पांच घंटे बाद खुला मंडी-पठानकोट एनएच

पधर (मंडी)। जिले में भारी बारिश से जनजीवन थम सा गया है। गत शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश से मंडी-जोगिंद्रनगर नेशनल हाईवे उरला और मैगल के पास चट्टान खिसकने से बंद रहा। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एनएच बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उरला के पास पहाड़ी धंसने से हाईवे लगभग पांच घंटे और मैगल के समीप ल्हासा गिरने से हाईवे लगभग चार घंटे बंद रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे तक…

Read More

भारी बारिश से थमी जिंदगी की रफ्तार

मंडी/धर्मपुर/सरकाघाट। जिले में शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में 30 से अधिक मुख्य और संपर्क मार्ग भूस्खलन से बंद हो गए। जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम की करीब 40 बसें भी अवरुद्ध मार्गों पर फंस गई हैं। जिला के अंतर्गत नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट मार्ग उरला और मैगल के पास भूस्खलन के कारण बंद रहा। जबकि सरकाघाट-जोगिंद्रनगर मार्ग कांढापतन में भारी बारिश से बाधित हो गया। इसके अलावा सरकाघाट-संधोल, सरकाघाट से…

Read More

बीमा कंपनी पर लगाया हर्जाना

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 1,23,894 रुपये की मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 10,000 हर्जाना और 3000 शिकायत व्यय भी अदा करने का फैसला सुनाया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सदर तहसील के खयूरी राजगढ़ निवासी गोमती देवी पत्नी अमर सिंह की शिकायत को उचित मानते हुए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को उक्त राशि का…

Read More

न प्रयोगशाला, न मिल रही आपातकाल सेवा

रिवालसर (मंडी)। धर्म स्थल रिवालसर में चिकित्सा सुविधा चरमरा गई है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधा के नाम पर सफेद हाथी साबित हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में एक ओर जहां कर्मचारियों का अभाव है, वहीं प्रयोगशाला भी महज नाम के लिए ही चल रही है। गोपालपुर, सदर तथा बल्ह विस क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के बाशिंदे पीएचसी में उपचार लेने आते हैं, लेकिन हजारों की आबादी के लिए यहां न तो प्रयोगशाला की सुविधा है और न ही आपातकाल सेवा मिल रही है।…

Read More

जिले में बारिश से 28 सड़कें बंद

मंडी। जिले में भारी बारिश के चलते जनजीवन ठहर सा गया है। शनिवार सुबह हुई बारिश से जिले की करीब डेढ़ दर्जन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी-नाले भी उफान पर हैं। ब्यास नदी और सुकेती खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। इधर, सराजघाटी में चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर अभी यातायात बहाल नहीं हुआ है। जिससे लाखों की सब्जी किसानों के खेतों में सड़ गई है। वहीं, कल्हणी मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए ही…

Read More

गैंग रेप के आरोपी पुलिस कर्मी न्यायिक हिरासत में

मंडी। महिला से गैंग रेप के तीन आरोपी पुलिस कर्मियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को सदर थाना पुलिस ने चार दिन के रिमांड के बाद आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर एक रमणीक शर्मा के न्यायालय में पेश किया। जहां पर अदालत ने आरोपियों से किसी तरह की बरामदगी शेष न होने के कारण उन्हें 17 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में उप जेल मंडी भेजने के आदेश दिए हैं। एक जुलाई को टारना मंदिर के दर्शन के लिए आई…

Read More

नाबालिग छात्रा से दुराचार की कोशिश

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में लोनिवि के एक मजदूर ने 11 वर्षीय स्कूली छात्रा की अस्मत लूटने का प्रयास किया। लड़की किसी तरह उसके चंगुल से बच निकली। लड़की को घर से उसकी मां ने दूध लाने के लिए भेजा था। वह बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बहशी वहां आ धमका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक एक बस में लड़की की नानी ने दूध भेजा था। इसे लेने के लिए नाबालिग गैहरा नाला के पास बस का इंतजार कर रही थी।…

Read More

डा. श्यामा मुखर्जी को किया याद

सुंदरनगर (मंडी)। नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस एनडीए के पुरोधा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 112वीं जयंती का आयोजन सुंदरनगर जिला भाजपा की ओर से किया गया। विचारक डा. रोशन लाल बाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1952 में लोकसभा का प्रथम आम चुनाव हुआ था। उसमें जनसंघ के केवल तीन सदस्य चुने गए थे। जिनमें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलकाता से निर्वाचित हुए थे। उन्हें भारतीय राजनीति का पुरोधा इसलिए माना गया, क्योंकि उन्होंने कई दलों को मिलाकर 32 सदस्यों वाली नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस बनाया जो विरोधी…

Read More

आरोपी पुलिस कर्मियों पर मांगी कार्रवाई

मंडी। मंडी में पुलिस कर्मियों की ओर से एक महिला से कथित गैंग रेप मामले की एसएफआई मंडी इकाई ने निंदा की है। शनिवार को इस मसले पर एसएफआई ने उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा तथा आरोपी पुलिस कर्मियाें के खिलाफ कड़ी कार्रर्वाई की मांग की। एसएफआई मंडी इकाई उपाध्यक्ष पुष्पा ने कहा कि शहर में घटित हुई इस घटना से न केवल देवभूमि तथा छोटी काशी शर्मसार हुई है, बल्कि पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को भी गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस जनता की रक्षक है। यदि जनता…

Read More

जोगिंद्रनगर में मकान पर गिरी चट्टान

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर पंचायत जोगिंद्रनगर में काली माता मंदिर के समीप पांच नंबर वार्ड में एक पक्के मकान के ऊपर चट्टान और पत्थर गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। घटना के समय मकान के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। रात भर से हो रही तेज बारिश के कारण काली माता मंदिर की ओर से भारी भरकम चट्टान और पत्थर गिरने से आलीशान मकान को नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक सुभाष गोस्वामी एनएचपीसी कुल्लू में कार्यरत हैं। यह घटना…

Read More