अवैध कब्जे गिराने का वसूला जाएगा खर्चा

चैलचौक (मंडी)। अवैध कब्जे उखाड़ने का खर्च वसूलने की हो रही तैयारी से कब्जाधारियाें के होश उड़ गए हैं। डिमॉलिशन खर्च को लेकर विभाग हाईकोर्ट के आदेश मिलने पर रिपोर्ट तैयार करने जा रहा है। चैलचौक में अवैध कब्जाें को चरणबद्ध ढंग से हटाने की मुहिम में विभाग ने करीब 115 कब्जे हटाए थे। उच्च न्यायालय से मिले आदेशाें के मुताबिक अवैध कब्जों को गिराने का सारा खर्च भी कब्जाधारियाें से ही वसूल किया जाएगा। गोहर में अवैध कब्जाें को हटाने की मुहिम को लोनिवि ने पांच चरणों में अंजाम…

Read More

दूरसंचार सेवा ठप होने से मुश्किल

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल में बार-बार दूरसंचार सेवाओं में आ रही खराबी से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संचार सुविधा ठप होने से उपमंडल के हजारों उपभोक्ताओं को ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन, मोबाइल, बैकिंग सेवाओं में दिक्कत हो रही है। वहीं, दूरदराज नौकरी कर रहे कर्मचारियों, शिक्षा के लिए बाहर पढ़ रहे युवाओं और प्रदेश से बाहर रह रहे सगे संबंधियों के साथ तालमेल करने में स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। स्थानीय निवासी जसवंत गुलेरिया, अमर नाथ, कालीदास, नानक चंद, हरी राम, काहन सिंह आदि ने…

Read More

जुगाड़ से चल रहा पीएचसी समैला

बलद्वाड़ा (मंडी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला में एक भी चिकित्सक और फार्मासिस्ट न होने से बीमार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों स्वास्थ्य केंद्र में सीनियर लैब टेक्नीशियन मरीजों की नब्ज देख रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी से लोगों में रोष है। समैला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समैला, नवाणी, कोट पंचायत के हजारों लोग स्वास्थ्य सुविधा लेने आते हैं। इनके अलावा समैला के साथ सटे बिलासपुर क्षेत्र के कई गांवों के लोग भी यहां इलाज करवाने आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में न तो…

Read More

कंप्यूटर पर फीड होगा बंदरों का डाटा

मंडी। बंदरों की समस्या से किसानों और आम लोगों को निजात दिलाने के लिए वन महकमा शीघ्र ही अभियान शुरू करेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में सभी वन मंडलों को कैंपा हेड से दो-दो लाख रुपए की राशि दी गई है। बंदरों को पकड़कर सुंदरनगर और हमीरपुर स्थित केंद्रों में नसबंदी की जाएगी। पहली बार नसबंदी करने के बाद बंदरों के सिर पर कलर डाई लगाई जाएगी। साथ ही बंदरों का कंप्यूटर पर डाटा तैयार किया जाएगा। पूरे प्रदेश में ग्रामीण कस्बों से लेकर शहरी क्षेत्रों में बंदरों की समस्या…

Read More

दुराचार के दोषी को सात साल की कैद

मंडी। दुराचार का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सात साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपए जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। जुर्माना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर दोषी को एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। हालांकि, इस मामले में तीन सह आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित न होने पर उन्हें बरी कर दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला के न्यायालय ने पंजाब के जिला गुरदासपुर के नया कटडा (कलनौर) मुहल्ला निवासी लखविंद्र…

Read More

पंचायत सचिवों ने किया बैठक का बहिष्कार

धर्मपुर (मंडी)। वेतन न मिलने से पंचायत सचिवों और सहायकों ने बीडीओ कार्यालय में प्रस्तावित बैठक का बहिष्कार किया है। पंचायत सचिवों और सहायकों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, किसी भी बैठक में नहीं जाएंगे। साथ ही पंचायत कार्यालय भी नहीं खोलेंगे। विकास खंड कार्यालय धर्मपुर में पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकाें, ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों की बैठक रखी गई थी। इसका सभी ने बहिष्कार किया। पंचायत सचिवों और सहायकों का कहना है कि उन्हें करीब दो-तीन माह से वेतन नहीं मिल…

Read More

सेमेस्टर सिस्टम पर, माइनर विषय भी नहीं भरे

मंडी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत सेमेस्टर आधार पर परीक्षाएं होनी हैं और अभी तक छात्रों के माइनर विषय भी नहीं भरे गए हैं। इस बीच रूसा की खामियाें पर छात्र संगठन तलख हैं। सुचारु रूप से कक्षाएं न चल पाने पर विद्यार्थी परिषद बिफर गई है। परिषद ने बुधवार से रूसा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। परिषद का कहना है कि रूसा में कई खामियां हैं, जिनमें सुधार लाना आवश्यक है। विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि रूसा के चलते हो…

Read More

ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तेज

मंडी। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी काले बिल्ले लगाकर प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे हैं। 15 जुलाई को बैंक कर्मचारियों ने धरने की बात कही है। हिमाचल ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ के बैनर तले कर्मचारी एक जुलाई से विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ संघर्षरत हैं। आरोप है कि बैंक प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के कारण उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। संघ के प्रधान तेज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि…

Read More

रेशम उत्पादन से जुड़ेंगे 21 हजार परिवार

मंडी। प्रदेश में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने वर्ष 2030 के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार कर लिया है। इसमें अधिक से अधिक किसान परिवारों को रेशम कीट पालन से जोड़ने, शहतूत के पौधे रोपने और आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेशम विभाग ने विजन डाक्यूमेंट तैयार कर हर वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। रेशम कीट पालन प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी आमदनी का बेहतर जरिया बन सकता है। जंगली जानवरों, बंदरों और मौसम की मार झेल रहे किसान रेशम उत्पादन…

Read More

बसंतपुर में कार खाई में गिरी, तीन घायल

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की बसंतपुर पंचायत में कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने भादसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने से हुई है। मंगलवार रात्रि सुनील कुमार निवासी बासी कोठी, राजेंद्र तथा राहुल तीनों रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। घटना के समय कार को राजेंद्र चला…

Read More