चौंतड़ा बाजार में कई घरों में घुसा पानी

चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र में भारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। आसमानी बिजली से कई घरों में विद्युत उपकरण खराब हो गए। बारिश और बिजली गरजने से भारतीय स्टेट बैंक शाखा चौंतड़ा के विद्युत उपकरण खराब हो गए गए। एसबीआई शाखा में मंगलवार को किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन-देन नहीं हो सका। ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने या भारी बारिश के कारण उपकरण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को…

Read More

एटीएम कार्ड बदल लगाया 30 हजार का चूना

नेरचौक (मंडी)। बल्ह में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 30,000 की नकदी निकाल ली गई और उसे पता तक नहीं चला। पीड़ित ने इसकी शिकायत बल्ह पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। शिकायत ओम प्रकाश पुत्र गुलाब सिंह निवासी सयोहल ने करवाई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के खाते से तीन बार 10-10 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक सोमवार सांय करीब पौने छह…

Read More

भाजपा डूबता जहाज : कौल

उरला (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की स्थिति डूबते हुए जहाज की तरह है। पार्टी में मची अंतर्कलह के चलते संगठन से लेकर कार्यकर्ता बौखलाहट में हैं। भाजपा में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बिखराव की स्थिति बनी हुई है। मंडी उप चुनाव के बाद यूपीए-3 रिपीट होना निश्चित है। मंगलवार को द्रंग क्षेत्र के इलाका स्नोर की ग्राम पंचायत पाली, फर्स, औट, भटवाड़ी, बांधी और कोट ढलयास में जनसभा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह…

Read More

एचआरटीसी बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

नगवाईं (मंडी)। मनाली से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पनारसा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। इन्हें स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं में प्राथमिक उपचार के लिए बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे पनारसा के पास मनाली से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस (एचपी 12 ई-6746) अनियंत्रित होकर सड़क के निचली तरफ पलट गई। इसमें सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के…

Read More

चोरों ने कार से उड़ाया डीवीडी सिस्टम

पधर (मंडी)। पधर के कुन्नू क्षेत्र में चोरियों की वारदात से दहशत का मौहाल बना है। शनिवार रात को कुन्नू के साहल घड़ोपा गांव में चोरों ने चोरी करने के बाद रविवार रात को समीप के भटेहड़ गांव में सड़क के किनारे पार्क की गई कार में लगे डीवीडी सिस्टम को चुरा लिया। कार के भीतर रखा अन्य सामना सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो में कार्यरत परिचालक ललित कुमार ने अपनी मारुति कार नंबर एचपी-75-0222 नेशनल हाइवे पर भटेहड़ गांव के पास पार्क…

Read More

18 घंटे अंधेरे में डूबा रहा धर्मपुर क्षेत्र

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र में रविवार को करीब चार बजे बिजली गुल हो गई और सोमवार सुबह नौ बजे आई। 18 घंटे तक धर्मपुर क्षेत्र में अंधेरे में डूबा रहा। पूरी रात बिजली न होने के कारण लोग गरमी से परेशान रहे। धर्मपुर क्षेत्र में कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण धर्मपुर के लोगों को बिजली की समस्या से अकसर जूझना पड़ता है। धर्मपुर क्षेत्र को जोगिंद्रनगर नेरी लांगना की तरफ से या फिर मंडी कोटली की ओर या संधोल की तरफ से धर्मपुर को जोड़ा जा सकता है।…

Read More

घोषणाओं में सिमट कर रह गई झील

मंडी। विपाशा के तट पर बसे मंडी शहर के प्राचीन वैभव को लौटाने की कई बार घोषणाएं हुई हैं, मगर हकीकत की जमीन पर कोई भी घोषणा मूर्तरूप में सामने नहीं आई है। नदी घाटी सभ्यता के प्रतीक हिमाचल के प्राचीन शहर मंडी में ब्यास-सतलुज लिंक बनने के बाद ब्यास नदी और उसके घाटों का वैभव समाप्त हो गया है। ब्यास नदी के इन घाटों में साल भर पानी लबालब भरा रहे, इसके लिए राजनीतिक मंचों से कई बार घोषणाएं हुई हैं। ब्यास नदी पर मंडी के पास कृत्रिम झील…

Read More

बादल फटने से घरों में घुसा पानी

नगवाईं (मंडी)। क्षेत्र की चौहटीगढ़ पंचायत के रोपा गांव के ऊपर की पहाड़ी में बादल फटने के कारण भारी नुकसान हुआ है। कई घरों में पानी घुसने से सारा सामान खराब हो गया। वहीं किसानों की कई बीघा भूमि पर फलदार पौधों के साथ टमाटर व गोभी की फसल तबाह हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार औट हीरा चंद ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। जिला मंडी व कुल्लू की सीमा पर बसे रोपा गांव के साथ लगती पहाड़ी पर सोमवार सुबह…

Read More

विश्वविद्यालय के फरमान पर भड़के बीएड प्रशिक्षु

मंडी। बीएड की अतिरिक्त फीस वृद्धि के विरोध में प्रशिक्षु छात्र लामबंद हो गए हैं। मंडी में सोमवार को प्रशिक्षु छात्रों ने बीएड की अतिरिक्त फीस वृद्धि का जोरदार विरोध किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कालेज इकाई के बैनर तले बीएड प्रशिक्षु छात्रों ने फीस वृद्धि के विरोध में रैली निकाली। इसके बाद कालेज में धरना प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बीएड तथा अभाविप के करीब 100 छात्र शामिल थे। अभाविप तथा बीएड छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अतिरिक्त फीस वृद्धि के निर्णय को तत्काल वापस लेने की…

Read More

बीएसईएस दिल्ली ने चंडीगढ़ को 4-0 से हराया

मंडी। शहर के ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड में 42वीं आल इंडिया हाट वेदर फुटबाल टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त देवेश कुमार ने किया। 16 जून तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दिल्ली व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में बीएसईएस दिल्ली टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के शुरुआत से ही बीएसईएस दिल्ली के खिलाड़ी चंडीगढ़ टीम पर हावी रहे।…

Read More