सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडी में चर्चित सीडी कांड में कांग्रेस के नेताओं का ही हाथ होने की शंका जताई है। कहा कि यह किस्सा क्या है, इसका जनता को पता चलना चाहिए। वहीं, जानकारी मिल रही है कि सीडी मामले को लेकर करीब एक माह पहले मुख्यमंत्री को किसी ने पत्र भी लिखे थे। उन पत्रों में क्या लिखा गया था तथा किसने लिखे थे, इसको सार्वजनिक किया जाए। इस मामले को लेकर सरकार हड़बड़ाहट में दिख रही है। जिसके…
Read MoreCategory: Mandi
मांगों को लेकर संघर्ष पर उतरे गुरिल्ला
मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन अपनी मांगों को लेकर फिर संघर्ष के रास्ते पर उतर पड़ा है। संगठन की मंडी जिला इकाई ने मंगलवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में राज्य अध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अगुवाई में सेरी मंच से संघर्ष की शुरुआत कर दी है। संगठन के पदाधिकारी तीन दिवसीय अनशन पर हैं। वहीं, संगठन के महासचिव प्यारे लाल ठाकुर का कहना है कि मंगलवार से शुरू हुए अनशन के दौरान निर्णय लिया गया है कि यदि प्रदेश एवं केंद्र सरकार संगठन की मांगों के बारे में कोई…
Read Moreनहीं लग पाई कोई बड़ी औद्योगिक इकाई
मंडी। प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला मंडी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। आज तक जिले में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ है। सियासी दलों ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नगवाईं में वाइन फैक्टरी लगाने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ी। जबकि द्रंग में पिछले दो साल से नमक की खान बंद पड़ी है। प्रदेश के सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, ऊना जिला औद्योगिक क्षेत्र में विकसित हुए हैं। इन जिलों में कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से करोड़ों निवेश हुआ है।…
Read Moreसराज का रखूंगी विशेष ख्याल : प्रतिभा
बालीचौकी (मंडी)। मंडी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को सराज क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाएं कर वोट मांगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अपनी सांसद निधि में वह सराज क्षेत्र का विशेष ध्यान रखेंगी। भाजपा प्रत्याशी जयराम मजबूर प्रत्याशी हैं। सराज में हमेशा लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया है और इस उपचुनाव में भी सराज की जनता विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में ही वोट डालेगी। उन्होंने मतदाताआें से 23 जून को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की…
Read Moreट्यूबवेल निर्माण से पहले देनी होगी सूचना
मंडी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से बोरवेल, ट्यूबवेल के निर्माण के दौरान बनाए गए गड्ढों में छोटे बच्चों के गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति बोरवेल या ट्यूबवेल का निर्माण करने से पहले संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को 15 दिन पहले इसकी लिखित सूचना देगा। खुदाई करने वाली एजेंसी जिला प्रशासन या इसके लिए गठित अथॉरिटी के पास पंजीकृत होनी आवश्यक है। निर्माण या संवर्द्धन के समय संबंधित स्थान पर खुदाई करने वाली एजेंसी…
Read Moreस्कूल हेल्थ प्रोग्राम से मिली नई जिंदगी
मंडी। जिले के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में ग्यारहवीं की छात्रा नगमा को दूसरा जीवन मिला है। नगमा के दिल में छेद था। स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत आईजीएमसी शिमला में गत 10 जून को नगमा का सफल आपरेशन हुआ। 13 जून को छुट्टी मिलने के बाद नगमा अपने घर लौट आई है। नगमा के पिता नरेंद्र सिंह ने आईजीएमसी के चिकित्सकों और स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के लिए सरकार का आभार जताया है। सदर तहसील के अंतर्गत डडौर गांव निवासी नरेंद्र सिंह बताते हैं कि बेटी नगमा के दिल में…
Read Moreशानन परियोजना के कर्मियों की हड़ताल
बरोट (मंडी)। शानन जलविद्युत परियोजना के बरोट सब डिवीजन के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को कर्मचारियों ने रैली निकाल कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी यूनियन का कहना कि पंजाब सरकार और विद्युत बोर्ड मानी गई मांगों को लागू नहीं कर रहा है। जिससे कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। पंजाब टेक्नीकल सर्विस ज्वाइंट एक्शन यूनियन के आह्वान पर बरोट सब डिवीजन के कर्मचारी भी दो दिन की हड़ताल पर चले गए। मंगलवार सुबह…
Read Moreडुगराईं पंचायत से कंप्यूटर चोरी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की डुगराईं पंचायत घर में चोरों ने खिड़की तोड़ कर वहां से कंप्यूटर चुरा लिया। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डुगराईं पंचायत प्रधान राम सिंह ने बताया कि 13 जून को चौकीदार पंचायत भवन खोलने गया तो वहां एक कमरे की खिड़की टूटी हुई पाई गई। जांच करने पर कमरे के अंदर रखा मनरेगा का कंप्यूटर गायब पाया गया। वहीं, कनैड पंचायत के हलेल में चोरों ने नंदलाल के घर में सेंध लगाकर करीब 30…
Read Moreमैं मजबूर तो पसीना बहाना छोड़ें वीरभद्र
गोहर/नेरचौक (मंडी)। भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने सोमवार को नाचन तथा बल्ह विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि मैं मजबूर प्रत्याशी हूं तो मुख्यमंत्री और उनका परिवार पसीना बहाना छोड़ दें। नाचन हलके के बाढू में चुनावी सभा में ठाकुर ने कहा कि उनकी लोकप्रियता को देखकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के लोग बौखला गए हैं। जिससे अनाप शनाप बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे है। जयराम ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से उन्हें लोगों को भारी समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री…
Read Moreअतिक्रमणकारियों पर शिकंजा
मंडी। नगर परिषद मंडी ने शहर में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू चलाया है। सोमवार को परिषद ने कई दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया तथा कई जगह पर सामान जब्त किया। इस कार्रवाई से दुकानों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन के आदेशों पर अमल करते हुए नगर परिषद ने सोमवार से मंडी शहर में दुकानों के बाहर सामान रख कर किया गया अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर की अगुवाई में पुलिस…
Read More