धर्मपुर (मंडी)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन संबंधित सीटू इकाई की बैठक साईं भवन धर्मपुर में आयोजित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष इंदरा ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि सीटू के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी विशेष रूप से भाग लिया। इंदरा ठाकु र ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में पिछले 38 वर्षों से चल रही है, जिसमें 36 हजार से अधिक कार्यकर्ता कार्य कर रही हैं। इन कार्यकर्ताओं को आज भी न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है।…
Read MoreCategory: Mandi
दालचीनी, सेपूबड़ी के सैंपल फेल
मंडी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगवाईं में लिए दालचीनी तथा सेपूबड़ी के सैंपल फेल पाए गए हैं। कंडाघाट स्थित फूड टेस्टिंग लैब से मिली रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों नगवाईं में सैंपल भरने की कार्रवाई को अंजाम दिया था। अलग-अलग कारोबारियों के दालचीनी और सेपूबड़ी का संदेह के आधार पर एक-एक सैंपल लिया गया था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंडी एलडी ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इससे पूर्व मंडी शहर में एक कारोबारी के यहां से मिस ब्रांडेड खाद्य पदार्थ, दालचीनी…
Read Moreडेपुटेशन पर संवर रहा बच्चों का भविष्य
मंडी। शिक्षा की तस्वीर कैसे बदलेगी, जब स्कूलों में गुरुजन ही न हों। जिले के शिक्षा खंड सराज-1 की राजकीय माध्यमिक पाठशाला खवलेच में कोई भी स्थायी सरकारी अध्यापक न होने से अभिभावक चिंतित हैं। स्कूल में डेपुटेशन पर ही शिक्षक आकर समस्त विषयों को पढ़ा रहे हैं। इससे अध्ययनरत छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अभिभावकों तथा स्कूल एसएमसी ने शिक्षकों की कमी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। अभिभावकों ने सरकार तथा विभाग से स्कूल में स्थायी तौर पर शिक्षकों की जल्द तैनाती करने…
Read Moreबंदूक से गोली दागने का आरोपी धरा
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नू के बावली गांव में बंदूक से महिला पर गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी जगदीश चंद पुत्र उधमिया राम गांव बावली बड़ीधार का ही रहने वाला है। जिसने शुक्रवार को महिला पर घास काटते समय सूअर समझकर गोली दागी थी। हिरासत में लेने के बाद पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी 336, 337, आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने खेत…
Read Moreबीस गांवों को नहीं मिली सड़क
मंडी। ग्राम पंचायत भाटकीधार की हरिजन बस्ती खहली रुभड़ी तथा आसपास के करीब बीस गांवों के बाशिंदे सड़क सुविधा न होने से दिक्कतों से जूझ रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सड़क सुविधा की गुहार लगाई है। साथ ही हरिजन बस्ती में सामुदायिक भवन बनाने की भी मांग उठाई है। नजदीक सड़क सुविधा न होने से 20 गांवाें की आबादी को हर रोज दो घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। अकेले हरिजन बस्ती में ही करीब 100 परिवार हैं। यहां से सड़क काफी दूर पड़ती…
Read Moreबल्हघाटी में फिर बारिश से नुकसान
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में बारिश से फिर भारी नुकसान हुआ है। वीरवार रात्रि मूसलाधार बारिश से सड़कें तरबतर हो गईं। दर्जनों घर एवं दुकानाें में पानी भर गया। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। घाटी का समतल भू-भाग जलमग्न हो गया। इस बीच चार दर्जन परिवाराें के लिए पीने के पानी का संकट भी पैदा हो गया है। बारिश ने बल्हघाटी में जगह-जगह जमकर कहर बरपाया। घाटी के नेर ढांगू में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डडौर-ढांगू सड़क पहले से ही अवरुद्ध चल रही थी। वीरवार रात्रि भारी बारिश से बीडीओ कार्यालय…
Read Moreइंदिरा मार्केट की छत पर मार्केट सजाने पर हंगामा
मंडी। शहर की शान इंदिरा मार्केट के ऊपर गुजराती मार्केट सजाने पर खूब हंगामा हुआ। गुजराती मार्केट के कुछ लोग अनाधिकृत तरीके से इंदिरा मार्केट की छत पर सामान सजाकर बैठ गए। जिन्हें हटाने के लिए नप तथा प्रशासन को खूब मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। ये लोग यहां से हटने को राजी न थे तथा पुलिस से भी उलझ गए। जिस पर बाद में पुलिस ने गुजराती मार्केट के छह कारोबारियाें के खिलाफ भादसं की धारा 107, 151 के तहत मामला दर्ज…
Read Moreबाबली में दागी गोली, महिला को लगे छर्रे
पधर (मंडी)। पधर उपमंडल के बाबली गांव में शुक्रवार दोपहर बाद घासणी में घास काट रही वृद्ध महिला को गोली के छर्रे लगे हैं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। अज्ञात बंदूकधारी ने गोली जानवर पर दागी या फिर कोई और कारण थे, इसका पुलिस पता लगा रही है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बंदूक से चले छर्रों से महिला के दोनों बाजू छलनी हो गए हैं। जबकि शरीर का अन्य हिस्सा सुरक्षित है। समीप ही पशु चरा रही ममता देवी को गोली…
Read Moreबेटों के बड़े घरों में नहीं वृद्ध मां को जगह
नेरचौक (मंडी)। जिस मां ने अपने बेटों को नौ महीने पेट में रखा, बचपन में उन्हें दुलारा, हर ख्वाहिश पूरी की, आज उसी मां के लिए बेटों के आलीशान घरों में जगह नहीं है। महिला आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर की अगुवाई में एक दल ने शुक्रवार को बल्हघाटी के कैहड़ गांव में पुराने कमरे से निकाल कर इस बुजुर्ग महिला को वृद्धा आश्रम पहुंचा दिया। महिला आयोग ने गुप्त सूचना के आधार पर बेटों की उपेक्षा की शिकार 94 वर्षीय रेशमू देवी पत्नी स्व हेमप्रभ को पुराने घर के…
Read Moreआदमखोर तेंदुए को मारो, वरना नहीं खोलेंगे जाम
गोहर (मंडी)। थुनाग तहसील के केवली गांव में बीती रात तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने वीरवार सुबह थुनाग बाजार में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर चार घंटे चक्का जाम किया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थुनाग में ग्रामीणों की ओर से चक्का जाम की सूचना मिलते ही गोहर से सभी प्रशासनिक अधिकारी थुनाग के लिए रवाना हुए। एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने थुनाग पहुंचकर लोगों को भरोसा दिलाया कि…
Read More