धर्मपुर (मंडी)। सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन का सम्मेलन 28 जुलाई को धर्मपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें यूनियन की राज्य अध्यक्ष इंदिरा ठाकुर और सीटू के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह विशेष तौर पर भाग लेंगे। इससे पूर्व सभी सर्कलों की कमेटियों का गठन किया गया। जमसाई सर्कल की प्रधान कमला देवी और सचिव अंजना देवी, सज्योपिपलू की अनुपमा सकलानी को प्रधान और मधु बाला को सचिव, टिहरा की रूपा देवी और शिवानी, चोलथरा की रीता देवी और भावना, कोठुआं की चंपा देवी व सरोजना, संधोल की मंगलेश…
Read MoreCategory: Mandi
जिप ने 1038 कार्य योजनाओं को मंजूरी दी
मंडी। जिले में मनरेगा के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से बीस करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। जिला परिषद मंडी की विशेष बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष खीरा मणी ने की। इसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न लाइन डिपार्टमेंटों की ओर से कार्यान्वित की जाने वाली 1038 कार्य योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। इन पर 20 करोड़ 27 लाख 27 हजार रुपये की राशि व्यय की जाएगी। जिप अध्यक्ष खीरा मणी…
Read Moreकरसोग में वायरल, उल्टी-दस्त की दस्तक
करसोग (मंडी)। बरसात के मौसम में करसोग क्षेत्र में वायरल, उल्टी तथा दस्त से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते के दौरान नागरिक अस्पताल करसोग में हर रोज करीब आधा दर्जन पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को बरसात के मौसम में जलजनित बीमारी से बचने के लिए सावधान बरतने की सलाह दी है। बरसात के मौसम में वायरल, डायरिया के मामले बढ़ने की अधिक संभावना रहती है। करसोग क्षेत्र में वायरल, उल्टी दस्त से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही…
Read Moreघर तो गया साथ ‘माया’ भी ले गया!
मंडी। शहर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जाधारकों पर दोहरी मार पड़ रही है। नगर परिषद की ओर से अवैध कब्जा हटाने में लगी लेबर और मशीनरी का खर्च भी अवैध कब्जाधारकों के सिर डाला जा रहा है। जबकि, सरकारी भूमि की मार्केट वैल्यू के आधार पर उनसे हर्जाना भी वसूला जा रहा है। यह हजारों में नहीं लाखों में बैठ रहा है। इससे कब्जाधारकों के होश उड़ गए हैं। जहां-जहां भी नप का कटर, हथौड़ा और जेसीबी चल रही है। उसका बिल अवैध कब्जाधारकों को थमाया जा रहा है।…
Read Moreसात करोड़ से संवरेगी रिवालसर झील : कौल
पधर (मंडी)। सोमवार को बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच 64वां वृत्त स्तरीय वन महोत्सव उरला में धूमधाम से मनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने देवदार का पौधा लगाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा वनमंडल मंडी के हिमरी गंगा पर्यटन स्थल को इको टूरिजम के जरिये विकसित किया जाएगा। वन विभाग के माध्यम से इस पर 34 लाख रुपये व्यय होंगे। रिवालसर झील के इर्द गिर्द के क्षेत्र के विकास और संवर्धन के लिए सात करोड़ की योजना केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी है। वन…
Read Moreदस साल की मासूम से दुराचार
गोहर (मंडी)। मंडी जिले की जंजैहली घाटी में दस साल की मासूम से दुराचार हुआ है। बच्ची के परिजन घर से बाहर थे, इसी का फायदा उठाते हुए गांव के 39 वर्षीय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। घाटी में तीन दिन में दुराचार की यह दूसरी घटना है। एसएचओ गोहर नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार घटना के समय नाबालिग घर पर अकेली थी। उसके मां-पिता काम के सिलसिले…
Read Moreमोहिंदर, राजेश, रजनी, नेत्र उपाध्यक्ष बनाए
पधर (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने टीम में 105 पदाधिकारियों को शामिल किया है। महासंघ के महासचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में सभी विभागों तथा वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए महिला वर्ग को भी विशेष तरजीह दी गई है। कार्यकारिणी विस्तार में मोहिंदर शर्मा, राजेश राव, रजनी शर्मा, नेत्र सिंह, ठाकुर सिंह, हरी चंद, ईश्वर राणा, पीर सहाय, अमर सिंह, देश राज बिष्ट, देवी राम, भुपेश शर्मा, स्वारू राम कौशल, हेम सिंह ठाकुर, उमेश…
Read Moreरोमांचक श्रीखंड यात्रा पूरी कर वापस लौटे श्रद्धालु
मंडी। श्रीखंड यात्रा के लिए मंडी से गया जत्था यात्रा पूरी कर वापस लौट आया है। कठिन यात्रा के बाद शिलाखंड के रूप में विराजमान भगवान शिव के दर्शन करने पर शिव भक्त अपने को धन्य समझते हैं। श्रीखंड महादेव की यात्रा से लौटे जिला एवं सत्र न्यायाधीश अदालत में कार्यरत अधिवक्ता कमल सैणी, नीरज कपूर, प्रदीप परमार और राजकुमार सेन ने बताया कि 13 जुलाई को मंडी से यात्रा के लिए रवाना हुए। मंडी से वाया औट, जलोड़ी जोत, आनी, लुहरी, रामपुर, निरमंड से होते हुई बागीपुल तक सड़क…
Read Moreट्रिब्यूनल बहाली महासंघ की जीत
पधर (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की बहाली उनके महासंघ की सबसे बड़ी जीत है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल को बहाल कर प्रदेश सरकार ने कर्मचारी हितैषी होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाले महासंघ का उद्देश्य व्यक्तिगत न होकर कर्मचारी वर्ग का कल्याण है। आज कुछ लोग जो हारे और नकारे जा चुके हैं, वे उनके नेतृत्व वाले संगठन को तोड़ने का असफल प्रयास कर रहे…
Read Moreबारिश का पानी बहा ले गया 70 करोड़
मंडी। जिले में आसमानी आफत अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान कर चुकी है। जिले के चार स्थानों पर बादल फटने की घटना ने लोगों की नींद हराम कर दी है। कुदरत के इस कहर से कई परिवार सब कुछ गंवाने से बेघर हो गए। अभी भी भारी बारिश से नुकसान का खतरा थमा नहीं है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना जताने पर प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन के मुताबिक अब तक 70 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। इसमें आईपीएच…
Read More