धर्मपुर (मंडी)। रविवार रात हुई भारी बारिश से धर्मपुर क्षेत्र के मुख्य मार्गों सहित कई संपर्क सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को लोगों को पैदल सफर कर गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा। अत्यधिक बारिश से सिधपुर के पास ठोटू खड्ड पर निर्माणाधीन पुल को नुकसान हुआ है। खड्ड का जलस्तर बढ़ने से पुल पर लगी शटरिंग बह गई। ठोटू खड्ड पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था। रविवार रात भारी बारिश से खड्ड…
Read MoreCategory: Mandi
सांगला में फंसे तुंगलघाटी के टैक्सी चालक
कोटली (मंडी)। देश और दुनिया से कट चुके किन्नौर जिला के सांगला में तुंगल घाटी के अनेकों लोग फंसे हुए हैं। टैक्सी चलाकर अपनी आजीविका कमाने वाले कई टैक्सी चालक पिछले 10 दिन से सांगला में फंसे हुए हैं। ये सभी पर्यटकों को किन्नौर घूमने ले गए थे। उनके साथ गए कोलकाता के कुछ पर्यटक भी वहीं फंसे हुए हैं। तुंगलघाटी की ग्राम पंचायत धन्यारा के कुश्मल गांव निवासी सूरजमणी ने बताया कि उनका बेटा विजय टैक्सी चला कर आजीविका कमाता है। वह अपनी टैक्सी से कुछ पर्यटकों को किन्नौर…
Read Moreन बूथों पर भीड़, न चुनाव जैसा नजारा
मंडी। मौसम खुशगवार रहा मगर उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं बरसे। मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव में रविवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कुछ ऐसा ही हाल रहा। मतदान को लेकर उत्साह, उमंग सब मंद-मंद रहा। न पोलिंग बूथों पर भीड़ थी और न ही चुनाव जैसा नजारा। युवा मतदाता पंचायत और विधानसभा चुनाव के मुकाबले मतदान केंद्रों तक कम ही पहुंच पाए। बल्ह के चंडयाल मतदान केंद्र में उर्मिला ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। उसी प्रकार मंडी अपर समखेतर बूथ पर भी चारू…
Read Moreप्रत्याशियों का भाग्य कैद, फैसला 30 को
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। इसी के साथ चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी इलेक्ट्रोनिकवोटिंग मशीनों में कैद हो गया है। अब वोटिंग मशीनों से प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मतगणना के साथ ही खुलेगा। मंडी संसदीय उपचुनाव के चलते रविवार को 16 विधानसभा क्षेत्राें की जनता ने वोट डाले। मंडी जिला में 9 विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए मतदान किया है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला 30 जून को होगा। मंडी…
Read Moreऔर बिगड़ गए सारे समीकरण
मंडी। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान का दिन। तड़के हुई बारिश से मौसम खुशगवार। फिर भी मतदाता वोटिंग के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। उपचुनाव के मैदान को जीतने के लिए सियासी दलों को वोटिंग अधिक होने उम्मीद थी। हर विधानसभा हलके से लीड मिलने का समीकरण बनाया था। लेकिन, मतदाताओं ने वोटिंग में दिलचस्पी न दिखा कर सियासी दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्रमुख राजनीति दल कांग्रेस और भाजपा के लिए उपचुनाव जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बना है। 21 दिनों तक सियासी दलों…
Read Moreमतदाता सूची में नाम न होने से मायूसी
चौंतड़ा (मंडी)। पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए अलग-अलग मतदान सूचियां बनाए जाने से कई लोगों में चुनाव आयोग के प्रति रोष व्याप्त है। उपचुनाव में कई मतदाताओं को अपने नाम सूचियों में नहीं मिले। जिससे मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित रह गए। चौंतड़ा के अंकुश, सुरेश, प्रताप, भटेहड़ के राकेश, मस्त राम ओम चंद ने बताया कि पंचायत और विधानसभा चुनाव की वोटर सूची में उनका मत था, परंतु उपचुनाव में उनका सूची में नाम ही नहीं है। पंचायत चुनाव में घर-घर जाकर वोट बन जाते…
Read Moreजयराम के गृह विस क्षेत्र में 66 फीसदी मतदान
गोहर/ सरकाघाट (मंडी)। भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में कुल 66 फीसदी मतदान हुआ। सराज के दुर्गम क्षेत्रों में लोगों ने खेतीबाड़ी का कामकाज छोड़ कर मताधिकार का प्रयोग किया। सराज विधानसभा क्षेत्र में कुल 68,874 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 35674 और महिला मतदाता 33200 शामिल हैं। रविवार को 44929 मतदाता ने वोट डाले। जिसमें पुरुष 24186 और महिला वोटर 20746 शामिल हैं। सराज में मौसम सुहावना होने के साथ ही मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। एसडीएम गोहर…
Read Moreमंडी उपचुनाव में रही शांति
मंडी। मंडी जिले में लोकसभा उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। पुलिस एवं प्रशासन के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के चलते कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। समस्त 9 विधानसभा क्षेत्रों के 967 पोलिंग बूथों में दिनभर मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा एवं गतिरोध के चलती रही। मंडी जिले में 22 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए थे, जबकि 129 पोलिंग बूथ संवेदनशील। कहीं से भी अप्रिय घटना की वजह से मतदान प्रक्रिया में रुकावट नहीं आई। हर मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।…
Read Moreस्वास्थ्य बीमा कंपनी को हर्जाना
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने स्वास्थ्य बीमा कंपनी को उपभोक्ता के इलाज पर खर्च हुई 7471 रुपये की बीमा राशि का भुगतान एक माह में करने के आदेश दिए। इसके अलावा उपभोक्ता को पहुंची परेशानी के बदले 5000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने का फैसला सुनाया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव तथा सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय लिया। सदर तहसील के दुदर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र हीरा सिंह की शिकायत को उचित मानते हुए इन्होंने…
Read Moreउपचुनाव की तैयारियां मुकम्मल
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में पहली बार हो रहे उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 16 विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने पहुंच कर मतदान के लिए प्रबंध कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार रविवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 16 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। सभी पोलिंग बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी शनिवार को मतदान…
Read More