेशन के बावजूद प्रसूता होने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सेवाओं में कमी करार देते हुए उनकी बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 30 हजार रुपये बीमा राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 5000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी देने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा तथा आकाश शर्मा ने थुनाग के नागीनाल निवासी हेम लता…
Read Moreविभाग के पास नहीं धान के हाईब्रीड बीज
गोहर (मंडी)। जिले के करीब बीस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जाने वाली धान की फसल की नर्सरी आवंटन के लिए तैयार हैं। लेकिन कृषि विभाग द्वारा किसानाें की मांग अनुसार धान की हाईब्रीड किस्म का बीज उपलब्ध न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीज के लिए किसान कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। अत्यधिक पैदावार देने वाली हाईब्रीड किस्मों के बीजाें की मांग होने के बावजूद विभाग अभी तक इसे किसानों को उपलब्ध नहीं करवा पाया है। जिले के जोगिंद्रनगर,…
Read More60 फायर वाच बुझाएंगे जंगल की आग
सुंदरनगर (मंडी)। गर्मियों के मौसम में फायर सीजन के दौरान सुकेत वन मंडल में वनों को आग से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। अति संवेदनशील क्षेत्रों में फायर वाचर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। मंडल कार्यालय में कंट्रोल रुप भी स्थापित कर दिया गया है। सुकेत वन मंडल का कुल क्षेत्रफल 31 हजार हेक्टेयर है। इसमें करीब 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र आग की घटनाओं के मद्देनजर अति संवेदनशील रहता है। यहां छह वन परिक्षेत्र सुकेत, जयदेवी, झुंग्गी, कांगू, सरकाघाट और बलद्वाड़ा शामिल हैं। वन परिक्षेत्रों में…
Read Moreमंडी आईटीआई में 12 मई को मिलेगी नौकरी
मंडी। आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने जा रहे हैं। 12 मई को हाला विस्टन क्लाइमेट सिस्टम इंडिया लिमिटेड कंपनी यहां कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू के लिए आईटीआई प्रशासन से संपर्क साधा था। प्रशासन ने कंपनी को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। भिवंडी (राजस्थान) स्थित कंपनी को इलेक्ट्रीकल, फीटर, मेकेनिक व्हीकल, वेल्डर, मेकेनिक (डीजल), टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर ट्रेड में प्रशिक्षित युवाआें की जरूरत है। कंपनी ट्रेनी लेवल-एक पर 7000 सीटीसी प्लस 500 अटेंडेंस इनसेंटिव, ट्रेनी लेबल-दो…
Read Moreएक मई से दो महंगाई भत्ते की किस्त
मंडी। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सदर यूनिट मंडी की मासिक बैठक प्रधान रमेश वालिया की अध्यक्षा में हुई। बैठक में राज्य महामंत्री चंद्र सिंह मंडयाल मौजूद रहे। मांगाें को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सरकार से सभी मांगाें को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। पेंशनर्स ने मांग की है कि 5, 10 एवं 15 प्रतिशत पेंशन अलाउंस को मूल पेंशन मेें जोड़ा जाए। महंगाई भत्ते की किस्त एक जनवरी 2014 से जारी की जाए। पेंशनर्स को विद्युत भवन कांपलेक्स में आफिस चलाने के लिए एक कमरा दिया जाए…
Read More