लडभड़ोल (मंडी)। दस साल पहले लडभड़ोल क्षेत्र के लांगणा में सिविल डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो कर दिया, लेकिन यहां स्वास्थ्य सेवाओं में अभी तक कोई इजाफा नहीं हुआ है। स्टाफ और अन्य सुविधाओं के अभाव में बीमार लोगों को आज भी इलाज के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा में प्रयोगशाला सहायक और एक्सरे सुविधा न होने से मरीजों को जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, सरकाघाट और जिला अस्पताल मंडी जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी यशवंत ठाकुर, अनिल राणा, पूर्व प्रधान होशियार सिंह,…
Read MoreCategory: Mandi
बेनतीजा रही बैंक प्रबंधन के साथ वार्ता
मंडी। मांगों को लेकर हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संघ और प्रबंधन के बीच वार्ता बेनतीजा रही। जिससे संघ ने 15 जुलाई को प्रदेश भर की सभी 188 शाखाओं में प्रदर्शन करने के निर्णय को यथावत रखा है। आरोप है कि प्रबंधन का कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक रवैया नहीं है। विभिन्न मांगों को लेकर हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी और अधिकारी संघ एक जुलाई से काले बिल्ले लगा कर प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट कर रहा है। वीरवार को संघ के पदाधिकारियों व प्रबंधन के बीच…
Read Moreशादी का झांसा देकर रेप के दोषी को कैद
मंडी। शादी का झांसा देकर दुराचार के आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने सात साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि को पीड़िता के पक्ष में अदा किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला के न्यायालय ने चच्योट तहसील के घाना सयांज निवासी कपिल देव पुत्र बृज लाल के खिलाफ भादसं की धारा 376 और 366 के तहत अभियोग साबित होने पर उसे क्रमश : सात साल और दो साल की कठोर कारावास तथा तीस और बीस हजार रुपये…
Read Moreअवैध कब्जों पर चला नप का हथौड़ा
मंडी। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर नगर परिषद का हथौड़ा आखिर चल ही गया। शुक्रवार को कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर की अगुवाई में नप कर्मियों ने हथौड़े और जेसीबी से मंडी के जेल रोड में दो अवैध निर्माण गिराए गए। इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए नगर परिषद मंडी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर छह घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने की मोहलत दी थी। शुक्रवार सुबह नगर…
Read Moreखंभे टूटे, तारें लटकीं, बोर्ड बेपरवाह
करसोग (मंडी)। क्षेत्र में विद्युत बोर्ड की लापरवाही से हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट चुके हैं, लेकिन बोर्ड की ओर से नए पोल लगाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। हैरत की बात है कि सुरक्षा के पहलू को नजरअंदाज कर कई जगह हरे पेड़ाें को ही पोल बना दिया गया है। जहां से बिजली की तारें भी गुजार दी हैं। बोर्ड की यह बेपरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है। करसोग क्षेत्र की शैंदल पंचायत में…
Read Moreएचआरटीसी महासंघ के प्रधान उमेश जाएंगे बैल्जियम
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ इंटक के प्रदेश प्रधान उमेश कुमार शर्मा अब बैल्जियम के ब्रुशल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस तरह के सम्मेलन में भाग लेने वाले उमेश हिमाचल के पहले कर्मचारी नेता हैं। उमेश शर्मा 16 से 18 जुलाई तक बैल्जियम के ब्रुशल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इंडियन नेशनल वर्क्स फेडरेशन की ओर से शिरकत करेंगे। महासंघ के उपप्रधान जगदीश कुमार ने बताया कि यूरोपियन ट्रांसपोर्ट फेडरेशन केे तत्वावधान में आईबीआईएस ऑफ ग्रांड होटल ब्रुशल में 16 जुलाई को रेलवे…
Read Moreताला तोड़ डेढ़ लाख की नकदी और गहने उड़ाए
नेरचौक (मंडी)। सदर तहसील के अंतर्गत त्रैंयाबली गांव में चोर एक मकान का ताला तोड़ कर लाखों की नकदी और सोने के जेवरात उड़ा कर ले गए। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। बल्ह थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। त्रैंयाबली गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी योग राज ने बल्ह पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह पंद्रह दिन के लिए अपनी बेटी के यहां कांढा गई थी। गत बुधवार शाम वापस लौटी तो घर का…
Read Moreचेक बाउंस मामले के दोषी को कैद
मंडी। चेक बाउंस मामले मेंआरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने एक साल के साधारण कारावास और 5,00,000 रुपये हर्जाने की सजा सुनाई है। स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रघुबीर सिंह के न्यायालय ने गुटकर स्थित मैसर्ज इंपोर्ट शॉप के मालिक विजय कुमार की शिकायत को उचित मानते हुए विस्को रिजॉर्ट के समीप स्थित काका मोटर्स के मालिक जसवंत सिंह के खिलाफ उक्त फैसला सुनाया। अधिवक्ता सतीश कौशल के माध्यम से निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट की धारा 138 के तहत दायर शिकायत के अनुसार आरोपी जसवंत सिंह ने विजय कुमार से 3,50,000 रुपये…
Read Moreशहर में आज चलेगा अवैध कब्जों पर हथौड़ा
मंडी। नगर परिषद मंडी की विशेष बैठक कोरम पूरा न होने की वजह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। जिसके चलते हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने बारे प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। हालांकि, बैठक में जो सदस्य मौजूद थे, उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले की अनुपालना करने बारे सहमति प्रदान की। शुक्रवार से मंडी शहर में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों पर एक बार फिर हथौड़ा चलेगा। नगर परिषद ने ऐसे 47 मामले चिन्हित किए हैं। जिन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से…
Read More80 लाख से बगस्याड़ में बना बैली ब्रिज
गोहर (मंडी)। जंजैहली मार्ग पर 80 लाख रुपये की लागत से बगस्याड़ में लोक निर्माण विभाग ने बैली ब्रिज तैयार कर लिया है। दो सप्ताह बाद मंडी-जंजैहली सड़क वाहनों की आवाजाही को सुचारु हो गई है। यातायात सुचारु होने से जंजैहली घाटी के लोगों में खुशी का माहौल है। बगस्याड़ में दो सप्ताह पहले जबाल खड्ड में भयंकर बाढ़ आने के कारण जबाल पुल बह गया था। जिससे जंजैहली घाटी का संपर्क शेष जिले से कट गया था। पुल के टूटने से लोनिवि को करीब एक करोड़ रुपये की चपत…
Read More