इस बार रुलाएगा नहीं हंसाएगा सेब

मंडी/पांगणा। इस बार मौसम के साथ देने से जिले में सेब की बंपर पैदावार होने से बागवान उत्साहित हैं। पिछले तीन साल से जिले के बागवानों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही थी लेकिन इस बार सेब के पेड़ फलों से लदे हैं। तीन गुणा अधिक पैदावार होने उम्मीद है। उद्यान विभाग ने 570522 मीट्रिक टन सेब उत्पादन होने का लक्ष्य रखा है। जिले के सराज, करसोग, चौहारघाटी क्षेत्रों में सेब की अच्छी पैदावार होने से बागवान खुश हैं। बाहरी राज्यों के आढ़तियों ने भी क्षेत्रों का रुख कर…

Read More

चार बार मौका, पर कुछ न कर पाई भाजपा

सुंदरनगर/महादेव (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कहना है कि प्रदेश में चार बार भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला, लेकिन वह अपने एक भी कार्यकाल में ऐसा काम नहीं कर पाई जिसका श्रेय प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल को दे सके। जब भी हिमाचल का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें केवल कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों को ही स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा के शासनकाल को काले अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि वह…

Read More

कांग्रेस के दुष्प्रचार से कोई फर्क नहीं : जयराम

बालीचौकी (मंडी)। मंडी संसदीय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने रविवार को अपने गृह क्षेत्र की कई पंचायतों में चुनाव प्रचार किया। ग्राम पंचायत कलहणी के कुटलाधार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता टिकट मांगने के लिए दिल्ली और शिमला जाते हैं, जबकि भाजपा ने उन्हें स्वयं टिकट दिया है। उपचुनाव में भाजपा को पूरे संसदीय क्षेत्र से भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे कांग्रेस को अपनी हार सामने दिख रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पूरा परिवार और मंत्री भी चुनाव…

Read More

चेक बाउंस मामले में दोषी को कैद

मंडी। चेक बाउंस मामले मेंअभियोग साबित होने पर अदालत ने एक दोषी को एक साल के साधारण कारावास और 97, 500 रुपये हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी रघुवीर सिंह के न्यायालय ने मोती बाजार निवासी मैसर्ज रत्न सिंह पुत्र जसवंत सिंह की शिकायत पर चलाए गए अभियोग के साबित होने पर सदर उपमंडल के डाहणु (सिधयाणी) निवासी ललित कुमार पुत्र संत राम को उक्त कारावास और हर्जाने की सजा सुनाई है। अधिवक्ता रितेश पठानिया के माध्यम से अदालत में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के…

Read More

संसद में भाजपा की भूमिका रही नकारात्मक : सतपाल

मंडी। कांग्रेस के सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि संसद में भाजपा की भूमिका नकारात्मक रही है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए सतपाल ने कहा कि भाजपा ने संसद में प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। जिसकी वजह से खाद्य सुरक्षा जैसा महत्वपूर्ण बिल पास नहीं हो पाया। मंडी संसदीय उप चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुभवी हैं और पूर्व में भी संासद रही हैं। महिला होने के नाते सोनिया गांधी उन्हें मंत्री पद से भी नवाज सकती हैं। प्रतिभा सिंह…

Read More

एक ही गलती तीन बार की तो लाइसेंस रद्द

मंडी। सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया है। ड्राइविंग करते समय मोबाइल सुनना, तेज रफ्तार और ओवर लोडिंग पर विभाग की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। अगर कोई चालक एक ही गलती को बार-बार दोहराता है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लापरवाह चालकों पर नकेल कसने के लिए विभाग…

Read More

चल्लखा में हाई वोल्टेज से कीमती उपकरण जले

नेरचौक (मंडी)। विद्युत बोर्ड की लापरवाही के चलते भंगरोटू ग्राम पंचायत के चल्लखा गांव में लाखाें का नुकसान हो गया। शुक्रवार शाम को अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ जाने से गांव में कई परिवाराें के विद्युत उपकरण जल गए। हाई वोल्टेज से कई घरों में टीवी और एलसीडी आदि कीमती उपकरण भी जल गए हैं। वोल्टेज में एकाएक वृद्धि का कहर गांव के करीब एक दर्जन घरों में टूटा। हाई वोल्टेज से प्रभावित जगदीश, मुनी लाल, महेंद्र सिंह, बिटू, कर्म सिंह भरमौरिया, जयदेव, भूपेंद्र, बेसर सिंह आदि के टीवी जल…

Read More

फुहारों के बीच चला प्रचार का दौर

मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव में जीत के लिए बारिश की फुहारों के बीच सियासी दलों का प्रचार अभियान जारी रहा, मगर कार्यकर्ता रैलियां निकालने में सफल नहीं हो पाए। पिछले चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रचारकों के जोश में खलल डाले रखा। उम्मीदवारों को छाते लेकर लोगों के बीच जाकर वोट मांगने पड़े। वहीं बड़ी चुनावी सभाएं बारिश के चलते कमरों और तंबुओं में सिमट कर रह गई। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने मंडी जिला के बल्ह और नाचन तथा सराज में चुनाव प्रचार कर अपने-अपने…

Read More

धर्मपुर के संपर्क मार्गों में रुके पहिये

धर्मपुर (मंडी)। जिले में लगातार बारिश से कई संपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। धर्मपुर क्षेत्र में लोगों को पिछले तीन दिन से पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। यहां बारिश की वजह से कई संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। जिनमें धर्मपुर से परयाल वाया मढ़ी, धर्मपुर से खनौड़, धर्मपुर-बरोटी वाया सरसकान, धर्मपुर-बिंगा, धर्मपुर-सरी, धर्मपुर शेरपुर वाया खांबर, धर्मपुर-कलस्वाई, धर्मपुर-ध्वाली वाया बरडाना, धर्मपुर से ततोहली परडाना, धर्मपुर-गोरत वाया स्योह, धर्मपुर से संधोल वाया स्योह, धर्मपुर-पैहड वाया कौंसल, धर्मपुर से लगेंहड़, धर्मपुर-मठी…

Read More

शक्तियां छीनने पर बिफरे निकायों के प्रधान

मंडी। प्रदेश शहरी निकायों के निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वित्तीय शक्तियां छीनने पर सरकार से खफा हैं। इस मसले पर इन्होंने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वित्तीय शक्तियों को लेकर शहरी विकास विभाग की ओर से नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को वित्तीय शक्तियों से वंचित किया गया। नगर परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों को पूर्व भाजपा सरकार ने 20 अप्रैल 2002 को वित्तीय शक्तियां प्रदान की थीं, जिसके तहत नगर परिषद में होने वाले विकास कार्यों एवं वित्तीय…

Read More