मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1954 की धारा 126 (1) (ख) के अंतर्गत किसी भी इलेक्ट्रानिक मीडिया में ओपिनियन पोल सहित किसी भी निर्वाचन मामले का प्रदर्शन मतदान के समापन के लिए नियत घंटों के साथ 48 घंटों की अवधि के लिए प्रतिबंधित होगा। 23 जून को मतदान के दिन सुबह 8 बजे से शाम 5ब़जे के बीच मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र के संबंध में किसी…
Read MoreCategory: Mandi
मलवाड़ा में पकड़ी कीमती वन औषधि
कटौला (मंडी)। कटौला क्षेत्र की बथेरी पंचायत के मलवाड़ा में औषधीय वन संपदा की 35 बोरियां वन विभाग ने पकड़ी हैं। यह खेप गैर कानूनी ढंग से रात के अंधेरे में कुल्लू की तरफ ले जाई जा रही थी। पकड़ी गई वन संपदा की कीमत 45,000 रुपये बताई जा रही है। इसमें 21 बोरी रखाले, 3 बोरी अखरोट दंदासा, 2 बोरी बरे तथा 9 बैग पठाण बेल शामिल है। इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। जबकि जिस गाड़ी में यह खेप ले जाई जा रही थी, उसका…
Read Moreमहिला से छेड़छाड़ का आरोपी बरी
मंडी। महिला से छेड़छाड़ मामले में अभियोग साबित न होने पर अदालत ने एक आरोपी को बरी करने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता के न्यायालय ने सरकाघाट तहसील के घरवासड़ा निवासी कुंडलराज केहर सिंह पुत्र दीवान चंद के खिलाफ भादसं की धारा 354 के तहत अभियोग साबित न होने के कारण उसे बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार पहली अप्रैल 2010 को पीड़ित महिला रिवालसर पुलिस चौकी को जाने के लिए गुरुकोठा में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां आया…
Read Moreएयरपोर्ट की उम्मीदों को नहीं लगे पंख
नेरचौक (मंडी)। मिनी पंजाब के नाम से विख्यात बल्ह क्षेत्र में एयरपोर्ट बनने की उम्मीद परवान नहीं चढ़ पाई है। इस मुद्दे पर सिर्फ सियासत ही होती रही। आज तक लोगों की यह मांग सिरे नहीं चढ़ी और न ही सियासी दलों की घोषणा पूरी हुई है। वर्ष 2009 में उड्डयन मंत्रालय की ओर से नेर ढांगू में एयरपोर्ट की संभावना को लेकर सर्वे भी किया गया था। यह सर्वे भी सिर्फ कागजों तक सीमित रहा। बल्ह घाटी की कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान है। यह क्षेत्र आटोमोबाइल…
Read Moreसेब ढुलान किराये में 12 रुपये बढ़ोतरी
पांगणा (मंडी)। एपल वैली करसोग के सेब उत्पादकों को इस बार सेब के किराये में प्रति पेटी दिल्ली मंडी तक 12 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। करसोग उप मंडलाधिकारी विवेक चौहान की अध्यक्षता में फल उत्पादक संघ और ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में यह किराया तय किया गया है। बैठक में कुछ बागवानों ने एक साथ बढ़ाए गए किराये पर आपत्ति जताई है। एसडीएम विवेक चौहान ने कहा कि वर्ष 2010 में बागवानों और ट्रक आपरेटरों की बैठक में तय किराये में इस बार 12 रुपये बढ़ाए गए हैं। तय…
Read Moreसेवाओं में कमी पर फर्म को पेनल्टी
सरकाघाट (मंडी)। उपभोक्ता फोरम ने एक फर्म को सेवाआें में कमी पर उत्पाद की कीमत तथा दो हजार रुपये अतिरिक्त हर्जाना राशि अदा करने के आदेश दिए हैं। यह फैसला हमीरपुर जिला उपभोक्ता फोरम ने सरकाघाट नपं के बैहड़ गांव निवासी सेवानिवृत्त कृषि उप निदेशक जेसी ठाकुर की शिकायत को सही ठहराते हुए उनके पक्ष में सुनाया है। जेसी ठाकुर ने जिला हमीरपुर की एक फर्म सनफ्लेम कंपनी से अगस्त 2012 में 1800 रुपये का प्याज एवं सब्जियां काटने का चौपर नाम का एक उत्पाद खरीदा था। उत्पाद बेचते समय…
Read Moreसांसद निधि पर आरटीआई का इस्तेमाल करे भाजपा
पधर (मंडी)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पहाड़ी राज्य में रेल दौड़े, इसके लिए केंद्र सरकार से पूरी वकालत की जाएगी। बतौर सांसद कार्यकाल में उन्होंने राज्य के दर्जनाें मार्गों को एनएच में शामिल किया है। आज हाईवे पर वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए प्रदेश में रेल लाइन का विस्तारीकरण और नई रेल लाइन बिछाना समय की जरूरत बन गई है। जेएंडके की तर्ज पर इस दिशा में प्रदेश में काम किया जाएगा। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कुन्नू, इलाका दूंधा के पदवाहण, चौहारघाटी के निचला…
Read Moreअंग्रेजों से ज्यादा कांग्रेस पार्टी ने लूटा
रिवालसर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सोने की चिड़िया के नाम से विख्यात देश को अंग्रेजों से ज्यादा कांग्रेस पार्टी ने लूटा। आज देश में कांग्रेस के काले कारनामों के चलते ही महंगाई तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जबकि देश की सरहदें सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक धूमल ने बुधवार को बल्ह हलके के लेदा में चुनावी जनसभा में यूपीए सरकार पर तीखे शब्दबाण छोड़े। उन्हाेंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हुई है, जिसे बदलने का समय आ गया…
Read Moreकरंट लगने से दो मजदूरों सहित पांच झुलसे
सुंदरनगर (मंडी)। बुधवार शाम को यहां पुराना बस अड्डे के निकट लैंटर डालते समय लोहे की शटरिंग के बिजली की एचटी लाइन पर गिर गई। इसके कारण लैंटर पर काम कर रहे दो मजदूर करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इस घटना के दौरान अर्थ फाल्ट हो जाने से आसपास के घरों में बैक करंट जाने से घर पर बिजली के उपकरणों के साथ काम कर रही तीन महिलाएं भी करंट की चपेट में आ गईं। इस घटना में घायल हुए सभी को उपचार के लिए यहां के…
Read Moreहवाणी के सैनिक की ड्यूटी के दौरान मौत
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के हवाणी निवासी सैनिक जुगल किशोर की ड्यूटी के दौरान मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जुगल किशोर (32) पुत्र स्व. श्रवण सिंह नौ डोगरा रेजीमेंट में इंफाल में कार्यरत था, जहां से उसकी मौत का परिजनों को समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार जुगल किशोर 28 मई 2001 को भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान समय मेें सिपाही के पद पर तैनात था। नौ डोगरा रेजीमेंट के कमांडिंग आफिसर दिनेश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे जुगल ने पेट एवं…
Read More