जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर एसएफआई इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान रूसा के खिलाफ मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू करते हुए इसे छात्र विरोधी करार दिया है। इकाई सचिव उमेश ठाकुर और उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि रूसा की नई नीति के चलते जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में लगभग पांच सौ विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं। इकाई के जिला उपाध्यक्ष संजय जम्वाल ने कहा कि इस शिक्षा प्रणाली के लागू होने से गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी को शिक्षा से…
Read MoreCategory: Mandi
रैली से सैनिकों को सलाम
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई की ओर से उत्तराखंड त्रासदी में लोगों को बचाने में जुटे सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और सेना के नारे लगाए। साथ ही रेस्क्यू आपरेशन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर से चौहट्टा बाजार तक रैली निकाल कर उत्तराखंड त्रासदी में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाया। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने…
Read Moreअर्ली वैरायटी सेब के चोखे दाम
पांगणा (मंडी)। करसोग क्षेत्र से सेब की पहली खेप दिल्ली आजादपुर मंडी में पहुंच गई है। एशिया की सबसे बड़ी फल मंडी आजादपुर में हिमाचल का सबसे पहले तैयार होने वाला सेब दो दिन से बिकना शुरू हो गया है। एप्पल वैली में सबसे पहले तैयार होने वाली सेब की टाइडमैन किस्म का दिल्ली मंडी में प्रति पेटी 800 से 1400 रुपए दाम मिल रहा है। अच्छे दाम मिलने से बागवान भी उत्साहित हैं। इस बार सेब की फसल के लिए मौसम अनुकूल रहने से जिला मंडी में सेब की…
Read Moreप्राकृतिक आपदा के समय सतर्क रहें : एसडीएम
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम किशोरी लाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग अपनी मशीनरी को दुरुस्त रखें तथा त्वरित कार्रवाई करें, ताकि आपदा के समय जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मंगलवार को आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन, आईपीएच आपदा के दौरान आपस में बेहतर तालमेल बिठा कर सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे विशेष…
Read Moreलोनिवि स्टोर से तारकोल के छह ड्रम चोरी
मंडी। लोक निर्माण विभाग के औट के अहाड़ू स्थित स्टोर से रविवार रात को चोर तारकोल के आधा दर्जन ड्रम ले उड़े। वारदात के समय स्टोर में सिक्योरिटी कर्मचारी भी तैनात थे लेकिन तारकोल से भरे छह ड्रम चोरी हो गए। सिक्योरिटी को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोराें को तारकोल के ड्रम ले जाते हुए एक गाड़ी से गुजर रहे व्यक्ति ने देखा। उसकी शिकायत पर ही मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। चोरी की शिकायत कमलेश कुमार निवासी पार्थी गांव जिला मंडी की ओर से दर्ज करवाई गई…
Read Moreवन निगम को धरोहर राशि ब्याज समेत देने के आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम कुल्लू ने वन विकास निगम को उपभोक्ता की धरोहर राशि ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा निगम की सेवाओं में कमी के चलते उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले दो हजार रुपये हर्जाना और शिकायत व्यय के रूप में 1,000 रुपये अदा करने का फैसला सुनाया गया। जिला उपभोक्ता फोरम कुल्लू के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों सत्याभामा व केपी सहगल ने उप तहसील औट के नगवाईं गांव निवासी दीनानाथ की शिकायत को उचित मानते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम…
Read Moreउप चुनाव में बेहतर रही मंत्रियों की परफॉरमेंस
मंडी। मंडी संसदीय उप चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने हलकों से पार्टी को भारी मतों की बढ़त देकर अपनी परफॉरमेंस को हाईकमान और मुख्यमंत्री के समक्ष सही साबित किया है। सराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी 16 विस क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अप्रत्याशित लीड मिली है। कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी मंत्रियों और विधायकों को भी विधानसभा वार जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही अपने-अपने हलकों से पार्टी प्रत्याशी को लीड देकर परफॉरमेंस साबित करनी थी। इस पर सभी मंत्री और विधायक…
Read Moreसब्जी मंडी तक कैसे पहुंचाएं नकदी फसलें
गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी में बगस्याड़ के समीप बादल फटने से पुल टूटने के कारण अभी तक नए बैली ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस पुल का निर्माण न होने के कारण घाटी के लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बगस्याड़ और आसपास के क्षेत्रों में आजकल नगदी फसलें आलू, गोभी और फूलों का बंपर उत्पादन हुआ है। इन्हें समय पर मंडियों तक पहुंचाने में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चैलचौक सब्जी मंडी के प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया…
Read Moreदस साल से अधर में पजौंडी नाला योजना
पधर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय पधर के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी सौगात पजौंडी उठाऊ पेयजल योजना का कार्य 10 वर्षों से अधर में लटका है। बधौणीधार में लाखों लीटर की क्षमता वाले फिल्टर और स्टोर टैंक पानी न पहुुंचने के अभाव में शोपीस बने हुए हैं। यही नहीं महकमा यहां निर्मित की गई करोड़ों की संपत्ति की देखरेख के लिए हर वर्ष लाखों रुपये बेकार में बहा रहा है जबकि योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल सका है। राज्य सरकार ने वर्ष 2003 में पधर…
Read Moreपड्डल में शराब ठेके पर लोग भड़के
मंडी। पड्डल बस स्टैंड बाजार से शराब ठेका शिफ्ट कर दूसरी जगह खोलने का श्रीराम मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आबकारी एवं कराधान विभाग ने दो दिन के लिए ठेका बंद कर अन्य जगह वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। मंडी बस स्टैंड बाजार के पास खुले शराब ठेके को शिफ्ट कर पड्डल मोहल्ला में खोलने का स्थानीय लोगों और श्रीराम चंद्र मंदिर सुधार समिति ने विरोध किया। सोमवार को स्थानीय लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। श्रीराम मंदिर कमेटी के प्रधान चंद्रमणि शर्मा, उप प्रधान…
Read More