पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, चालक की मौत

नगवाईं (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर को दवाड़ा के समीप जलागी स्थान पर ऑल्टो कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इससे कार चालक की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर के समय ओल्टो कार मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी। दवाड़ा के समीप जलागी स्थान पर कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। भारी भरकम पत्थर गिरने से कार चालक बैहना निवासी धर्म सिंह पुत्र कश्मीर…

Read More

चुक्कू पंचायत में घुसा मलबा

पधर (मंडी)। मूसलाधार बारिश ने रविवार रात को ग्राम पंचायत चुक्कू में भारी नुकसान पहुंचाया। चुक्कू गांव के नीचे रझौण में भारी मात्रा भूस्खलन होने से मलबा और चट्टानें लगभग एक किलोमीटर नीचे पपलाहण गांव तक पहुंच गईं। भूस्खलन से बचाव को रझौण के समीप के गांव जुजलू के ग्रामीणों ने रात को ही दूसरे गांव को पलायन कर लिया। इस बीच जुझलू गांव के चमन लाल पुत्र रूप सिंह अन्य ग्रामीणों को बचाने के चलते नाले में बह गए। ग्रामीणों ने घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में नाले के बहाव…

Read More

ब्यास खतरे के निशान के करीब

नगवाईं (मंडी)। भारी बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी में काफी मात्रा में सिल्ट आ रही है। इसके चलते पंडोह और लारजी डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। डैम से पानी छोड़ने के कारण प्रशासन की ओर से निचले तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के चलते नदी के तटों पर रहने वाले प्रवासी लोगों को हटाया गया है। ब्यास नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंचने वाला है। सोमवार को पंडोह डैम से 27,735 क्यूसिक पानी छोड़ा गया।…

Read More

मकानों, दुकानों में मलबा, आधा दर्जन घराट बहे

कटौला (मंडी)। उत्तरशाल क्षेत्र के अंतर्गत सेगली पंचायत के मंडाह गांव में रविवार रात को मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची। मंडाह और बागी गांवों में कई रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई दुकानों में पानी घुसने से सारा सामान बर्बाद हो गया है। पहाड़ी से आए मलबे में एक महिंद्रा पिकअप जीप और आधा दर्जन घराट बह गए। बागी-मंडाहा संपर्क सड़क एक किलोमीटर तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात को आसमान से बरसी आफत ने मंडाहा, बागी, कटौला गांवों में भारी तबाही मचाई। मंडाहा गांव के…

Read More

पुलिस कर्मी और चालक पर दुराचार का केस

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस थाने में दुराचार के दो केस दर्ज किए गए हैं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मुख्य आरक्षी और टिप्पर चालक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। जिला मंडी में एक सप्ताह के भीतर दुराचार के मामले में एक और पुलिस कर्मी ने खाकी वर्दी को दागदार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला की शिकायत मुख्य आरक्षी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस कर्मी पर…

Read More

पैलेस कालोनी में बारिश का कहर

मंडी। शहर के पैलेस कालोनी में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। कालोनी के ऊपर से नाले में पानी के साथ मलबा आने से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के गायनी वार्ड सहित कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोग व होमगार्ड के जवान भी बचाव में जुटे रहे। रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले कई स्थानों पर अपना कहर बरपाया। रविवार सुबह आठ बजे से नाले में पानी के साथ मलबा आ जाने से पैलेस कालोनी स्थित क्षेत्रीय अस्पताल…

Read More

बारिश से बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप

धर्मपुर (मंडी)। भारी बारिश के चलते धर्मपुर क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल व बिजली की आपूर्ति बाधित रही। कांढापतन ध्वाली स्कीम से क्षेत्र की आधा दर्जन से भी ज्यादा पंचायतों को पेयजल आपूर्ति होती है। योजना में फिल्टर की सुविधा न होने से पेयजल सप्लाई करने में विभाग असमर्थ है। स्थानीय निवासी राजमल, श्यामलाल, रूपलाल, प्रवीण कुमार, दीपक, विनोद, नरेंद्र, बबलू, प्यार चंद इत्यादि ने विभाग से मांग की है कि लोगों को पेयजल की सप्लाई तुरंत दी जाए। इधर, आईपीएच विभाग उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता एसके चौहान…

Read More

बादल फटने से मकान, गोशालाएं क्षतिग्रस्त

कोटली (मंडी)। तुंगलघाटी के कोटली पंचायत के अंतर्गत बलाहर गांव में आसमान से आफत गिरी है। बादल फटने से एक रिहायशी मकान पर मलबा गिरने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही किसानों के खेत बह गए। हालांकि, कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने घटनास्थल का दौराकर पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। प्रशासन भी नुकसान का आकलन करने में जुटा है। भारी बारिश से शनिवार रात को कोटली पंचायत के छोबा नाले ने विकराल रूप धारण…

Read More

पैलेस कालोनी में बारिश का कहर

मंडी। शहर के पैलेस कालोनी में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। कालोनी के ऊपर से नाले में पानी के साथ मलबा आने से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के गायनी वार्ड सहित कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोग व होमगार्ड के जवान भी बचाव में जुटे रहे। रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले कई स्थानों पर अपना कहर बरपाया। रविवार सुबह आठ बजे से नाले में पानी के साथ मलबा आ जाने से पैलेस कालोनी स्थित क्षेत्रीय अस्पताल…

Read More

वित्तीय कंपनी को पांच हजार हर्जाना

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने वित्तीय कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 5000 रुपये हर्जाना और 2000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कंपनी को उपभोक्ता के वाहन की एनओसी 20 दिन में जारी करने के भी आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सुंदरनगर तहसील के चौक (महादेव) निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र हितेंद्र कुमार की शिकायत को उचित मानते हुए वित्तीय कंपनी मैगमा फाइनेंस को उपभोक्ता के वाहन की एनओसी फैसला सुनाए जाने से…

Read More