बरोट (मंडी)। उत्तराखंड और किन्नौर जिले में प्राकृतिक आपदा से बरपी तबाही का मंजर लोगाें को भयभीत किए हुए है। अब उन स्थानों में भी लोग सहमे हुए हैं, जहां पहले बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है या फिर बनने के आसार हैं। मंडी जिले में बरोट स्थित ऊहल नदी के साथ बसे परिवारों को बरसात में यही खतरा सता रहा है। कई बार ऊहल नदी अपना रौद्र रूप धारण कर कहर बरपा चुकी है। उत्तराखंड और किन्नौर में हुई त्रासदी के बाद लोगाें के जहन में ऊहल का खौफनाक…
Read MoreCategory: Mandi
मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सवा लाख मतों से हराकर विजय हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार जयराम ठाकुर को एक लाख 36 हजार मतों से पराजित किया। गौरतलब है कि इस उपचुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में हुआ था। पहले चरण में 23 जून, दूसरे चरण में 27 जून और तीसरे चरण में 29 जून को मतदान हुए थे। इस चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को…
Read Moreमंडी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा
मंडी। ब्यास नदी और सुकेती खड्ड के संगम पर बसे मंडी शहर के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति में खतरा बना रहता है। भारी बारिश होने पर ब्यास नदी और सुकेती खड्ड तट पर बसे लोगों पर कहर बरपा सकती है। करीब 17 साल पहले भयंकर बारिश से ब्यास नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। जिससे ब्यास और सुकेती के संगम पर स्थापित ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर तक पानी का जलस्तर पहुंच गया था। हालांकि उस वक्त कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन, लोगों में…
Read Moreतीन किलो सात सौ साठ ग्राम चरस पकड़ी
सुंदरनगर (मंडी)। चरस का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ को सुंदरनगर पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को पुलिस के एक दल ने हाईवे पर नाके के दौरान एक स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों से तीन किलो सात सौ साठ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने एसआई हंस राज के नेतृत्व में शनिवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में नाका लगा रखा…
Read Moreरूसा हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : भाजयुमो
मंडी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा वर्ग के साथ खिलवाड़ बताया है। मोर्चा का कहना है कि रूसा के लागू होने से मेरिट में न आने तथा इच्छित विषय न मिलने पर हजारों छात्रों को निराशा हाथ लगी है। ऐसे छात्र स्नातक की पढ़ाई से वंचित होकर अब जमा दो के बाद सड़कों की खाक छानने को मजबूर हो गए हैं। मोर्चा प्रदेश सचिव महेश सिंह सपहिया ने कहा कि रूसा का लक्ष्य युवा वर्ग को उच्च शिक्षा देना है। लेकिन, प्रदेश में विश्वविद्यालय…
Read Moreचौहारघाटी और ज्वालापुर के किसान मुश्किल में
पधर (मंडी)। लगातार हो रही बारिश से द्रंग क्षेत्र की दुर्गम चौहारघाटी और ज्वालापुर इलाके के किसान संकट में हैं। यहां किसानों की गंदम की फसल सड़ने लगी है। इन क्षेत्रों में गेहूं की पैदावार जून के अंतिम और जुलाई के पहले पखवाड़े में पककर तैयार होती है, लेकिन मानसून ने इस बार यहां के किसानों की दिन-रात की मेहनत पर पानी फेर दिया है। आलम यह है कि खेतों में तैयार गंदम बारिश से काली पड़ गई है। कई स्थानों में फसल पककर तैयार हो गई है, जबकि कई…
Read Moreचौहारघाटी और ज्वालापुर के किसान मुश्किल में
पधर (मंडी)। लगातार हो रही बारिश से द्रंग क्षेत्र की दुर्गम चौहारघाटी और ज्वालापुर इलाके के किसान संकट में हैं। यहां किसानों की गंदम की फसल सड़ने लगी है। इन क्षेत्रों में गेहूं की पैदावार जून के अंतिम और जुलाई के पहले पखवाड़े में पककर तैयार होती है, लेकिन मानसून ने इस बार यहां के किसानाें की दिन-रात की मेहनत पर पानी फेर दिया है। आलम यह है कि खेतों में तैयार गंदम बारिश से काली पड़ गई है। कई स्थानों में फसल पककर तैयार हो गई है, जबकि कई…
Read Moreदूसरा खाबू पंचायत के द्रव्यास में दिनदिहाड़े चोरी
रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के गांव द्रव्यास में दिनदिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर के ताले तोड़कर सोने के आभूषण ले उड़े। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर पीछे से चोराें ने घर पर सेंधमारी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रिवालसर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोराें ने द्रव्यास निवासी वासुदेव के घर घटना को अंजाम दिया। चोराें ने…
Read Moreसांप के डसने पर 108 को करें फोन
मंडी। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के डसने से होने वाली मौतों का आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है। वहीं पर 108 एंबुलेंस सेवा सर्प दंश के इलाज में वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के निचले इलाकों में सर्प दंश के मामले जनजातीय क्षेत्रों की अपेक्षा कहीं अधिक हैं। 108 आपातकालीन सेवा के संचालक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि भारत दुनिया के उन देशों के ग्रुप में आता है, जहां हर वर्ष 2.5 लाख से भी ज्यादा मामले सर्प दंश के होते हैं। जिनमें…
Read Moreदर्जन पंचायतों में रुकी सब्जियों की खेप
मंडी। सराजघाटी के बगस्याड़ में बारिश से हुई भारी तबाही से जहां सड़कें बंद है। वहीं, पर क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायतों में ट्रकों के हिसाब से सब्जी और नकदी फसलें रुकी पड़ी हैं। सड़कें टूटी होने की वजह से किसान अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। क्षेत्र की शिल्ही बागी, थाना, बागाचनोगी थाच, फेरन, भाटकीधार, सराची आदि पंचायतों में इन दिनों फुल गोभी, बंद गोभी और मटर की फसल तैयार है। किसानों ने कड़ी मेहनत के बाद अपने खेतों में सब्जियों का उत्पादन किया है।…
Read More