मंडी। अफीम सहित पकडे़ जाने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक दोषी को चार साल के कठोर कारावास और 25000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर उसे 6 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जिला एवं सत्र न्यायधीश एससी कैंथला की विशेष अदालत ने सदर तहसील के मंदिर टांडा निवासी इंद्र सिंह पुत्र कांशी राम के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत अभियोग साबित होने पर उसे उक्त सजा का फैसला सुनाया।…
Read MoreCategory: Mandi
बल्ह घाटी में बरसी आफत
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी में बारिश आफत बन कर बरसी है। सोमवार रात को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से कई मकानों और दुकानों के भीतर पानी घुस गया। नागचला के पास नेशनल हाईवे बारिश के पानी से लबालब भर गया। इससे बल्ह क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। बल्ह क्षेत्र के नेरचौक, भंगरोटू, रती, नागचला, लूणापानी, भौर, गागल में कई घरों और दुकानों के अंदर पानी घुसने से सारा सामान खराब हो गया है। नेरचौक बाजार से डडौर तक नेशनल हाईवे जलमग्न हो गया। डीएवी स्कूल नेरचौक, गोयल आटो वर्कर्स,…
Read Moreबगस्याड़ में बैली ब्रिज बनाने के निर्देश
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल की जंजैहली घाटी के बगस्याड़ में विधायक जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को बहे पुल की जगह बेली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन से बात कर घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि बादल फ टने से आई बाढ़ से लोगों के सेब के बगीचे बहे हैं। पुल के बह जाने से जंजैहली घाटी का संपर्क जिले के अन्य हिस्सों से टूट गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पुल के टूट जाने से घाटी अलग-थलग पड़…
Read Moreवाहन स्किड होने से चार जख्मी
पंडोह (मंडी)। मंगलवार को हल्की बारिश के बीच फिसलन से एचएन पर वाहनों की टक्कर से चार लोग घायल हो गए हैं। एनएच 21 पर स्विच यार्ड के पास कुल्लू की ओर जा रहे एक ट्रक और दूसरी ओर से आ रही कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। वहीं, मणिकर्ण से आ रही एक बाइक स्किड होने से तीन युवक घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कुल्लू की ओर से जा रहे ट्रक नंबर एचपी 66-8267 की विद्युत स्विच…
Read More11 बसें फंसी, करीब 20 रूट फेल
धर्मपुर (मंडी)। भारी वर्षा से उफान पर आए भ्रैंड नाले के पानी ने धर्मपुर में तबाही मचा दी। मंगलवार को क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण धर्मपुर मुख्य बाजार में पड़ने वाले भ्रैंड नाले का जलस्तर इतना बढ़ गया कि लोग अपने घरों और दुकानों को छोड़कर भाग निकले तथा जलस्तर घटने का इंतजार करते रहे। भ्रैंड नाला में दुकानदारों तथा मकान मालिकों की ओर से नाले का रूप अवैध निर्माण कर इतना घटा दिया है कि आने वाले दिनों में यहां कोई बड़ी घटना घट सकती है। नाले का…
Read Moreजमीनी विवाद को लेकर चले हथियार
मंडी। मंडी शहर के साथ लगते गांव दुदर मैगल में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में तेजधार हथियार से एक भाई का कान कट गया। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंडी सदर थाना में दर्ज शिकायत में देव दास पुत्र स्वर्गीय सेवक राम गांव दुदर मैगल ने बताया कि वह बिजली बोर्ड के बिजनी स्थित केवी सब स्टेशन में बतौर एसएसए कार्यरत हैं। रविवार को दिन के एक बजे उसका बेटा दिनेश कुमार घर के आंगन…
Read Moreजमीनी विवाद को लेकर चले हथियार
मंडी। मंडी शहर के साथ लगते गांव दुदर मैगल में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में तेजधार हथियार से एक भाई का कान कट गया। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंडी सदर थाना में दर्ज शिकायत में देव दास पुत्र स्वर्गीय सेवक राम गांव दुदर मैगल ने बताया कि वह बिजली बोर्ड के बिजनी स्थित केवी सब स्टेशन में बतौर एसएसए कार्यरत हैं। रविवार को दिन के एक बजे उसका बेटा दिनेश कुमार घर के आंगन…
Read Moreवल्लभ कालेज में भूगोल विषय की 60 सीटें खाली
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में भूगोल विषय में 60 सीटें रिक्त चल रही हैं। भूगोल विषय को मुख्य विषय के रूप में चुनने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंडी महाविद्यालय में भूगोल विषय के लिए 27 जून को काउंसलिंग होगी। कालेज के वरिष्ठ प्रोफेसर राजेश यादव ने बताया कि मेडिकल एवं नॉन मेडिकल में जमा दो की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी भूगोल विषय को मुख्य विषय के रूप में चुन सकते हैं। भूगोल विषय को मुख्य…
Read Moreजाच्छ में बाढ़ से दर्जनों मकानों में घुसा पानी
गोहर (मंडी)। रविवार रात भारी बारिश के कारण ज्यूणी घाटी के जाच्छ कस्बे में लोनिवि की एक पुलिया बंद होने के कारण अचानक आई बाढ़ का पानी पंजाब नेशनल बैंक के अलावा करीब दो दर्जन दुकानों में घुस गया। बारिश के पानी के साथ कीचड़ भी र्बैंक और लोगों के घर में पहुंच गया। जिससे रात को लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस बाढ़ के कारण कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। मगर पंजाब नेशनल बैंक का रिकार्ड पानी से खराब हो गया। बैंक में करीब चार फीट…
Read Moreखड्ड का रौद्र रूप, पूरी रात जागे पांच गांवों के लोग
धर्मपुर (मंडी)। भारी बारिश के चलते रविवार रात को ठोटू खड्ड में आई बाढ़ से सिधपुर पंचायत के पांच गांवों के लोगों ने पूरी रात जाग कर काटी। अगर रात को ही गांव के लोग पानी का बहाव दूसरी तरफ नहीं मोड़ते तो खैर गांव में भारी तबाही होती। पिछले साल भी बरसात के मौसम में बादल फटने से सिधपुर पंचायत में भारी तबाही हुई थी। इससे लोग अभी भी सहमे हुए हैं। मूसलाधार बारिश होते ही लोगों की नींद हराम हो जाती है। रविवार रात को मूसलाधार बारिश के…
Read More