सलोट स्कूल के तीन कमरे जमींदोज

बालीचौकी (मंडी)। बारिश के कहर से सराजघाटी की पाठशालाएं भी नहीं बची हैं। क्षेत्र की रावमापा सलोट के तीन कमरे बारिश की भेंट चढ़ गए। जबकि सराजघाटी की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मुहलू खमराधा के भवन का पिल्लर धंस गया है। जिससे पाठशाला के करीब 35 बच्चाें की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। शिक्षा खंड सराज द्वितीय के अंतर्गत माध्यमिक पाठशाला मुहलू में भी बारिश से भवन का पिलर धंस गया है। जिससे तीन कमरों का भवन कभी भी ढह सकता है। अध्यापक भूरी सिंह ने बताया कि पहले तो…

Read More

रोपा स्कूल को ओवर आल चैंपियन का खिताब

पधर (मंडी)। खंड स्तरीय पाइका खेलों में दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपा का दबदबा रहा। छात्र वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार ने लगातार चौथे वर्ष भी अपना कब्जा बरकरार रखा। प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम पधर विनय मोदी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। छात्र वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में सीसे स्कूल धार ने सीसे स्कूल बरोट को 3-0 से पराजित किया। छात्रा वर्ग में सीसे स्कूल थल्टूखोड ने सीसे स्कूल रोपा को 2-1 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।…

Read More

आपदा से निपटने को तैयार रहें अधिकारी

सरकाघाट (मंडी)। मानसून के दौरान सरकाघाट उपमंडल में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग अपनी मशीनरी तैयार रखें, ताकि आपदा से होने वाले जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रोहित राठौर ने कहा कि लोक निर्माण, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य तथा राजस्व विभाग प्राकृतिक आपदा के दौरान आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर सक्रियता से कार्य करेंगे। अधिकारी समय-समय पर आपदा प्रबंधन योजना की भी समीक्षा करें। उन्होंने पुलिस विभाग से कहा कि…

Read More

सामान उठाने पर बिफरे फड़ी वाले

मंडी। मंडी शहर में सड़क के किनारे रखे फल और सब्जियां उठाने को लेकर बुधवार को नप कर्मियों और फड़ी वालों के बीच तकरार हो गई। जिसके चलते फड़ी वालों ने नगर परिषद कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। इसे लेकर शहरी पुलिस चौकी में शिकायत की गई। फड़ी वालों ने सीटू नेता भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में नप कार्यालय में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर नगर परिषद की ओर से भी काम में बाधा डालने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। बुधवार को नगर परिषद…

Read More

चरस और अफीम के साथ दो गिरफ्तार

गोहर (मंडी)। गोहर पुलिस ने नाके के दौरान सलाहर और बगस्याड़ में दो लोगों को अफीम और चरस समेत हिरासत में लिया है। दोनों तस्करों ने बैग में चरस और अफीम छिपा रखी थी। जानकारी के मुताबिक बगस्याड़ के समीप पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान पैदल आ रहे भलाच निवासी लाल सिंह को जब पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो उसके बैग से एक किलो 100 ग्राम चरस और 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने सलाहर के…

Read More

एनसीसी कंपनी की डंपिंग साइट से खतरा

नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में मेडिकल कालेज का निर्माण कर रही एनसीसी कंपनी के खिलाफ किसान सभा लामबंद हो गई है। बरसात में कंपनी की बनाई गई डंपिंग साइट से किसानो की फसल को नुकसान हो रहा है। आरोप है कि कंपनी न तो लोगों की आवाज को सुन रही है और न ही प्रशासन के आदेशो पर सुनवाई कर रही है। जबकि प्रशासन की तरफ से कंपनी को डंपिंग साइट की समस्या का समाधान करने के आदेश दे रखे हैं। बुधवार को हिमाचल किसान सभा की बैठक बल्ह इकाई अध्यक्ष…

Read More

कटा रहा जंजैहली घाटी का संपर्क

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के बगस्याड़ में बादल फटने से मंडी जंजैहली मार्ग दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के पूर्ण रूप से बंद रहा। लोक निर्माण विभाग ने बगस्याड़ में यातायात बहाल करने के लिए जबाल खड्ड पर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि आगामी पांच दिन के भीतर मंडी जंजैहली सड़क मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। बादल फटने से बगस्याड़ में सेब बगीचे, मकानों, गौशालाएं और पंचायत के रास्तों को भारी क्षति पहुंची। प्रशासन ने बगस्याड़ में दो…

Read More

एनएच की नालियां बंद होने से तबाही

पधर (मंडी)। भारी बारिश ने पधर क्षेत्र में खूब तबाही मचाई है। मंगलवार रात से हो रही बारिश से नेशनल हाईवे पर सड़क की नाली, कलवर्ट जगह-जगह बंद होने और नाली पर ल्हासे गिरने से सड़क का पानी लोगों के घरों, और दुकानों में जा घुसा। पानी के भयंकर रूप ने किसानों के उपजाऊ खेतों को भी तबाह कर दिया। मक्की के खेत पानी से लबालब हो गए हैं। क्षेत्र के दर्जनों मार्ग ल्हासे गिरने से बाधित हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग अवरुद्ध मार्गों को जेसीबी के माध्यम से…

Read More

महिला को पाउडर सुंघा मंगलसूत्र ले उड़े

पांगणा (मंडी)। करसोग के बगशाड़ और अलसिंडी में महिलाआें से दिनदिहाड़े लूट की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब पौने छह बजे भागीरथी पत्नी नरेश कुमार निवासी जोहड़ी अपने घर के साथ खेतों में काम कर रही थी। अचानक पीछे से आकर अज्ञात लुटेरों ने महिला को कोई नशीली चीज सुंघा दी। जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद लुटेरे महिला के गले से मंगलसूत्र और हाथ से अंगूठी निकालकर ले गए। इस वारदात के अगले दिन मंगलवार सुबह नौ बजे…

Read More

चोरी की पेंट पहन घूम रहा था, धरा गया

पधर (मंडी)। पधर क्षेत्र के साहल और घड़ोपा गांव में आठ जून को हुई चोरियों में वांछित गिरोह को पधर पुलिस ने पकड़ लिया है। मोबाइल फोन लोकेशन के माध्यम से पुलिस को चोर गिरोह तक पहुंचे में सफलता हाथ लगी है। गांव में निशानदेही पर लाए गए गिरोह के एक सदस्य ने घड़ोपा निवासी फोरमैन कांशी राम की चोरी हुई पेंट पहन रखी थी। जिस पर टेलर नरेश की दुकान का स्टीकर लगा हुआ था। चोर गिरोह के सदस्य दिन को सामान बेचने के मकसद से गांव में आते…

Read More