कोटली (मंडी)। उपतहसील कोटली की ग्राम पंचायत धन्यारा के कुश्मल गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कुश्मल गांव निवासी अनंत राम (38) अपने घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मृत हालात में मिला। अनंत राम हिमाचल परिवहन निगम बैजनाथ डिपो में चालक था। कुछ दिनों से छुट्टी पर था। गत बुधवार को वह किसी काम के लिए कोटली आया था। कोटली से घर वापस जाते वक्त अपने घर के समीप…
Read MoreCategory: Mandi
भाभी से छेड़छाड़ के दोषी जेठ को कैद
सुंदरनगर (मंडी)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुंदरनगर रणजीत सिंह की अदालत ने भाभी की अस्मत पर हाथ डालने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी जेठ को दोषी करार देते हुए एक साल के साधारण कारावास तथा चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को 4500 रुपये मुआवजा देना होगा। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषी को चार माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। कसमेहड़ा गांव की रहने वाली महिला 16 मार्च 2009 को सुबह करीब नौ बजे जंगल में भेड़-बकरियां चराने गई…
Read Moreफोरलेन संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
सुंदरनगर (मंडी)। फोरलेन संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को सुंदरनगर के जवाहर पार्क से ललित नगर तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली में नौलखा, तरोट, कनैड, भौर और डडौर के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। संघर्ष समिति ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का पुतला फूंक कर रोष जताया। रैली के बाद हिमाचल किसान सभा और व्यापार मंडल, युवक मंडल, महिला समिति, महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम केमाध्यम से केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री आस्कर फर्नांडिस को ज्ञापन भेजा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रस्तावित फोरलेन से…
Read Moreऑनलाइन करना होगा छात्रवृत्ति को आवेदन
मंडी। जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को शैक्षणिक सत्र 2013-14 से छात्रवृत्ति के लिए सभी पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन भरने होगे। इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक की ओर से सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। सरकारी और निजी स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों को मिलने वाली सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। स्कूलों के मुखिया को पात्र छात्रों के आवेदन इलेक्ट्रानिक पेमेंट एंड एप्लीकेशन सिस्टम आफ स्कॉलरशिप (ई-पास) के माध्यम से…
Read Moreभगौड़ा अपराधी धर दबोचा
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने अदालत की ओर से भगौड़ा करार अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में डैहर के अणुबल गांव निवासी भीम सिंह के खिलाफ दर्ज एक मामले में अभियोग के दौरान आरोपी अदालत से गैर हाजिर रहा। उसके बार बार अदालत में न आने पर उसे सुंदरनगर की अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया था। मंगलवार को पीओ सैल सुंदरनगर के प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर…
Read Moreससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कनैड क्षेत्र के भद्रवाहन निवासी महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मारपीट करने पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भद्रवाहन निवासी महिला अनिता देवी ने सुंदरनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले डागू राम के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने हैसियत के मुताबिक उसे उपहार प्रदान किए थे।…
Read Moreसलापड़ में कार पुल से टकराई, छह घायल
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ में तेज रफ्तार ऑल्टो कार पुल से टकरा जाने से उसमें सवार सोलन के बाघा गांव निवासी छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सोलन जिले के बाघा गांव निवासी शीला देवी (40), चंपा देवी (50), भाग सिंह (43), अनिता देवी (38), गंभरी देवी (60) और सुरेंद्र कुमार (26) सुंदरनगर के कंदार स्थित मंदिर में माथा टेकने के लिए आए हुए थे। मंगलवार…
Read Moreनाबालिग छात्रा को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
सरकाघाट (मंडी)। नाबालिग की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी नाबालिग को भगा ले गया था। आरोपी युवक अभी छात्र ही है, जो एक निजी संस्थान से बीसीए कर रहा है। रविवार को आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व गैहरा के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया था। बुधवार को सरकाघाट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक गैहरा निवासी अनिल कुमार पुत्र प्रकाश…
Read Moreमांगों को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी वर्कर
मंडी। सालों से मामूली वेतनमान पर सेवाएं दे रहीं महिला आंगनबाड़ी वर्करों ने बुधवार को मांग दिवस पर आवाज बुलंद की। मंडी में प्रस्तावित रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने काफी संख्या में भाग लिया। यूनियन ने उपायुक्त के माध्यम से अपना मांग पत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रेषित किया। इससे पूर्व राज्य अध्यक्ष इंदिरा ठाकुर की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में रैली निकाली। मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में धरना भी दिया। यूनियन ने प्रधानमंत्री से आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को जल्द पूरा करने…
Read Moreजोगिंद्रनगर-सरकाघाट स्टेट हाईवे 5 दिन से बंद
मंडी। चौंतड़ा क्षेत्र के लांगणा तथा बसाही धार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते बसाही से लेकर कांढापतन पुल तक जगह-जगह ल्हासे गिरने से जोगिंद्रनगर-सरकाघाट स्टेट हाईवे 5 दिन से बंद है। हालांकि, विभाग ने कांढापतन पुल के आसपास सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया है, लेकिन खड़नाला के पास अधिक ल्हासा गिरने के चलते स्टेट हाईवे 5 दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। मामले को लेकर पूर्व बीडीसी सदस्य तथा ग्रामीणों ने विधायक एवं पूर्व लोनिवि मंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। ग्रामीणों…
Read More