मंडी। संसदीय सीट मंडी में पहली बार हो रहे उपचुनाव में वोट डालने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई नहीं दिया। मतदान की शुरुआत बड़ी धीमी गति से हुई। दोपहर तक भी लोग मतदान करने के लिए घरों से कम ही बाहर निकले। कई पोलिंग बूथों पर बिना मतदाताओं के सन्नाटा पसरा रहा। बूथ के अंदर चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और बाहर सुरक्षा कर्मी ही नजर आए। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मंडी शहर के अधिकतर पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार नहीं दिखाई दी।…
Read MoreCategory: Mandi
स्मैक मामले में आरोपी को अदालत ने किया बरी
मंडी। तीन ग्राम स्मैक बरामद होने का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने एक आरोपी को बरी करने का फैसला सुनाया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर एक रमणीक शर्मा के न्यायालय ने सरकाघाट उपमंडल की उप तहसील धर्मपुर के सिहन (हियुन पैहड) गांव निवासी भूप सिंह पुत्र सूरज सिंह के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग साबित न होने पर उसे बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 22 सितंबर 2008 को सदर थाने के पुलिस कर्मी आरोपी को चोरी के एक…
Read Moreउपचुनाव की तैयारियां मुकम्मल
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में पहली बार हो रहे उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 16 विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने पहुंच कर मतदान के लिए प्रबंध कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार रविवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 16 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। सभी पोलिंग बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी शनिवार को मतदान…
Read Moreलोकतंत्र की मजबूती को करें मतदान : धूमल
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि रविवार को शत प्रतिशत मतदान कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि जनता के मतदान से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी जनता के मुद्दों के आधार पर लड़ रही है। जबकि कांग्रेस के पास छह महीनों की सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा का यह अभियान यूपीए और प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, भेदभाव…
Read Moreअपनों के गले लग छलक आई आंखें
मंडी। चार धाम की यात्रा पर गया मंडी शहर का 28 लोगों का ग्रुप शनिवार सुबह सुरक्षित लौट आया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ में हुई तबाही का मंजर उनकी आंखों में साफ झलक रहा था। अपनों के सुरक्षित घर आने की खुशी में परिजन मंडी के पास एनएच किनारे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बस से उतरते ही अपनों से मिल कर परिजनों की आंखें छलक पड़ीं। केदारनाथ धाम में मची तबाही से किसी तरह बच कर मंडी शहर का एक ग्रुप शुक्रवार सुबह साढ़े दस…
Read Moreरूसा में खामियां, छात्र मुश्किल में
मंडी। रूसा को लेकर छात्र संगठन उग्र हो चले हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को फिर रूसा के विरोध में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि रूसा में कई खामियां हैं। इससे हजारो छात्र ही नहीं, बल्कि कालेज प्रशासन भी परेशान है। परिषद का कहना है कि सबसे मुख्य समस्या यह है कि सीटें सीमित होने से मेरिट में न आने पर कई छात्रों को मनचाहे विषय नहीं मिल रहे हैं। मंडी कालेज में…
Read Moreधूमल राज में बेनामी सौदों की जांच शुरू : कौल
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर है और इस बार के उपचुनाव में अप्रत्याशित बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मिलेगी। द्रंग सहित पूरे प्रदेश का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। जिस भी दल की सरकारें सत्ता में आती हैं, जनता के प्रति उसकी सकारात्मक जवाबदेही होनी चाहिए। पूर्व की भाजपा सरकार ने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाई थी। शुक्रवार को द्रंग हलके के खजरी, चुक्कू, घघवाणा, कदूंद, सल्हाणा, तलहाणा, खुंड, गवाली में कौल…
Read Moreमंडी उपचुनाव में प्रचार का शोरगुल थमा
मंडी। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए प्रचार का शोरगुल शुक्रवार को थम गया है। अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने कई चुनावी जनसभाएं कर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर में प्रचार के अंतिम दिन कई चुनावी जनसभाएं कीं। जबकि भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने सराज क्षेत्र में प्रचार कर अंतिम चुनावी जनसभा मंडी में है। मंडी संसदीय क्षेत्र में पिछले 21 दिन से चल रहा चुनाव प्रचार थम गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी…
Read Moreवाहन विक्रेता को पचास हजार हर्जाना
मंडी। उपभोक्ता का वाहन जबरन उठा लेने को विक्रेता की सेवाओं में कमी मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने विक्रेता को उपभोक्ता के पक्ष में 50,000 रुपये हर्जाना अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा विक्रेता को उपभोक्ता का वाहन उसी हालत में 20 दिन में लौटाने और विक्रय दस्तावेज जारी करने के आदेश भी दिए। वहीं पर विक्रेता को उपभोक्ता के पक्ष में 3000 रुपये शिकायत व्यय भी देने को कहा। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा और लाल सिंह ने सदर उपमंडल…
Read Moreसरकाघाट में दिलचस्प होंगे नतीजे
टिहरा (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है। राजनीतिक विशेषज्ञों की नजरें सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र पर विशेष रूप से बनी हुई है। पिछले कुछ चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण रहे सरकाघाट उपमंडल का एक विधानसभा हलका धर्मपुर अब मंडी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। राजनीति के जानकार इसे कांग्रेस के लिए बड़ी राहत बता रहे हैं। मंडी उपचुनाव में उपमंडल के दूसरे विधानसभा हलके सरकाघाट के लगभग 78,000 वोटरों का रुझान रोचक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकाघाट में लगातार दूसरी बार…
Read More