शिक्षक के तबादले पर शिक्षा विभाग से जवाब तलब

मंडी। राजनैतिक आधार पर हुए एक तबादले के मामले में प्रदेश उच्च न्यायलय ने शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया है। उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति आरबी मिश्रा की डिवीजन बेंच ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव (उच्च शिक्षा) और उच्च शिक्षा के निदेशक से शपथ पत्र और जवाब तलब किया है कि याचिकाकर्ता का तबादला मात्र एक साल और दो माह की अवधि में ही क्यों कर दिया गया? उच्च न्यायलय ने इस मामले में तब तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिये हैं।…

Read More

मंडी-पठानकोट एनएच आठ घंटे रहा बंद

पधर (मंडी)। बुधवार तड़के हुई भारी बारिश से नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट खानी नाला गुम्मा, उरला और हराबाग के पास फिर बंद हो गया। मंडी पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुम्मा खानी में मलबा और पत्थर सड़क पर आ जाने से तड़के पांच बजे हाईवे बंद हो गया। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मशक्कत के बाद जेसीबी लगाकर आठ घंटे के बाद दोपहर को हाईवे बहाल करवाया। बारिश के कारण पधर उपमंडल के आधा दर्जन मार्ग फिर से प्रभावित…

Read More

चार मकानों पर गिरे ल्हासे, कई खतरे की जद में

बरोट (मंडी)। जिले में आसमानी आफत का कहर जारी है। मंगलवार रात को भारी बारिश से चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्रों में कई पंचायतों में लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जगह-जगह ल्हासे गिरने और जमीन धंसने से मकानों पर खतरा बना हुआ है। रात भर तेज बारिश के बीच ल्हासे गिरने से कई लोगों को आधी रात को अपने घर छोड़ने पड़ गए तथा अन्य घरों में शरण लेनी पड़ी। बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से यातायात पर असर पड़ रहा है। देवता…

Read More

पानी की टंकी से निकले पक्षियों के पिंजर

सुंदरनगर (मंडी)। कारोबार के लिहाज से सुंदरनगर के धनोटू स्थित जिले की दूसरी सबसे बड़ी सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अकाल है। यहां जिस टंकी से मार्केट कमेटी मंडी किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों को पेयजल उपलब्ध करवाती है, उसमें मरे हुए चूहे व पक्षी निकले हैं। बुधवार सुबह जब नल में पानी नहीं आया तो वहां काम करने वाले मजदूर टंकी में पानी की मात्रा देखने के लिए लेंटर पर चढ़े। जहां टंकी खोलने पर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने टंकी के अंदर मरे हुए चूहों…

Read More

विद्युत बोर्ड को दो हजार का हर्जाना

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने विद्युत बोर्ड को उपभोक्ता से संडरी चार्जेज के रूप में वसूले गए 178 रुपये और ई-ड्यूटी के 24 रुपये ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिये। इसके अलावा बोर्ड की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 2000 रुपये हर्जाना और शिकायत व्यय के रूप में 1000 रुपये अदा करने का फैसला सुनाया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने अपर सुहड़ा निवासी कृष्ण सिंह वर्मा पुत्र सोहन सिंह वर्मा की शिकायत को…

Read More

अब बुजुर्ग पर झपटा आदमखोर तेंदुआ

गोहर (मंडी)। सराजघाटी में आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घाटी में चार दिन में नरभक्षी तेंदुए का इंसानों पर यह दूसरा जानलेवा हमला है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगस्याड़ में भर्ती किया गया। चार दिन पहले तेंदुए ने थाचाधार गांव में खेतों में घास काट रही 25 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला था। मंगलवार सुबह शिकावरी पंचायत के जूही गांव में 70 वर्षीय वृद्ध जेठू राम पर आदमखोर…

Read More

बरच्छवाड़ में 40 परिवारों के हलक सूखे

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरच्छवाड़ गांव के कई परिवारों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। बरच्छवाड़ में पिछले 15 दिन से करीब 40 परिवारों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। लोनिवि की ओर जेसीबी लगा कर नालियों की खुदाई करने से पानी की पाइपें टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। लोनिवि और आईपीएच विभाग की आपसी खींचतान के चलते आम लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। गांव…

Read More

सांप के डसने से छात्रा की मौत

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र की सिधपुर पंचायत के परडाना गांव में सांप के डसने से एक युवती की मौत हो गई। इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। जानकारी के अनुसार परडाना गांव में गत रात्रि 17 वर्षीय नीलमा देवी पुत्री दीवान चंद को सांप ने डस लिया, लेकिन रात को इसका पता नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह जब युवती की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीलमा देवी दसवीं कक्षा में…

Read More

सीएंडवी शिक्षकों ने मांगा टीजीटी का स्केल

मंडी। प्रदेश राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। संघ का कहना है कि प्रदेश के 16 हजार सीएंडवी शिक्षक टीजीटी स्केल की आस लगाए बैठे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा, महासचिव राकेश संदल, कोषाध्यक्ष एचएस मस्ताना, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र पठानिया, नरेंद्र मोहन, हमीरपुर से टीसी गुलेरिया, ऊना से सुरेंद्र, कांगड़ा से केसी आजाद, बिलासपुर से सुरेंद्र पाल, विशनदास, सिरमौर से सुरजीत सिंह, चंबा से चतर सिंह, कुल्लू से झाबे राम, मंडी से हेत राम, प्रहलाद,…

Read More

सेब सीजन सिर पर, मार्गों की हालत खस्ता

मंडी। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन भारी बारिश के कारण संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। जिससे बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। बारिश से अब तक मंडी जोन के तहत लोक निर्माण विभाग को 140 करोड़ की चपत लग चुकी है। जिला मंडी के जंजैहली, सिराज, चौहारघाटी, बरोट आदि क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू होने को है। गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है। डंगे और ल्हासे गिरने के साथ सड़कों पर…

Read More