सरकाघाट (मंडी) दिल्ली में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी स्वयं को स्थापित करने में जुट गई है। हिमाचल में होने वाले पंचायत चुनावों में भी पार्टी बीडीसी और जिला परिषद में अपने उम्मीदवार उतारेगी। अगर कोई प्रत्याशी पंचायत और पंच का चुनाव भी पार्टी के नाम से लड़ना चाहेगा तो उसे भी इजाजत दी जाएगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के अनुसार पार्टी ने प्रदेश में जनाधार बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रदेश, जिला, खंड से लेकर पंचायत स्तर तक कमेटियां…
Read MoreCategory: Mandi
थाना प्लोन हाइड्रो प्रोजेक्ट 2500 करोड़ से बनेगा, रोजगार के खुलेंगे द्वार
मंडी हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 2500 करोड़ रुपये से बनने वाली 191 मेगावाट थाना प्लोन हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। डीपीआर का कार्य भी अंतिम चरण में है। डीपीआर स्वीकृत होते ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सकेगा। परियोजना के निर्माण के लिए 405 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। एफसीए (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के लिए डीएफओ जोगिंद्रनगर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एफसीए के लिए भी…
Read Moreएनडीआरएफ बटालियन के लिए मंडी में जमीन फाइनल
हिमाचल के मंडी में प्रदेश की पहली एनडीआरएफ बटालियन के लिए कवायद तेज हो गई है। बल्ह घाटी के बैहना व कुम्मी पंचायतों में प्रशासन ने 340 बीघा जगह फाइनल की है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पंचायत प्रधानों को एनओसी व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। प्रशासन ने बैहना में 317 बीघा और कुम्मी पंचायत के घट्टा में 23 बीघा जमीन का चयन किया है। बैहना में गत वर्ष नवंबर में जिला प्रशासन व एनडीआरएफ के आईजी, डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने मुआयना किया था। यहां से एनएच…
Read Moreहिमाचल में कोरोना ने ली नौवीं जान 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम
मंडी/हमीरपुर कोरोना वैश्विक महामारी ने हिमाचल में नौवीं जान ले ली। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती हमीरपुर की सुजानपुर तहसील के कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग ने शक्रवार देर रात दम तोड़ दिया है। मृतक मधुमेह और किडनी के रोग से ग्रस्त था। उसे भोटा से यहां शिफ्ट किया था। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि मृतक की अंत्येष्टि परिजनों के पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में पूरी सुरक्षा के साथ सुकेती खड्ड श्मशानघाट पर शनिवार को की गई। दिल्ली से लौटा…
Read Moreपूर्व विधायक समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लगाए आरोप, गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज
मंडी बिलासपुर सदर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर के युवक अंशुल ने बीते गुरुवार को मंडी के पधर पहुंचकर जहर पीकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक लाइव पर पूर्व विधायक और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवक ने कहा था कि छह माह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी मुझे जहर देकर मारना चाहते हैं। युवक ने यह भी कहा था कि अभिनेता सुशांत राजपूत की…
Read Moreमुख्यमंत्री कुल्लू और मण्डी के पंचायत प्रधानों के साथ करेंगे वीडियो कांफ्रेंस
सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीरवार सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कुल्लू और मण्डी की ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सम्बन्धित पंचायतों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करेंगे।
Read Moreइन गंभीर बीमारियों की दवाओं में इस्तेमाल होगी हल्दी
मंडी भारतीय भोजन का अभिन्न हिस्सा हल्दी का इस्तेमाल अब कैंसर, दिल और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं में हो सकेगा। हल्दी में मौजूद न्यून आणविक भार वाले यौगिक करक्युमिन से दवा विकसित करने की बाधा आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने दूर कर दी है। पानी में स्थिरता और घुलनशीलता की बाधाओं से पार पाते हुए शोधकर्ताओं ने एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीप्रोलिफरेटिव (सेल वृद्धि रोकने वाला) और एंटीएंजियोजेनिक (ट्यूमर के लिए आवश्यक नई खून की नलियां बनने से रोकने वाले) गुण से भरपूर करक्युमिन से दवा विकसित करने की विधि…
Read Moreकोरोना वायरस : कसौली और मंडी अस्पताल में मिल सकती है टेस्ट की सुविधा : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
कसौली (सोलन) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीआरआई कसौली में कोरोना वायरस के टेस्ट करवाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही टांडा और आइजीएमसी के साथ ही कसौली की सीआरआई लैब में भी कोरोना का परीक्षण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री इसकी जानकारी विधानसभा में भी दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल मंडी में भी परीक्षण करवाने का प्रस्ताव शामिल किया है। सीआरआई कसौली में अगर कोरोना वायरस के टेस्ट की सुविधा दी जाती है तो जिला सोलन व सिरमौर में भी सुविधा उपलब्ध…
Read Moreबॉक्सर आशीष चौधरी ने ओलंपिक के लिए अपना स्थान किया पक्का
सुंदर नगर (मंडी) भारतीय बॉक्सिंग टीम के सदस्य सुंदर नगर निवासी आशीष चौधरी ने जॉर्डन में आयोजित ओलंपिक मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के बॉक्सर को हराकर ओलंपिक के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। आशीष चौधरी ने अपनी जीत को अपने दिवंगत पिता भगत राम चौधरी को समर्पित किया है। आशीष चौधरी ने बताया कि एक माह पहले ही उनके पिता की आकस्मिक मौत हो गई जिसके कारण हम पूरी तरह से टूट चुके थे लेकिन परिवार ने जिस विश्वास और पिता की इच्छा पूरी करने के…
Read Moreकोरोना वायरस:संदिग्ध मरीज आने के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी
शिमला/मंडी/रिवालसर/नेरचौक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आने के बाद प्रदेश सरकार ने हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कांफ्रेंस की। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने जिलों के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के सीमांत क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया है। हिमाचल आने वाली हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी। हिमाचल में अब तक विदेशों से 215…
Read More