मंडी। जिला दंडाधिकारी मंडी देवेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी अधिनियम 1977 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की नई दरें निर्धारित की हैं। ये दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार मीट बकरा एवं मेंढा 250 रुपए प्रति किलो, मीट सूअर 120 रुपए, चिकन ब्रायलर 150 रुपए, मछली बिना फ्राई 100 रुपए, मछली फ्राई 150 रुपए, चिकन जिंदा 100 रुपए प्रति किलो निर्धारित किया है। इसके अलावा ढाबे में परोसे जाने वाले खाने में प्रति चपाती तंदूरी…
Read MoreCategory: Mandi
पॉलीटेक्निक कालेज की मान्यता पर सवाल
टिहरा (मंडी)। जिला हमीरपुर के समीरपुर में पॉलीटेक्निक संस्थान में अध्ययनरत छात्रों तथा अभिभावकों में हड़कंप की स्थिति है। अभिभावकों ने संस्थान की तकनीकी शिक्षा विभाग से संबद्धता न होने का आरोप लगाया है। हालांकि, संस्थान प्रबंधन का कहना है कि विश्वविद्यालय स्तर पर किसी भी डिग्री एवं डिप्लोमा को संस्थान चला अथवा बंद कर सकता है, लेकिन तकनीकी शिक्षा विभाग से प्राप्त सूचना के मुताबिक संस्थान की तकनीकी शिक्षा विभाग से कोई संबद्धता नहीं है। इससे अब संस्थान के करीब 200 छात्र तथा अभिभावक पशोपेश में हैं। अभिभावकों ने…
Read Moreसब्जी के खोखे को लगा दी आग
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवासलर के वार्ड नंबर-2 में शरारती तत्वों ने सब्जी के एक खोखे को आग के हवाले कर दिया। शरारती तत्वाें ने खोखे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे खोखे के साथ अंदर रखी सब्जियां भी जल गईं। घटना के समय मालिक भी खोखे के अंदर ही सो रहा था, लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई। धुएं से दम घुटने पर उसकी नींद टूट गई। इसके बाद उसने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। घटना वीरवार रात की है। क्षेत्र के खखरियाना निवासी मनोहर लाल…
Read Moreकिसानों की समस्याओं के लेकर हल्ला बोलेगी सभा
मंडी। हिमाचल किसान सभा जिला मंडी का 14वां जिला सम्मेलन शुक्रवार को ताराचंद भवन मंडी में आयोजित किया गया। हाल का नामकरण किसान नेता जगदीश मोदमिल के नाम तथा मंडी शहर का नामकरण कपूर सिंह सिपाहिया के नाम पर किया गया। इन दोनों किसान नेताओं की हाल ही में मृत्यु हो गई थी। सम्मेलन की अध्यक्षता जगदीश ठाकुर, परस राम, राम लाल, टेक सिंह और जोगिंद्र वालिया ने की। जबकि उद्घाटन किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने किया। जिला सह सचिव गुरुदास वर्मा ने पिछले तीन साल की…
Read Moreसेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता से धोखा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर निवासी सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता से एक लाख 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने धारा 406, 420, 467, 468 और 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर निवासी सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रसील राम ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 सितंबर माह में समाचार पत्र में नौकरी का ज्ञापन छपा था। जिसे पढ़ कर उन्हें लगा कि वे कुछ कार्य और कर लें। ज्ञापन…
Read Moreबीमा कंपनी को मुआवजा राशि देने के आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम कुल्लू ने बीमा कंपनी की सेवाओं में कमी आंकते हुए 3,40,717 रुपए की मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा उपभोक्ता के पक्ष में 5000 रुपए हर्जाना और 3000 रुपए शिकायत व्यय भी अदा करना होगा। जिला उपभोक्ता फोरम कुल्लू के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों सत्यभामा एवं केपी सहगल ने मौहल स्थित मैसर्ज कुल्लू वैली पैकर्स के संजय सूद पुत्र संसार चंद की शिकायत को उचित मानते हुए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में उक्त राशि का भुगतान 9…
Read More15 दिन के भीतर बहाल हो जंजैहली का यातायात
मंडी। सराजघाटी में गत दिनों भारी बारिश से हुई तबाही को लेकर प्रभावित क्षेत्रों के पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त देवेश कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन ने मांग की है कि बाढ़ से जबाल खड्ड पर पुल ध्वस्त होने के कारण पूरी जंजैहली घाटी का संपर्क कटा हुआ है। बिजली, पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। जिन बागवानों के सेब बगीचे और लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें शीघ्र ही राहत प्रदान की जाए। विधायक जयराम ठाकुर ने कहा…
Read Moreहाईवे पर पेड़ गिरा, चार कारें क्षतिग्रस्त
सुंदरनगर (मंडी)। पिछले कई दिन से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान हुआ है। वीरवार को बारिश के कारण उपमंडल में तीन मकान और दो गौशालाएं ढह गई हैं। वहीं, सुंदरनगर शहर में रेस्ट हाउस चौक के निकट हाईवे पर एक विशालकाल पेड़ गिर जाने से चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि, बाहोट वार्ड के स्लाबकोट में हाई वोल्टेज से लाखों के बिजली उपकरण जल गए हैं। बारिश के कारण क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मार्ग भी यातायात के लिए बंद हो गए हैं।…
Read Moreढकारल में विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की मसेरन पंचायत के ढकारल गांव में 24 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने दुपट्टे से फंदा बनाया तथा उस पर झूल गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांता देवी (24) पत्नी कुलदीप निवासी ढकारल ने घर पर फंदा लगा लिया। महिला की चार वर्ष पहले ही शादी हुई थी। महिला का…
Read Moreशाला, छम्यार में फसलों को भारी नुकसान
गोहर (मंडी)। शाला पंचायत के शारडा नाला में भूस्खलन होने से क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भवदेव ने बताया कि शाला पंचायत में वीरवार को भारी बारिश के कारण शारडा नाला में बाढ़ से किसानों की मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, उपमंडल के अनेक भागों में बारिश से फसल तबाह हुई है। छम्यार पंचायत के कुटाहची गांव में भी मक्की और गोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है। आलू की फसल भी बरसात से प्रभावित हो रही है।…
Read More