रूसा प्रणाली छात्र हित से खिलवाड़

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित एबीवीपी के जनरल हाउस में रूसा प्रणाली को लेकर विवि प्रशासन पर निशाना साधा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण शर्मा ने की। परिषद के कार्यकर्ताओं ने रूसा प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन भी किया। कहा कि रूसा की वजह से छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। विरोध के बावजूद भी सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि नियम तो बना दिए लेकिन उन्हें चलाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया। अभी तक प्रथम सेमेस्टर का परिणाम…

Read More

अब अलग एसपीजीसी के विरोध में उतरे संगठन

हिमाचल के जिला मंडी के कई सिख संगठनों ने वीरवार को बैठक करने के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें अलग से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसपीजीसी) के गठन का विरोध किया गया। गुरु गोबिंद सिंह लहर मिशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, श्री गुरु सिंह सभा नेरचौक के पूर्व चेयरमैन उत्तम सिंह, जत्थेदार मिशन के हरबंस सिंह, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर हरी सिंह ने अलग एसपीजीसी का विरोध किया। इनके अलावा सरपरस्त गुरुनानक गुरु गोबिंद लहर मिशन के डॉ. बलवंत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष संत…

Read More

जीजा बना हैवान, अगवा कर करता रहा रेप

रिश्ते को शर्मसार करते हुए आरोपी जीजा डरा धमकाकर अपनी साली से दुराचार करता रहा। मामला हिमाचल के जिला मंडी के चैलचौक क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती के साथ अमृतसर के ब्यास में दुराचार कर डाला। आरोपी पीड़ित युवती का रिश्ते में जीजा लगता है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुंदरनगर क्षेत्र के थुनाग में दुकान चलता है। यह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के मामा की बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। बाद में उसके साथ मनाली व अमृतसर के ब्यास में कथित दुराचार…

Read More

केंद्र से मिलेगी आठ सौ नई बसें

जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश को केंद्र से आठ सौ गाड़ियां मिलेगी। इसके अलावा जोगिंद्रनगर बस स्टैंड को भी बीस बसें मिलने जा रही हैं। इन नई बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। इससे हर रोज सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यह जानकारी परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक आरएन बता ने दी। वे यहां शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने जोगिंद्रनगर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। कहा कि जोगिंद्रनगर के बस स्टैंड का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भूमि का…

Read More

रिवालसर में सैकड़ों के हिसाब मछलियां मरीं

रिवालसर (मंडी)। तीन धर्मों की नगरी रिवालसर की पवित्र झील में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को झील में सैकड़ों मछलियां मौत के मुंह में समा गई। एक सप्ताह पहले मछलियों की सैकड़ों की तादाद में मौत पर मत्स्य विभाग के उपनिदेशक ने जायजा लिया था। बावजूद इसके मछलियाें के मरने का सिलसिला नहीं थमा। प्रशासन मछलियाें की हो रही मौत पर अंकुश लगाने में नाकाम है। वहीं जिला प्रशासन भी कोई कारगर कदम अब तक नहीं उठा पाया है। झील में मछलियों के मरने की वजह…

Read More

लड़की को जबरन ले जा रहे युवक दबोचे

नेरचौक (मंडी)। मनाली से लड़की को भगा ले जा रहे तीन युवकों को बल्हघाटी के चक्कर में दबोच लिया। आरोपी युवक लड़की को जबरन उठा ले जा रहे थे। लड़की के गुमशुदगी का मनाली पुलिस में मामला दर्ज है। डीएसपी हैडक्वार्टर मंडी राजेश कुमार ने पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चक्कर के पास लड़की कार की खिड़की खोलकर चिल्लाने लगी तो पीछे से आ रही पंजाब की कार ने उसका पीछा शुरू किया। वहीं कार नेरचौक कस्बे से होकर गुजरी तो वहां भी कुछ स्थानीय व्यापारियों ने लड़की को…

Read More

डायरिया से पीड़ित पांच लोग अस्पताल में दाखिल

सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर के डिडणू गांव में डायरिया और उल्टी-दस्त से महिला की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्याें को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। परिवार के पांचाें सदस्य दो दिन से अस्पताल में दाखिल हैं। हालांकि उपचार के बाद सबकी हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन दो दिन से सभी सदस्य अस्पताल में ही दाखिल हैं। डिडणू गांव में दो दिन पहले परिवार के छह सदस्य अचानक उल्टी-दस्त और डायरिया की चपेट में आ गए थे। इससे एक महिला की मौत भी हो गई थी। मृतक…

Read More

चेक बाउंस मामले में दो को कारावास

मंडी। चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक-एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपियों को करीब पौने चार लाख की हर्जाना राशि भी शिकायतकर्ताओं के पक्ष में अदा करनी होगी। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी रघुबीर सिंह के न्यायालय ने सुंदरनगर तहसील के साई (जुगाहन) निवासी गिरधारी लाल पुत्र गरीबा राम की शिकायत पर चलाए अभियोग के साबित होने पर सदर तहसील के रती स्थित स्टोन क्रैशर के पास रहने वाले गुरबख्श पुत्र संत राम को एक…

Read More

रिटायर्ड एसएचओ ने खुद को गोली से उड़ाया

हिमाचल के जिला मंडी की निचला लोट पंचायत में अरुणाचल पुलिस से सेवानिवृत्त एसएचओ ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली। रविवार दोपहर बाद हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। निचला लोट के बलोह निवासी बीसी शर्मा एक साल पूर्व अरुणाचल पुलिस की नौकरी से बीआरएस लेकर घर वापस आया था। रविवार दोपहर बाद करीब सवा दो बजे उसने अपने मकान के पीछे खेतों में जाकर स्वयं को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। परिवार के लोग तथा गांव वाले धमाके की आवाज…

Read More

धर्मपुर में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

धर्मपुर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मपुर इकाई ने सोमवार को धर्मपुर कालेज में रूसा प्रणाली और छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। परिषद ने कालेज प्राचार्य को मांगपत्र भी सौंपा। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि रूसा प्रणाली को लागू करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से रूसा प्रणाली को शीघ्र रद करने की मांग भी की। परिषद ने कॉलेज प्रशासन ने मांग की है कि बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू की जाए। रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति की…

Read More