नगवाईं (मंडी)। देर शाम गाड़ागुसैणी के समीप पागलदाड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल को बंजार अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम ट्रैक्टर गाड़ागुसैणी की ओर जा रहा था। पागलदाड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब पचास मीटर नीचे खाई में जा गिरा। चालक सुकड़ा गांव निवासी वीर सिंह तथा थाटाधार…
Read MoreCategory: Mandi
जरा सा लोड और बत्ती गुल
पधर (मंडी)। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत कथोग के दुर्गम पेखरा गांव के लोगों ने विद्युत विभाग से गांव की विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई है। बिजली के आने-जाने के क्रम से लोग परेशान हैं। ग्रामीण देश राज, सूरज सिंह, प्रेम सिंह, शेष राम, कालू राम, हुकम चंद, टेक चंद, हंस राज, निर्मला देवी, मंगत राम, गोरखू राम, मूली देवी, नीला देवी, इंद्र सिंह, भाग सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग ने गांव को सिंगल फेज लाइन बिछाई है, जो पुरानी है। गांव का लोड बढ़ने से आपूर्ति…
Read Moreचौहारघाटी के खलैल में बादल फटा, नागर नाला ने मचाई तबाही
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी के खलैल गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। उफान पर आए नागर नाला तबाही मचा दी। बसतर कुटला में नाले में आई बाढ़ से पांच घराट, दो पक्की पुलियां, कई बीघा भूमि पर राजमाह, मक्की, गोभी, निजी ट्राउट फिश फार्म बह गए। इसमें भारी नुकसान होने का अनुमान है। लोग इसे बादल फटने की घटना मान रहे हैं। गांव के करीब 20 परिवारों ने पूरी रात भारी बारिश में अपने बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे बिताई। इधर, बरोट-म्योह सड़क नौ किलोमीटर तक…
Read Moreबीमा कंपनी को देना होगा लाखों का मुआवजा
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 14,18,741 रुपये की राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी से उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के एवज में 5000 रुपये और शिकायत व्यय के रूप में 3000 रुपये अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने मंडी के महाजन बाजार स्थित मैसर्ज कमल कुमार एंड ब्रदर्स के मालिक कमल कुमार महाजन पुत्र टेक राम महाजन की शिकायत…
Read Moreमंडी में चलेगी डे क्रिकेट अकादमी
मंडी। जिला क्रिकेट संघ की बैठक में एचपीसीए के सचिव विशाल मरवाह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशाल मरवाह ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से मंडी में क्रिकेट डे अकादमी शुरू की जाएगी। कोच सहित सभी सुविधाएं एचपीसीए उपलब्ध करवाएगा। अकादमी में बीपीएल तथा आईआरडीपी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अन्य खिलाड़ियों से नाममात्र का शुल्क लिया जाएगा। अकादमी सीधे तौर पर एचपीसीए के नियंत्रण में होगी। उन्होंने कहा कि मंडी में क्रिकेट को…
Read Moreमलबे में धंसी बस, 40 यात्री बाल-बाल बचे
जोगिंद्रनगर/पधर/पंडोह (मंडी)। शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण गुम्मा खानी नाला का जल स्तर बढ़ जाने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पठानकोट-मंडी सुबह तीन बजे से बंद हो गया। सड़क में अचानक भारी भरकम मलबा और पत्थर आने से सवारियों से भरी निगम की शिमला से पालमपुर जा रही बस भी मलबे में फंस गई। बस चालक राज कुमार की मुस्तैदी से यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चालक राज कुमार के अनुसार बस की आगे की खिड़की भी मलबे में दब गई। ऐसे में…
Read Moreठगी के कई राज खोल सकता है पटियाल!
मंडी। सेना में भरती करने पर नाम बेरोजगार युवा से हजारों रुपये ऐंठने वाले फर्जी कैप्टन विनोद पटियाल की गिरफ्तार के बाद पुलिस को ठगी के अन्य कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। कुल्लू जिला पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। कुल्लू पुलिस के बिछाए गए जाल पर मंडी में सेना की वरर्दी पहने फर्जी कैप्टन को धर दबोचा गया। यह ऊना का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू के सरवरी में चाय की दुकान करने वाले जीत राम को फर्जी कैप्टन…
Read Moreसड़कें बंद, पैदल सफर मजबूरी
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से सड़कें बंद होने से लोगों को राशन के लिए कई किमी पैदल सफर करना पड़ रहा है। लोनिवि लगातार खराब मौसम का बहाना बनाकर दुर्गम क्षेत्रों में गुजर-बसर कर रहे लोगों की मुसीबतों को और ज्यादा बढ़ा रहा है। ऐसा ही मामला सराज की दुर्गम सड़क थाची-डिडर का देखने को मिल रहा है। यह सड़क पिछले कई दिनों से अवरुद्ध है। जगह-जगह भूस्खलन की वजह से वाहन डिडर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। नतीजन, पांच पंचायतों की 10 हजार की आबादी…
Read Moreजमीन धंसने से सतरेहड़ गांव को खतरा
धर्मपुर (मंडी)। जमीन धंसने से भरौरी पंचायत के सतरेहड़ गांव को खतरा हो गया है। भारी बारिश के चलते गांव में जमीन लगातार धंस रही है। दर्जनों मकानों में दरारें पड़ने से इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। लोग घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। सतरेहड़ गांव में पिछले साल से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस बार गांव में करीब सात फीट से भी ज्यादा जमीन धंस गई और एक दर्जन मकानों में दरारें आ गई हैं। खतरे को देखते हुए गांव के…
Read More108 एंबुलेंस को कॉल न करें, टायर पंचर है!
धर्मपुर (मंडी)। 108 एंबुलेंस पिछले चार दिन से टायर पंचर होने की वजह से खड़ी है। इस पर कोई कार्रवाई न तो स्वास्थ्य विभाग कर रहा है और न ही 108 एंबुलेंस सेवा को संचालित करने वाली कंपनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में करीब 25 पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए आते हैं। 108 एंबुलेंस यहां के मरीजों के लिए सुविधा प्रदान करती है। पिछले चार दिनों से यह कार्य नहीं कर रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। मरीज निजी वाहन करके…
Read More