मंडी। प्रकृति का भयानक कहर टूटा तो उत्तराखंड सरीखे हालात देश के अन्य भागों में भी हो सकते हैं। पर्यावरण में आए परिवर्तन से देश में प्राकृतिक आपदा का प्रबल खतरा मंडरा रहा है। आपदाओं की श्रेणी में भारत दूनिया में दूसरे स्थान पर है। पंडोह में आयोजित कार्यशाला में आपदा पर गहन चिंतन हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ के तहत 28 जुलाई तक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल के नवोदय विद्यालयाें के चुनिंदा शिक्षक भाग ले…
Read MoreCategory: Mandi
जोगिंद्रनगर-पपरोला रेल मार्ग अभी ठप
चौंतड़ा (मंडी)। भारी बरसात से बजगर खड्ड में आई बाढ़ ने कहर बरपाया। बरनाऊ गांव में श्मशानघाट बह गया है। साथ ही भटेहड़ के पास रेलवे पुल को नुकसान पहुंचा है। जिस कारण जोगिंद्रनगर-पपरोला के बीच रेल यातायात बहाल नहीं हो पाया है। प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि भडयाड़ा पंचायत में बजगर खड्ड के किनारों पर भारी तबाही हुई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बरनाऊ श्मशानघाट के निर्माण के लिए धन का प्रावधान किया जाए। ताकि नए श्मशानघाट का निर्माण किया जा सके। रेलवे अधिकारी मनोज कुमार…
Read Moreपर्यावरण संतुलन बिगड़ने से आदमखोर हो रहे तेंदुए
मंडी। मंडी जिले के गोहर उपमंडल में आदमखोर तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहले राधा देवी और फिर मणीदेवी, एक के बाद एक तेंदुए के खूनी जबड़े का शिकार हुईं। तेंदुआ एक सप्ताह के अंदर चार लोगों पर हमला करके दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। जबकि एक बुजुर्ग और एक बच्ची किसी तरह तेंदुए की चंगुल से बच पाए हैं। इस आदमखोर तेंदुए को मारने की वन्यप्राणी संरक्षण विभाग की ओर से अनुमति मिल गई है। जिसके चलते सोलन से शार्प शूटर्स…
Read Moreहजारों की आबादी के लिए आपात सेवा ठप
बरोट (मंडी)। बीस पंचायताें की हजारों की आबादी के लिए एकमात्र एंबुलेंस सेवा ठप पड़ गई है। पीएचसी बरोट में तैनात 108 आपातकालीन एंबुलेंस के चारों टायर खराब हो गए हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी इन्हें बदला नहीं जा सका है। पिछले तीन दिन से चौहारघाटी तथा छोटा भंगाल क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को आपातकालीन सेवा न मिलने से परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक बीती रात थूजी गांव में एक गर्भवती महिला को आधी रात को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बरोट पंचायत प्रधान…
Read Moreबीमा कंपनी को वाहन ठीक कराने के आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता का वाहन ठीक करने और 80 हजार की राशि 20 दिन में अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 5000 और शिकायत व्यय के तौर पर 3000 भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने मैसर्ज हिमाचल ट्रेडिंग कंपनी के प्रो. भगवाहन मुहल्ला निवासी चेतन शर्मा की शिकायत को उचित मानते हुए रिलायंस जनरल…
Read Moreसरकाघाट के 6 गांवों में रसोई गैस संकट
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की बरच्छवाड़ पंचायत के आधा दर्जन गांव रसोई गैस संकट की मार झेल रहे हैं। पिछले दो माह से प्रभावित गांवों में गैस सप्लाई नहीं हुई है। इससे सैकड़ाें लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो माह से गैस की किल्लत से जूझ रहे लोग कई बार एजेंसी कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। बावजूद इसके लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। पंचायत के बरच्छवाड़, ठारू, थमेड़ा, सूरजपुर बाड़ी, तताहर तथा सैण आदि गांवों में दो माह से रसोई गैस की सप्लाई नहीं हुई है।…
Read More30 पदों के लिए गृह रक्षकों की भर्ती 6 से
मंडी। गृह रक्षा छठी वाहिनी मंडी में 30 पुरुष गृह रक्षक स्वयंसेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 6 अगस्त से प्रशिक्षण केंद्र जासन चैलचौक जिला मंडी में भर्ती आयोजित की जाएगी। गृह रक्षा छठी वाहिनी मंडी के आदेशक खेम सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 6 अगस्त सुबह नौ बजे गठित बोर्ड की ओर से आरंभ की जाएगी। बताया कि गृह रक्षक वाहिनी मंडी कंपनी के तहत चालक के दो पद, जोगिंद्रनगर कंपनी के तहत चालक के दो पद तथा सामान्य श्रेणी के चार पद, थुनाग कंपनी के…
Read Moreबजगर खड्ड में बाढ़, चौंतड़ा में तबाही
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा इलाके में उफनती बजगर खड्ड ने फिर तबाही मचाई है। कई दुकानों और मकानों में पानी व मलबा घुसने से भारी नुकसान हुआ है। विद्युत बोर्ड का ट्रांसफर भी बह गया। बुधबार सुबह मूसलाधार बारिश से बजगर खड्ड में बाढ़ आ गई और इसका पानी चौंतड़ा बाजार में दर्जनों घरों व दुकानों में घुस गया है। चौंतड़ा बिट्टू जनरल स्टोर में लाखों रुपये की मनियारी का सामान पानी से खराब हो गया। इसके अलावा रविंद्र फर्नीचर, राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर, चंदू लाल मनियारी, पप्पू राम, सुभाष…
Read Moreछात्रा से छेड़छाड़ पर प्रवक्ता की गई नौकरी
सरकाघाट (मंडी)। स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने पर आरोपी प्रवक्ता को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने प्रवक्ता को दोषी पाया है। इस पर उच्च शिक्षा निदेशक ने आरोपी प्रवक्ता को बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राजकीय वमापा नबाही में वर्ष 2011 में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता पर कथित रूप से जमा एक कक्षा की छात्रा को प्रेम पत्र, मेहंदी का पैकेट देने तथा अश्लील भाषा इस्तेमाल करने के आरोप थे। मामले के उजागर होने पर आरोपी…
Read Moreमंडी बस अड्डे की होगी जांच : अनिल
मंडी। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी बस अड्डे के दूसरे चरण में लोगों की सुविधा के लिए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। मंडी से पहली वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में बने मंडी बस अड्डे के निर्माण में गड़बड़ियां हुई हैं। जिनकी जांच करवाई जाएगी। मनाली से चलने वाली वोल्वो बसें मंडी बस अड्डे में प्रवेश ही नहीं कर पाती हैं। बुधवार को जो वोल्वो बस…
Read More