चोलथरा के सैनिक की हृदय गति रुकने से मौत

टिहरा (मंडी)। चोलथरा कस्बे के बगलाणा निवासी नायब सूबेदार वीर सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वीर सिंह प्रथम मैकेनाइज डोडा (जम्मू-कश्मीर) में तैनात थे। जहां बुधवार सुबह हृदय गति रुकने पर उनकी सैन्य अस्पताल डोडा में मौत हो गई। यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह नायब सूबेदार वीर सिंह शारीरिक प्रशिक्षण खेल मैदान में गए हुए थे। वहां अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। वीर सिंह की हालत को देखकर उसे तत्काल सैन्य अस्पताल डोडा पहुंचाया गया। चिकित्सकों के तमाम…

Read More

चेतराम बने मिल्कफेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर

मंडी। मिल्कफेड के डायरेक्टर के चुनाव में आखिर पूर्व चेयरमैन चेतराम ठाकुर ने बाजी मार ही ली। बुधवार को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं कार्यालय में हुए चुनाव में चेतराम ने अपने प्रतिद्वंद्वी सिद्धूराम को पराजित किया। जिले की 35 सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने चुनाव में हिस्सा लिया। जिसमें से 28 मत चेतराम के पक्ष में पड़े। जबकि 7 मत सिद्धूराम को मिले। इस जीत के साथ ही चेतराम अब मिल्कफेड के चेयरमैन की दौड़ में शामिल हो गए हैं। मिल्कफेड के चेयरमैन का चुनाव पहली बार बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स…

Read More

आफत बनकर बरस रही बरसात

सरकाघाट (मंडी)। बरसात आफत बनकर बरस रही है। इससे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मंगलवार रात्रि हुई बारिश ने क्षेत्र की सजाओपिपलू पंचायत के पीपली गांव में तबाही मचाई। बारिश से गांव के किसानों की कई बीघा उपजाऊ भूमि बह गई है। इस बीच खेतों में खड़ी फसलें भी तबाह हो गई हैं। बारिश से शीला देवी तथा जगदीश चंद के मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी मनोहर लाल, केहर सिंह, मनोज कुमार, भाग सिंह, कृष्ण चंद, मेहर चंद, कमला देवी एवं…

Read More

शिमला और मंडी से चुनाव लड़ेगी माकपा

मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता का ध्यान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, निजीकरण और उदारीकरण से हटाने के लिए भाजपा की ओर से एक बार सांप्रदायिक मुद्दों को उछालने की निंदा की है। माकपा के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार कमेटी का मुखिया बनाया है। फिर से राम मंदिर के मुद्दे को उठाने की कोशिश तेज हो गई है। बाबा राम देव भी योग शिविरों में भाजपा और नरेंद्र मोदी…

Read More

अवैध कब्जाधारकों को कुछ दिन की राहत

मंडी। मंडी शहर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने की मुहिम फिलहाल कुछ दिन के लिए रुक गई है। आगे की कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों के आने के बाद ही शुरू होगी। मंगलवार को नगर परिषद की ओर से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट अदालत में पेश की जानी थी, मगर इसपर मंगलवार को सरकारी पक्ष की ओर से ही दलीलें पेश की गईं। नगर परिषद की ओर से अब बुधवार को जहां अवैध कब्जे हटाने के बारे में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अदालत में पेश…

Read More

मांगों को लेकर लोनिवि कर्मियों का प्रदर्शन

धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग कर्मचारी महासंघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ इकाई धर्मपुर ने कुछ कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर कर फील्ड ड्यूटी देने के विरोध में मंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। महासंघ के मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद पालसरा की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय सचिव मंगत राम नेगी ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रेम चंद पालसरा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों…

Read More

जिले को 6127 सोलर लाइटें मंजूर

मंडी। राष्ट्रीय जवाहर लाल नेहरू सौर ऊर्जा मिशन के अंतर्गत प्रथम चरण में जिला मंडी से भेजी गई 74 प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत पूरे जिले में 6127 सोलर लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। हिम ऊर्जा की ओर से जिन लाभार्थियों की प्रपोजल स्वीकृत हुई है, उन्हें पत्र जारी कर धनराशि जमा करवाने को कहा गया, ताकि निदेशालय के पास धनराशि जमा होने के बाद सोलर लाइटें आवंटित की जा सकें। केंद्र सरकार की ओर से बिजली की खपत कम करने के साथ ही हर घर को बिजली…

Read More

जल्द होंगे महासंघ के राज्यस्तरीय चुनाव

मंडी। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की 17 इकाइयों के प्रधान एवं सचिवों की बैठक में संगठनात्मक और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। भ्यूली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने की। मीटिंग में हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला मंडी की 17 इकाइयों के चुनाव महासंघ के पदाधिकारियों की देखरेख में करवाए गए। जिसकी सूचना उपायुक्त को भी दी जा चुकी है। कहा कि कुछ कर्मचारी नेता कर्मचारियों को गुमराह कर चुनाव करवा रहे हैं। जिसका अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ निंदा करता…

Read More

बीएसएल पुलिस ने 955 ग्राम चरस सहित एक धरा

सुंदरनगर (मंडी)। चरस का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ को सुंदरनगर की बीएसएल पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने सुंदरनगर करसोग मार्ग पर जट नाला के निकट नाके के दौरान एक व्यक्ति से 955 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएल थाना पुलिस ने प्रभारी बिन्नी मिन्हास के नेतृत्व में सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां पैदल आ रहा एक राहगीर पुलिस को…

Read More

भूमि धंसने से सतरेहड़, घरवासड़ा गांव को खतरा

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विस क्षेत्र की भरौरी पंचायत में भूमि धंसने से सतरेहड़ गांव के आधा दर्जन परिवारों के रिहायशी मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। एक गौशाला और हैंडपंप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार को एसडीएम सरकाघाट रोहित ठाकुर ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया। पिछले वर्ष भी सतरेहड़ गांव में भूमि धंसने से मकानों को क्षति पहुंची थी तथा एक गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पिछले वर्ष भी उपमंडलाधिकारी सरकाघाट और भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट ने मौके का दौरा किया था।…

Read More