सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित हिक्कम पोलिंग बूथ

केलांग। मंडी संसदीय उपचुनाव में रविवार को देश में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित पोलिंग बूथ हिक्कम में भी वोट डाले जाएंगे। यहां पर 335 मतदाता हैं। समुद्रतल से हिक्कम की ऊंचाई 14700 फुट है। लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के 22128 वोटरों के अलावा 405 सर्विस इलेक्टोरल अपने मत का प्रयोग करेंगे। लाहौल स्पीति के काजा पोलिंग बूथ में सबसे अधिक 693 और लिंगर में सबसे कम 32 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला में 12 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। लाहौल स्पीति में 11066 पुरुष और…

Read More

प्रचार में मां के साथ खड़ी रहीं अपराजिता

मंडी। चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में चुनावी जनसभाएं कर वोट मांगे। प्रचार में बेटी अपराजिता ने भी करीब 12 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी मां प्रतिभा सिंह का पूरा साथ दिया। प्रतिभा भरमौर में चुनाव प्रचार कर रामपुर के लिए रवाना हो गईं। गत वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जोगिंद्रनगर हलके में देर शाम तक कई चुनावी जनसभाएं कीं। जिसके बाद रात 12 बजे मैला पहुंची। शुक्रवार को प्रतिभा सिंह ने सुबह सात बजे से प्रचार अभियान…

Read More

मुद्दाविहीन हो गई भाजपा : प्रतिभा

मंडी। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अंतिम दिन चंबा जिले के भरमौर व होली में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार ने जहां इस प्रदेश की नींव रखी, वहीं वर्तमान में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसे संजोया है। भाजपा के पास इस उपचुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। होली व भरमौर में चुनावी जनसभा में प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों से जो वादा करती है, उसे हर हाल…

Read More

मंडी से शुरू होगा कांग्रेस मुक्त भारत अभियान : धूमल

सुंदरनगर (मंडी)। मंडी संसदीय उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के पक्ष में सुंदरनगर के डोडवां में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के शासनकाल में जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालों से त्रस्त है। 2014 में कांग्रेस मुक्त भारत अभियान का मंडी संसदीय सीट पर भाजपा की जीत के साथ आगाज होगा। प्रदेश में वीरभद्र सरकार को सत्ता संभाले छह माह का समय हो गया है। इस दौरान प्रदेश में एक भी…

Read More

धूमल राज में बेनामी सौदों की जांच शुरू : कौल

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर है और इस बार के उपचुनाव में अप्रत्याशित बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मिलेगी। द्रंग सहित पूरे प्रदेश का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। जिस भी दल की सरकारें सत्ता में आती हैं, जनता के प्रति उसकी सकारात्मक जवाबदेही होनी चाहिए। पूर्व की भाजपा सरकार ने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाई थी। शुक्रवार को द्रंग हलके के खजरी, चुक्कू, घघवाणा, कदूंद, सल्हाणा, तलहाणा, खुंड, गवाली में कौल…

Read More

लोगों को विपदा में छोड़ आए वीरभद्र : नड्डा

सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए प्रतिभा सिंह का चुनाव जनता से ज्यादा महत्वपूर्ण बन गया है। किन्नौर में इतनी बड़ी आपदा आई, जहां पर मुख्यमंत्री स्वयं भी उपस्थित थे, लेकिन वीरभद्र सिंह राजधर्म भूल किन्नौर के लोगों को विपदा में छोड़ प्रचार के लिए मंडी आ पहुंचे। जबकि, उन्हें शिमला जाकर राहत कार्यों को आरंभ करवाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलानी चाहिए थी। सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा…

Read More

पूर्व धूमल सरकार ने पैदा किए ठेकेदार : वीरभद्र

बालीचौकी /गोहर मंडी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व धूमल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पिछड़े क्षेत्रों के विकास की अनदेखी की गई। पिछड़ा क्षेत्र विकास योजना के लिए आवंटित बजट को कम कर दिया, लेकिन वर्तमान सरकार इस बजट को बढ़ाएगी ताकि इन क्षेत्रों का भरपूर विकास सुनिश्चित किया जा सके। सराज विधानसभा क्षेत्र के भाटकीधार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में सराज क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान…

Read More

सरकारी बस ने शिक्षिका को मारी टक्कर

पंडोह (मंडी)। पंडोह बाजार में परिवहन निगम की एक बस ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई है। महिला पंडोह में एक निजी स्कूल में शिक्षिका है, जो घटना के समय स्कूल जा रही थी। इस बीच दिल्ली से मनाली जा रही निगम की बस एचपी 66-1953 ने उसे टक्कर मार दी। घायल महिला को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद चालक बस को रोकने के बजाय सीधा भगा ले गया। पुलिस ने…

Read More

प्रदेश में कांग्रेस ने ही करवाया विकास : प्रतिभा

जोगिंद्रनगर (मंडी )। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने वीरवार को अपने चुनावी अभियान के तहत जोगिंद्रनगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के तहत तुलाह, लांगणा, बसाही, मच्छयाल, मसौली, हराबाग, सेंथल और सुकाबाग में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा के नेताओं को झूठा श्रेय लेने की आदत पड़ गई है। लेकिन, प्रदेश की जनता जानती है कि प्रदेश के विकास में किसका हाथ रहा है। मतदाता भाजपा के इस बहकावे में नहीं आने वाले हैं। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं…

Read More

और टूटने से बचा लिया एक परिवार

मंडी। मिडिएशन (मध्यस्थता) के जरिये सुलझाए गए अपनी तरह के पहले मामले में एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। इससे अदालतों में लंबित मामलों के इस प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र निस्तारण की उम्मीद जगी है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जोगिंद्रनगर के न्यायालय से मिडिएशन के लिए एक वैवाहिक मामला सुलझाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय के मिडिएशन सेंटर को प्रेषित किया गया था। सेंटर की ओर से यह मामला सुलझाने के लिए प्रशिक्षित मिडिएटर समीर कश्यप को सौंपा गया। इसके तहत दोनों पक्ष सुनवाई के लिए…

Read More