बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोमगाड़ के लोग इन दिनों तेंदुए के आतंक से भयभीत हैं। दिनदिहाड़े तेंदुआ अपने शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। थुहाथाच निवासी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने वीरवार को गोयला गांव निवासी वेद राम, शडैण निवासी बुधू राम की करीब आधा दर्जन भेड़-बकरियों को अपना निवाला बनाया है। इन्होंने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के…
Read MoreCategory: Mandi
मिशन 2014 की तैयारी में जुटा भाजयुमो
मंडी। विधानसभा चुनाव तथा मंडी संसदीय उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा के सहयोगी संगठन अब अपनी सदस्यता एवं ताकत बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसी मकसद को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंडी की 11 जुलाई को पार्टी कार्यालय में बैठक रखी गई है। जिसमें मोर्चा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी महेश चौहान मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। लोकसभा के आम चुनाव 2014 को होने हैं। ऐसे में भाजपा के केंद्र में सरकार बनाने की अटकलों के बीच उसके सहयोगी संगठन अपनी अहमियत को पुख्ता करने…
Read Moreदहेज और नशे की लत से बिखर रहे परिवार
मंडी। पति-पत्नी के आपसी संबंधों के बीच टकराव परिवाराें में विघटन एवं दूरियों की वजह बन रहा है। इक्कीसवीं सदी में भी दांपत्य संबंधों में तकरार की वजह न सिर्फ दहेज जैसी कुरीतियां बन रही हैं, बल्कि वैवाहिक मतभेद, शराब एवं नशे की आदत तथा घरेलू हिंसा भी वैवाहिक जीवन को अलग कर रही है। परिवार परामर्श केंद्र मंडी की ओर से जारी पिछले तीन वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो पति-पत्नी के बीच अलगाव एवं विघटन के कुल 276 मामले सामने आए हैं। वर्ष 2010-11 में दहेज से…
Read Moreटमाटर 50, मटर 80 रुपये प्रति किलो
नगवाईं (मंडी)। सब्जियों और फलों के दाम आसमान छूने से आम आदमी बेहाल है। खुदरा बाजार में इन दिनों मटर 80 और टमाटर 50 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं सब्जियों और फलों के थोक रेट बढ़ने से किसानों को अपने उत्पाद का अच्छा दाम मिल रह रहा है। टमाटर व मटर के दाम में उछाल आने से किसान खुश हैं। खुदरा बाजार में सब्जियों के रेट में काफी उछाल आया है। पिछले सप्ताह के भीतर ही टमाटर के दाम में दस रुपये और मटर के दाम में 20 रुपये…
Read Moreलोनिवि के स्टोर से तारकोल ड्रम चुराने वाले पकड़े
मंडी। लोनिवि के स्टोर से आधा दर्जन तारकोल के ड्रम चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। छानबीन कर आरोपियों के कब्जे से टाटा सफारी गाड़ी और तारकोल बरामद कर लिया है। तारकोल चोरी के सिलसिले में पुलिस ने मंडी के करीब तल्याहड़ से तीन युवकों को हिरासत में लिया। जिनमें शेर सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी कमांद, उसका भाई परसराम और बजौरा निवासी मनोज कुमार पुत्र भागीरथ को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को औट थाना पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश…
Read Moreइमरजेंसी में नहीं दाखिल करने को जगह
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्र की 20 पंचायतों की करीब पचास हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट पिछले एक साल से मात्र दो कमरों में चल रहा है। पर्याप्त स्टाफ और सुविधाएं होने के बावजूद इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले साल सितंबर माह में ऊहल नदी में बाढ़ आने के कारण पीएचसी बरोट के सभी कमरों में मलबा भर गया था। जिससे वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य केंद्र को पंजाब राज्य बिजली बोर्ड…
Read Moreमांगों को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन
पधर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पधर इकाई ने शुक्रवार को छात्र हित से जुड़ी मांगों को पूरा करने के लिए महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिसके बाद कालेज के प्राचार्य केके वैद्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में कालेज प्राचार्य केके वैद्य के नेतृत्व में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष ने प्राचार्य को सौंपे मांग पत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्थानीय कालेज में कॉमर्स की कक्षाओं को मान्यता…
Read Moreप्रशिक्षित आर्ट एंड क्राफ्ट बेरोजगार लामबंद
पधर (मंडी) ड्राइंग टीचर के 3306 आवेदन रद्द करने के मामले पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षु राज्य सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। पधर उपमंडल के दर्जनों बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सरकार की ओर से संशोधित आरएंडपी रुल्स के तहत दस जमा दो में 50 प्रतिशत अंक की शर्त में छूट प्रदान करने की मांग सरकार से उठाई है। संघ ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य सरकार छूट नहीं देती है तो प्रशिक्षित बेरोजगार सड़क पर उतर जाएंगे। प्रशिक्षित बेरोजगारों में शोभा देवी, कमला देवी, दीपा कुमारी, वंदना…
Read Moreमहिला ने आग लगा किया खुदकशी का प्रयास
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दारट गांव में महिला ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दराट गांव में विवाहिता ने शुक्रवार सुबह अपने ही घर में आग लगा कर खुदकशी करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला को बचा कर उपचार के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से…
Read Moreदहेज और नशे की लत से बिखर रहे परिवार
मंडी। पति-पत्नी के आपसी संबंधों के बीच टकराव परिवाराें में विघटन एवं दूरियों की वजह बन रहा है। इक्कीसवीं सदी में भी दांपत्य संबंधों में तकरार की वजह न सिर्फ दहेज जैसी कुरीतियां बन रही हैं, बल्कि वैवाहिक मतभेद, शराब एवं नशे की आदत तथा घरेलू हिंसा भी वैवाहिक जीवन को अलग कर रही है। परिवार परामर्श केंद्र मंडी की ओर से जारी पिछले तीन वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो पति-पत्नी के बीच अलगाव एवं विघटन के कुल 276 मामले सामने आए हैं। वर्ष 2010-11 में दहेज से…
Read More