गोहर (मंडी)। जंजैहली के शंकरदेहरा में नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार दो युवकों को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 18 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दोनों आरोपी युवकों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि एक आरोपी बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा जमा-दो का छात्र है। गत रविवार को पुलिस ने शंकरदेहरा में नाके के दौरान बिलासपुर के दीपक शर्मा और सोलन के तरुण ठाकुर को 36 हजार 500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।…
Read MoreCategory: Mandi
बागवानों के मुनाफे पर बारिश भारी
करसोग (मंडी)। एप्पल वैली करसोग में सेब का सीजन चर्म पर है, लेकिन सेब की ढुलाई का मनमाफिक मूल्य बागवानों को रास नहीं आ रहा है। बागवानों को सेब ढुलाई के साथ ग्रेडिंग के लिए प्रति पेटी भारी भरकम दाम चुकाने पड़ रहे हैं। ऊपर से प्रति पेटी ढुलाई का खर्च अलग से बैठ रहा है। बागवानों ने ढुलाई तथा ग्रेडिंग के उचित मूल्य तय करने की मांग की है। एप्पल वैली में सेब की बंपर फसल तैयार है, लेकिन बरसात के चलते इस बार संपर्क सड़कें तथा मार्ग बंद…
Read Moreचिढ़ा रहा करोड़ों का अस्पताल भवन
करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बना नागरिक चिकित्सालय का भवन किसी काम नहीं आ रहा है। इस नए भवन में अभी तक न तो मरीजों को दाखिल किया जा रहा है और न ही अन्य सेवाएं शुरू हो सकी हैं। आज भी कमरों के दरवाजों पर ताले लटके हुए हैं। यही नहीं विभाग अभी तक नए भवन के लिए बिजली का कनेक्शन भी नहीं ले पाया है। इससे दूरदराज क्षेत्र के हजारों लोगों को दिक्कताें से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल का पुराना भवन मरीजों के…
Read More25 रुपये किलो बिक रहा आलू
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल से पड़ोसी राज्यों की सब्जी मंडियों में खरीफ सीजन का आलू निर्यात होना शुरू हो गया है। क्षेत्र के स्वादिष्ट आलू के अच्छे दाम मिलने से किसान गदगद हैं। किसानों को सीजन के आरंभ में ही 25 रुपये प्रति किलो आलू के दाम मिलना शुरू हो गए हैं। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार के खरीफ सीजन में आलू झुलसा रोग से सुरक्षित है। जिससे इसके उत्पादन अधिक होने से किसानों के साथ कृषि महकमा भी खिला हुआ है। पिछले साल झुलसा रोग लगने के कारण…
Read Moreसंसाधनों के दोहन से खुशहाल होगा प्रदेश
मंडी। प्रदेश के संसाधनों का अगर सही ढंग से दोहन किया जाए तो इस पहाड़ी प्रदेश में खुशहाली की बयार आ सकती है। यह दावा है हिमाचल गरीबी हटाओ सेना का। इस संदर्भ में हिमाचल गरीबी हटाओ सेना ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें मुख्यमंत्री से प्रदेश से गरीबी को हटाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने की मांग की है। चीड़ की पत्तियों से जलने वाले स्टोव को ईजाद करने वाले वैज्ञानिक एवं हिमाचल गरीबी हटाओ सेना के संस्थापक तेज सिंह गोयल का…
Read Moreहजारों की आबादी पेयजल को तरसी
टिहरा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की करीब 40 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। कांढापतन-अवाहदेवी पेयजल स्कीम करीब एक माह बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे 20 पंचायतों की आबादी प्रभावित है। दूसरी ओर विभाग अभी भी रटे रटाये जवाब देने में ही लगा है। करीब एक माह बाद भी योजना से सप्लाई बहाल न होने पर लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष है। यह पेयजल परियोजना कांडापतन से शुरू होती है। यहीं पर विभाग की ओर से पानी को लिफ्ट करने के लिए बिजली…
Read Moreपीएनबी का एटीएम तोड़ने का प्रयास
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय से दो किमी दूर बरच्छवाड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। चोर मशीन की बगल का एक हिस्सा ही तोड़ पाए। प्रारंभिक जांच में एटीएम से पैसा चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक का यह एटीएम बरच्छवाड़ स्थित सरकाघाट-घुमारवीं सड़क के किनारे पर है। यहां बैंक की शाखा भी है, लेकिन एटीएम शाखा कार्यालय से करीब 50 मीटर दूर है। गत रात्रि चोरों ने…
Read Moreभाभी ने देवर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
सरकाघाट (मंडी)। हटली क्षेत्र के नगरोटा में भाभी ने अपने देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, जबकि आरोपी देवर शिक्षक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 354, 504, 34 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह घर के पास लगे हैंडपंप से पानी लाने जा रही थी। उसका देवर शशि शर्मा उस समय रास्ते के पास ही एक गड्ढा खोद रहा था। पुलिस के मुताबिक महिला ने उसे सरकारी जमीन…
Read Moreनुकसान की रिपोर्ट शीघ्र तैयार करें : कौल
कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल के सेगली पंचायत में पिछले दिनों मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बागी व मंडाह गांव का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों, मकान, दुकान और फसलों को हुए नुकसान की विभागीय अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। सेगली पंचायत के बागी, मंडाह, ननहणी, सूरन, सोलग, कलवाड़, कालंग, बाहड़ा आदि गांवों में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का…
Read Moreफोन बंद पर, थमाए जा रहे भारी बिल
गोहर (मंडी)। कमरूघाटी की सुक्कीबाईं एक्सचेंज के सैकड़ों उपभोक्ता बीएसएनएल के खिलाफ भड़क गए हैं। आरोप है कि निगम की केबल चोरी होने के बाद महकमा उन्हें दूरभाष सुविधा मुहैया नहीं करवा रहा है। उल्टे बिना सुविधा के हर माह उपभोक्ताओं को भारी भरकत बिल थमाए जा रहे हैं। सुंदरनगर दूरभाष केंद्र की एक्सचेंज सुक्कीबाईं के टेलीफोन पिछले 5 मार्च के बाद केबल चोरी होने के कारण बंद पड़े हुए हैं। अधिकारी केबल चोरी होने के डर से क्षेत्र में नई केबल डालने से पीछे हट रहे हैं। जिससे क्षेत्र…
Read More