सुंदरनगर (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़ सब डिपो में उपभोक्ताओं को अनुदान पर मिलने वाले रिफाइंड तेल के पैकेट में तेल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सैंपल भरे हैं। ऐसे में राशन डिपो के राशन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। डिपो होल्डर ने बताया कि इस तरह की शिकायत छह-सात उपभोक्ताओं की आई है। इस मामले की सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी गई है। हैरानी की बात यह है…
Read MoreCategory: Mandi
सबसे पहले संपूर्ण स्वच्छ पंचायत के तत्कालीन प्रधान का नाम मतदाता सूची से गायब
गोहर (मंडी) वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले संपूर्ण स्वच्छ पंचायत बनी गोहर विकास खंड की किलिंग पंचायत के तत्कालीन प्रधान टेक सिंह ठाकुर का नाम ही मतदाता सूची से गायब है। 20 वर्ष तक पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व प्रधान के परिवार में बहू के सिवाय किसी का भी नाम मतदाता सूची में नहीं है। पूर्व प्रधान ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है। बता दें कि वर्ष 2007 में संपूर्ण स्वच्छता में गोहर विकास खंड की किलिंग…
Read Moreपानी से होगा इंधन का विकल्प तैयार, पेट्रोल पंपों की तरह होंगे हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन : शोधकर्ता अमित कुमार
मंडी अब पानी से न केवल हाइड्रोजन एनर्जी निकालकर भविष्य में इंधन का विकल्प तैयार होगा, बल्कि पानी में मौजूद हानिकारक प्रदूषण के घटक भी खत्म होंगे। उद्योगों और खेतों में रासायनिक खादों और छिड़काव से पानी में मिलने वाले हानिकारक अपशिष्ट मिटाकर पानी फिर इस्तेमाल हो सकेगा। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बैहना निवासी शोधकर्ता अमित कुमार ने यह कमाल कर दिखाया है। उन्होंने एक ऐसा फोटो कैटेलिस्ट (मैटीरियल) तैयार किया है, जिससे पानी में मौजूद प्रदूषित तत्व खत्म करके उसे हाइड्रोजन में बदलने और उसमें हाइड्रोजन निकालने…
Read Moreकिसानों को मिलेगा धान का प्रमाणित बीज
शिमला/मंडी हिमाचल के किसानों को अगले खरीफ मौसम में मंडी जिले में तैयार धान का सर्टीफाइड बीज मिलेगा। प्रदेश सरकार इस बीज का क्रय कर प्रदेश के किसानों को मुहैया करवाएगी। परमल बीज 2700 रुपये प्रति क्विंटल और मोटा चावल 2400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। प्रदेश में हर साल 74 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की पैदावार होती है। राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी तक पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से धान का बीज मंगाते रहे हैं। हिमाचल के किसानों को हर साल सीजन में 200 क्विंटल धान…
Read More#कैंसर, शुगर और हृदय रोग से बचाने में काले गेहूं पर रिसर्च, हिमाचल में ट्रायल शुरू
गोहर (मंडी) हिमाचल में कैंसर, शुगर और हृदय रोग से बचाने में सहायक काले गेहूं की खेती भी हो सकेगी। ऊना जैसे मैदानी इलाके में काले गेहूं को उगाने का प्रयोग सफल रहा है। अब मंडी के गोहर के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में इसका ट्रायल शुरू किया गया है। इसके प्रारंभिक परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रो फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ हिमाचल में इस बीज पर शोध कर रहा है। इसमें जोगिंद्रनगर स्थित आयुर्वेदिक क्षेत्रीय संस्थान भी अहम भूमिका निभा रहा है। इससे पहले ऊना जिले के…
Read Moreशोधार्थियों ने विकसित की टाइलों से बिजली उत्पादन की तकनीक
मंडी अब घरों में फर्श पर बिछने वाली टाइलों से भी बिजली बनेगी। सड़कों में तारकोल के नीचे टाइलें बिछाने के बाद मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों से बिजली बनेगी, जिससे सिग्नल जगमग होंगे। यह संभव होगा पीजोइलेक्ट्रिक सामग्री के उपयोग से, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के शोधकर्ताओं ने ईजाद किया है। इसे सतह से नीचे बिछाया जाएगा। यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में तबदील करेगा। ये सामग्रियां स्ट्रेस पड़ने पर विद्युत उत्पादन बढ़ा देंगी। इनके शोध परिणाम इंजीनियरिंग रिपोर्ट्स नामक जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं। शोधपत्र में…
Read Moreस्वदेशी रैपिड किट से घर बैठे कर सकेंगे टीबी की जांच
मंडी देश में टीबी रोग की पहचान के लिए अब चीन या अन्य देशों में बनी रैपिड टेस्ट किट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही स्वदेशी रैपिड किट भारतीय बाजारों में उतरेगी। इससे आम लोग भी घर बैठे टीबी की जांच कर सकेंगे। आईआईटी मंडी के बेसिक साइंस विभाग ने इस किट को तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। 2017 में साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने आईआईटी मंडी को यह जिम्मा सौंपा था, जिसे अब आईसीएमआर ने हरी झंडी दे दी है। यह शोध प्रकाशित भी हो…
Read Moreकोरोना के गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखना सही नहीं : एम्स
मंडी कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखना सही नहीं है। वेंटिलेटर पर रोगियों का सरवाइवल रेट बहुत ही कम है। यह कहना है एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों का। हाल ही में हुई एम्स के विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों को कोविड संक्रमण के गंभीर रोगियों को वेंटिलेटर परन रखने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर रखे गए संक्रमितों का सरवाइवल रेट जीरो है। मंडी जिले में अब तक कोरोना…
Read Moreवोल्वो बसें न चलाने से हिमाचल के पर्यटन स्थल सूने, कारोबार को लगा झटका
शिमला/मनाली (कुल्लू) हिमाचल का टूरिस्ट इस बार उत्तराखंड शिफ्ट हो गया है, जिससे होटल, टैक्सी, पैराग्लाइडिंग और अन्य कारोबारियों की दिवाली इस बार फीकी हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कोरोना के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में वोल्वों बसें चलाने की अनुमति नहीं दी। पर्यटक महंगे किराये पर टैक्सी हायर कर प्रदेश में नहीं आ रहे। दूसरा वोल्वो का सफर आरामदायक रहता है। मनाली, शिमला, धर्मशाला समेत प्रदेश के पर्यटन स्थल सूने होने से इस बार कारोबार को झटका लगा है। होटलों में मात्र 20…
Read Moreभाजपा के बन गए दो धड़े, बगावत के सुर तेज
शिमला अब कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह के हलके में भाजपा के दो धड़े बन गए हैं। शिमला, कांगड़ा और मंडी के बाद अब सोलन भाजपा में भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल को कोऑपरेटिव फेडरेशन का अध्यक्ष बनाने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। उपेक्षा के बीच अर्की के पूर्व भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा के समर्थक अंदरखाते सक्रिय हो गए हैं। गोविंद राम शर्मा का पिछले विधानसभा चुनाव में अर्की का विधायक…
Read More