बारिश के बीच एचआरटीसी पेंशनर सड़क पर उतरे

मंडी। मंडी में हिमाचल पथ परिवहन निगम अनुभाग मंडी के पेंशनर शनिवार को प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। भारी बारिश के बीच पेंशनरों ने हाथो में छाते लिए रैली निकाली। पेंशनरों ने मई माह की पेंशन का भुगतान न होने पर प्रबंधन के खिलाफ रोष जाहिर किया। एचआरटीसी पेंशनरों ने मंडी बस अड्डे से लेकर बाजार होते हुए सेरी मंच तक रैली निकाली। सेरी मंच पर संघ के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ मंडी अनुभाग के प्रधान कृष्ण पाल शर्मा ने…

Read More

दुराचार के दोषी को सात साल कठोर कारावास

मंडी। दुराचार का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक दोषी को सात साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर दोषी को एक साल अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। जबकि दोषी से प्राप्त होने वाली राशि को पीड़िता के पक्ष में अदा किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला के न्यायालय ने जिला कुल्लू तहसील आनी के गढ़शाला निवासी सुनील कुमार पुत्र कृष्ण के खिलाफ भादसं की धारा 376 के तहत अभियोग साबित…

Read More

रामपुर से भरमौर तक भाजपा की लहर : जयराम

चैलचौक (मंडी)। मंडी लोस की हाई प्रोफाइल सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर शनिवार को नाचन और सराज के दौरे पर रहे। उन्होंने नाचन क्षेत्र के चैलचौक एवं कोहलू पोलिंग बूथ पर पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। कोहलू गांव में विधायक विनोद कुमार ने जयराम ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी उप चुनाव कांग्रेस की देन है। मंडी वासियों के लिए यह मौका कांग्रेस को सबक सिखाने…

Read More

वकील के घर सेंध, छह तोले सोना साफ

कटौला (मंडी)। कटौला में वकील के घर से चोर लाखों की संपत्ति ले उड़े हैं। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। प्रभावित परिवार मंडी में रहता है। पीछे से चोर घर के ताले तोड़ कर छह तोले सोना और साथ रखी एक हजार की नगदी लेकर फुर्र हो गए। घटना वीरवार रात की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोराें ने एडवोकेट ललित कुमार पुत्र हरदेव सिंह निवासी कटौला के मकान पर वारदात को अंजाम…

Read More

आढ़तियों को देना होगा मंडी शुल्क

मंडी। हिमाचल प्रदेश कृषि एवं उद्यानिकी (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 2005 के अंतर्गत आढ़तियों और व्यापारियों को एक प्रतिशत की दर से मंडी शुल्क देना जरूरी है। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव और कार्यकारी अधिकारी नेत्र सिंह नायक ने कहा कि कृषि उपज मंडी समिति के पास जिला मंडी में फल सब्जी, करियाना, लकड़ी, फ्लोर मिल्स और अन्य कारोबार के 407 आढ़ती और व्यापारी पंजीकृत हैं। लेकिन, कुछ आढ़ती और व्यापारी बिना पंजीकरण के कारोबार कर रहे हैं तथा कुछ ने पंजीकरण आगामी वर्ष 2013-14 के लिए नवीनीकरण नहीं…

Read More

कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को घेरा

मंडी। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह भरमौरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद जानबूझ कर ट्रांसफर पॉलिसी को लटका रही है। राजनीतिक द्वेष से किए जा रहे तबादलों पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार ट्रिब्यूनल को पुन: बहाल करना चाहती है। जिसका प्रदेश के कर्मचारी विरोध करते हैं। यदि हाईकोर्ट से कर्मचारियों को राहत न मिलती तो अब तक प्रदेश के हजारों कर्मचारी बेघर हो चुके होते। भरमौरिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कर्मचारी विरोधी बताया। कहा कि कांग्रेस सरकारी…

Read More

निगम कर्मचारियों की सरेआम दादागीरी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट बस अड्डे में शुक्रवार दोपहर बाद परिवहन कर्मचारी दादागीरी पर उतर आए। निगम कर्मचारियों ने एक सरकारी वृद्ध कर्मचारी की निर्मम पिटाई कर डाली। यह बुजुर्ग कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे एक बाइक सवार के पक्ष में बोल रहा था। लेकिन, निगम कर्मचारियों को यह खटक गया तथा उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद जब वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तो निगम के ये कर्मचारी बुजुर्ग तथा बाइक सवार को बुकिंग आफिस ले गए। जहां दोनों की दरवाजा बंद कर पिटाई की…

Read More

40 हजार ने भरी कमरूनाग में हाजिरी

गोहर (मंडी)। मंडी जिले के बड़ा देव कमरूनाग के सरानाहुली मेले में शुक्रवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगा देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ सरानाहुली मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कमरूनाग मेला कमेटी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। वीरवार से कमरूनाग मंदिर परिसर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ से खचाखच भरने लगा था। फौजी वर्ग के लोग भी सरानाहुली मेले में काफी संख्या में पहुंचे। मान्यता है कि रणभूमि में कमरूनाग देवता फौजियों की रक्षा करते हैं।…

Read More

भू घोटालों में रंगे भाजपाइयों के हाथ

सोलन। मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर का दौर कर हिलोपा उपाध्यक्ष खुशी राम बालनटाह वीरवार को सोलन पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत की। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल को भ्रष्टाचारी कार्यकाल बताया। उन्हाेंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश के मतदाताओं से भ्रष्ट सरकार से छुुटकारा दिलाने की मांग की थी, जिस पर जनता खरी उतरी है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार से भी जनसाधारण को बहुत से अपेक्षा थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने अभी तक पूर्व सरकार के किए गए भ्रष्ट कार्यों पर कोई कड़ी…

Read More

कुर्सी की लालसा से डाला उपचुनाव का बोझ

जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने बुधवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गुम्मा, जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, ऐहजू, लड़भड़ोल, बंजालग, लांगणा, मकरेड़ी, मछयाल, भराडू व नोहली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीति और कुर्सी की लालसा को लेकर ही उपचुनाव जनता के सामने आया है। इस चुनाव से जनता पर करोड़ाें रुपये का बोझ पड़ा है। इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेवार है। लोक सभा चुनाव तो वर्ष 2014 में होने थे, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री के…

Read More