धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सोन खड्ड व भ्रैंड नाला के मुहाने पर कई रिहायशी मकान बने हैं। बरसात के दिनों में अगर सोन खड्ड व भ्रैंड नाला रौद्र रूप धारण करते हैं तो धर्मपुर क्षेत्र में तबाही मच सकती है। अगस्त 2004 में भी सोन खड्ड व भ्रैंड नाला में आई बाढ़ से तबाही मची थी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली सोन खड्ड व भ्रैंड नाला के किनारे बसे लोगों को बरसात के मौसम में हर समय बाढ़ का खतरा बना रहता है। उत्तराखंड व किन्नौर में…
Read MoreCategory: Mandi
जोगिंद्रनगर में हुआ कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय सीट के लिए हुए उप चुनाव में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने 491 मत अधिक प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी जयराम ठाकुर को शिकस्त दी। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से हुए कुल मतदान 46,224 में से प्रतिभा सिंह ने 22830 मत प्राप्त किए। जयराम ठाकुर को 22,339 मत ही प्राप्त हो सके। इसके अलावा लवण कुमार को 461 और सुभाष मोहन को 594 ही मत मिले। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के 127 पोलिंग बूथ में कांग्रेस और भाजपा के बीच उप चुनाव…
Read Moreप्रतिभा की जीत पर संजौली में फोड़े पटाखे
शिमला। मंडी लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की जीत पर राजधानी में जमकर जश्न मनाया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। परिणाम को लेकर कार्यकर्ता खूब उत्साहित थे। टीवी और रेडियो के माध्यम से मतगणना की लगातार अपडेट प्राप्त की जा रही थी। शहर के सबसे बड़े उपनगर संजौली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मोबाइल के जरिये रिजल्ट का अपडेट जानने में लगे रहे। लगातार कांग्रेस ऑफिस फोन कर…
Read Moreपल-पल की जानकारी लेते रहे कार्यकर्ता
मंडी। मतगणना केंद्र राजकीय वल्लभ कालेज मंडी। समय सुबह 8.30 बजे। कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा अन्य तरफ से जाने वाले रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा। पड्डल ग्राउंड में चुनाव नतीजे जानने के लिए कांग्रेस और भाजपा के कुछ कार्यकर्ता मौजूद। मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं में कोई खास जोश नहीं दिखा। मंडी वल्लभ कालेज में जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना हुई। जिसमें सदर मंडी, द्रंग, जोगिंद्रनगर, बल्ह और सराज शामिल रहे। राउंड के हिसाब से विधानसभा क्षेत्रों से आ रहे नतीजों के…
Read Moreमंडी में ही मात खा गए जयराम
मंडी। मंडी संसदीय सीट पर पहली बार हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। वर्ष 2009 के आम लोकसभा चुनाव की तुलना में यह जीत भाजपा पर कहीं ज्यादा भारी बैठ रही है। मंडी संसदीय सीट पर मंडी से ही ताल्लुक रखने वाले भाजपा प्रत्याशी को यहां की ही जनता ने तगड़ा झटका दिया है। इसी के साथ संसदीय चुनाव में भाजपा का इस बार 8 और विधानसभा क्षेत्राें में बढ़त का ग्राफ गिर गया है। मंडी जिला में इन 9 विधानसभा क्षेत्राें में…
Read Moreपति ने खाना नहीं खाया, पत्नी ने नस काट ली
मंडी। मामूली बात पर पत्नी ने हाथ की नस काट ली। महिला वीपीओ नगनपथ तहसील धर्मशाला की स्थाई निवासी है। मंडी शहर के टारना रोड में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही है। गत रोज महिला ने हाथ की नस काट ली। खून बहने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। उपचार के बाद महिला को छुट्टी मिल गई है। शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 309 के तहत आत्महत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी…
Read Moreबल्ह में कांग्रेसियों ने छोड़े पटाखे
नेरचौक (मंडी)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत से बल्ह में कांग्रेसियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बल्ह हलके से कांग्रेस प्रत्याशी को 11776 मतों की बढ़त मिलने पर कार्यकर्ताआें ने पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। 2009 में मुख्यमंत्री वीरभद्र के लोकसभा प्रत्याशी रहते हुए बल्ह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 930 वोटों की लीड मिली थी। इस बार बल्ह की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में रिकॉर्ड वोटिंग की है। आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी की अगुवाई में बल्ह कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी को बढ़त दिलाने में कोई कसर…
Read Moreसिल्ट से सुकेती की निर्मल धारा प्रदूषित
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से सिल्ट निकासी का काम शुरू हो गया है। बीएसएल प्रबंधन ने इस काम के लिए अपने तीन में से दो ड्रेजरों को लगा दिया है। बीएसएल प्रबंधन इसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझावों पर अमल बता रहा है, लेकिन जलाशय में दो ड्रेजरों के काम करने से पहले ही दिन सुकेती खड्ड में सिल्ट की बाढ़ आ गई। बारिश होने की स्थिति में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से इसमें बह कर आने वाली सिल्ट बल्ह घाटी के खेत- खलिहानों में दोगुनी मार…
Read Moreटेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापकाें ने मांगी नियुक्ति
मंडी। प्रदेश के टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापको ने 31 जुलाई से पहले बैचवाइज एवं कमीशन के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। रविवार को महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक सुंदरनगर स्थित जवाहर पार्क में हुई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राम ने की। इस मौके पर महासंघ ने भाषा अध्यापको को नियुक्ति न दिए जाने पर कड़ा रोष जाहिर किया। राज्यस्तरीय बैठक में भाषा अध्यापको की समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राम ने कहा कि टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से तीन बार…
Read Moreजीत से यूपीए-3 का आगाज : कौल सिंह
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य राजस्व एवं कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपीए-3 का आगाज हो गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने यूपीए सरकार की कल्याणकारी योजनाआें और प्रदेश सरकार के पांच माह के कार्यकाल पर विश्वास जताते हुए प्रतिभा सिंह को रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर संसद भेजा है। इससे जाहिर हो गया है कि 2014 में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपना परचम फहराएगी। कौल सिंह…
Read More